बच्चों को शुरूआत से ही स्वस्थ आहार देते रहना चाहिए ताकि आगे चलकर उनमें पोषक तत्वों की कमी न हो सके। बच्चों के लिए सूजी का सेवन हमेशा से ही बेहतरीन माना जाता है। अगर आपका बच्चा छह माह की उम्र पार कर चुका है तो उसके लिए सूजी काफी स्वस्थ आहार है। बच्चों को सूजी से बनी खीर, हलवा और उपमा आदि खिला सकते हैं। क्या आप अपने बच्चे को सूजी का सेवन कराते हैं? अगर नहीं, तो यह लेख आपके काम का है। इसके माध्यम से हम आपको बच्चों को सूजी खिलाने के फायदों के बारे में बताएंगे। सूजी में आयरन, फॉसफोरस, विटामिन बी (Vitamin B), वाइटल न्यूट्रीएंट्स (Vital Nutrients) समेत कैल्शियम आदि जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बच्चों के विकास के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अगर आपका शिशु छह महीने से उपर है तो आप ठोस आहार के तौर पर उसे सूजी देना शुरू कर सकते हैं। चलिए जानते हैं बच्चों को सूजी खिलाने के फायदे और तरीके के बारे में।
1. हृदय को रखे स्वस्थ (Keeps Heart Healthy)
बच्चों के हृदय का ध्यान रखने के लिए उन्हें हेल्दी आहार देना बहुत जरूरी होता है खासकर जब वे छोटे हों। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए सूजी एक बहुत ही अच्छा विकल्प है। सूजी में मैग्नेशियम और पोटेशियम मुख्य रूप से पाए जाते हैं। दिल को खुशहाल और स्वस्थ रखने में ये दो तत्व बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सूजी खाने से बच्चों में हृदय रोग होने का खतरा काफी कम हो जाता है। सूजी में पोटैशियम और मैग्नीशियम के साथ-साथ कई अन्य न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं, जैसे की फोलेट विटामिन बी 6 राइबोफ्लेविन, जो हृदय स्वास्थ के लिए बहुत जरूरी और फायदेमंद होते हैं।
इसे भी पढ़ें - डायटीशियन से जानें बच्चों को आम खिलाने के 6 फायदे और सही तरीका
2. हीमोग्लोबिन बढ़ाए (Increase Hemoglobin)
बच्चों में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए सूजी एक बेहतर और आसान तरीका माना जाता है। सूजी में आयरन होता है, जो कि रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करता है, जिनमें हीमोग्लोबिन पाया जाता है। इस तरह से आयरन बच्चों में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। आयरन की कमी से बच्चों में एनीमिया का खतरा बहुत बढ़ जाता है। आयरन के साथ-साथ फोलेट विटामिन बी 12 की कमी से भी एनेमिया हो सकता है। 2015 डेमोग्राफिक हैल्थ सर्वे के मुताबिक इंडिया में 58.5% बच्चे एनीमिक होते हैं। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आप अपने बच्चे को आयरन रिच डाइट दें।
3. कब्ज़ से दिलाए राहत (Relief Constipation)
बच्चों में कब्ज़ की समस्या आम होती है, लेकिन यह बच्चे को बहुत तकलीफ भी देती है। कब्ज़ में बच्चों को मल त्यागने में कठिनाई होती है। शिशु का पेट फूला रहता है। ऐसा कम फाइबर वाला खाना खाने से हो सकता है या फिर पानी की कमी से भी हो सकता है। बच्चों में कब्ज़ की समस्या के लिए आप उसे सूजी खिला सकती हैं। सूजी एक फाइबर रिच फूड है। यह बच्चे के मल को सॉफ्ट और बल्की बनाता है। इससे मल त्यागने के समय बच्चे को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होती। साथ ही सूजी में फोलेट और मैग्नेशियम पाया जाता है। यह सूजी को कब्ज़ के इलाज के लिए और भी बेहतर बना देता है।
4. स्ट्रॉन्ग इम्यून सिस्टम (Makes Immune System Strong)
बच्चों का इम्यून सिस्टम 7 से 8 साल की उम्र तक विकसित होता रहता है। कई बार बच्चों में इम्यूनिटी कमज़ोर पड़ जाती है जिसकी वजह से वे जल्द ही वायरस या बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में बच्चों का इम्यून सिस्टम मजबूत रहे इसलिए उन्हें सूजी खिलाई जा सकती है। सूजी एक इम्यूनिटी बूस्टर फूड है। सूजी में प्रोटीन पाया जाता है। बता दें कि प्रोटीन में पाए जाने वाले अमीनो एसिड्स शरीर के बिल्डिंग ब्लॉक होते हैं। प्रोटीन इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए बहुत जरूरी होता है। इसके अलावा सूजी में आयरन मैग्नेशियम भी पाए जाते हैं, जो कि इम्यून सिस्टम की शक्ति बढ़ती हैं। साथ ही इसमें थियामिन और राइबोफ्लेविन एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं। ये इम्यून सिस्टम की क्षमता बढ़ाते हैं और उन्हें इंफेक्शन, वायरस आदि से लड़ने की शक्ति देते हैं।
इसे भी पढ़ें - विज्ञान भी मानता है बच्चे के बेहतर विकास के लिए जरूरी हैं दादा-दादी, जानें 5 कारण
5. एनर्जी का बेहतरीन स्त्रोत (Best Source of Energy)
बच्चों में खूब एनर्जी होती है। वे दिन भर खेलते कूदते रहते हैं। जिस कारण उनकी एनर्जी जल्दी खत्म होने लगती है। इसलिए बच्चों को एनर्जी ड्रिंक्स और फूड खिलाते रहना बहुत जरूरी है। एनर्जी के लिए आप बच्चों को सूजी खिला सकते हैं। सूजी एक एनर्जी फूड है। ये बच्चों का मेटाबॉलिज्म बढाती है। सूजी में मुख रूप से थियामिन और राइबोफ्लेविन पाए जाते हैं। थियामिन और राइबोफ्लेविन एनर्जी प्रोडक्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा सूजी में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जो कि एनर्जी का बहुत अच्छा स्त्रोत है। कार्ब्स बॉडी और ब्रेन को एनर्जी देते हैं। प्रोटीन और फाइबर रिच सूजी खाने से बच्चों में थकान भी नही होती है। सूजी आपके बच्चों को सुबह से शाम तक एनर्जेटिक रखेगी।
बच्चों को सूजी खिलाने का सही तरीका (Right Way to Feed Semolina to Children)
- सूजी की खीर बच्चों को बहुत पसंद आती है। इसे खाने में शिशु को कोई कठिनाई भी नहीं होती है।
- आप बच्चों को सूजी का हलवा भी खिला सकती हैं। पतला और हल्का गर्म सूजी का हलवा बच्चे आसानी से खा लेंगे और उन्हें स्वाद के साथ-साथ पोषण भी मिलेगा।
- बच्चों को सूजी की पॉरिज भी खिलाई जा सकती है। सूजी पॉरिज की रेसिपी सूजी खीर की तरह ही होती है। घी में बनी यह पॉरिज बच्चे को एनर्जी के साथ-साथ अन्य स्वास्थ फायदे भी देगी।
- सूजी का उपमा भी एक बहुत अच्छा विकल्प रहेगा। सूजी उपमा बनाना बेहद आसान होता है। सॉफ्ट सूपी सूजी उपमा बच्चों को बहुत पसंद आता है।
इस लेख में दिए गए तरीकों से आप अपने बच्चे को सूजी का सेवन करा सकते हैं। बच्चों को सूजी खिलाना उनके लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
Read more Articles on Parenting Tips in Hindi