ओरल हेल्थ का ध्यान रखना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है। अगर आप खराब ओरल हाइजीन फॉलो कर रहे हैं तो इसके कारण आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, लोगों को सुबह और रात दिन में दो बार ब्रश करने और ओरल हाइजीन को बेहतर रखने के लिए सही टिप्स को फॉलो करने की सलाह दी जाती है। कई लोग ओरल हेल्थ को अच्छा रखने के लिए कई तरह के घरेलू उपायों को भी आजमाते हैं, जिसमें पिपरमिंट का तेल भी शामिल है। कई लोग अपने दांतों पर पिपरमेंट का तेल लगाते हैं। ऐसे में आइए हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि ओरल हेल्थ के लिए पिपरमिंट तेल के क्या फायदे हैं?
ओरल हेल्थ के लिए पिपरमिंट तेल के फायदे - Benefits Of Peppermint Oil For Oral Health in Hindi
आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार आप ओरल हेल्थ को बेहतर रखने के लिए पिपरमिंट का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं, ये न सिर्फ आपकी मुंह को ताजगी देता है, बल्कि ओरल हेल्थ को भी बेहतर रखता है।
1. सांसों को फ्रेश बनाएं
पिपरमिंट यानी पुदीने के तेल का इस्तेमाल अपने तीखे और ठंडक देने वाले गुणों के लिए जाना जाता है, जो मुंह की बदबू को कम करने में मदद कर सकता है। कई तरह के टूथपेस्ट और माउथवॉश में इसका इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि यह बैक्टीरिया को कंट्रोल करने और सांसों की बदबू को दूर करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: पुदीने के तेल से मिलते हैं सेहत, त्वचा और बालों को मिलते हैं ढेर सारे फायदे, जानें प्रयोग का तरीका
2. एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण
इस तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो इंफेक्शन और बायोफिल्म को रोकने में मदद कर सकता है। इसका इस्तेमाल मसूड़ों, दांतों की सतह और मुंह के दूसरे हिस्सों पर बैक्टीरिया और फंगस को बढ़ने से रोकने में मदद करता है।
3. सूजन और दर्द से राहत
पिपरमेंट के तेल में मौजूद मेंथोल के गुण दांतों और मसूड़ों को ठंडक और दर्द से राहत देने में मदद करते हैं, जिससे सूजन की समस्या से राहत मिल सकती है। यह आपके मुंह के अंदर सेंसिटिव हिस्सों को ठंडक देकर आराम देने में मदद करता है।
4. बायोफिल्म निर्माण को रोकना
पुदीने के तेल में ऐसे गुण होते हैं जो बायोफिल्म को बनने से रोकने में मदद कर सकते हैं। बायोफिल्म, मुंह के अंदर की वो परत होती है, जिसमें बैक्टीरिया जमे रहते हैं और ये प्लाक, कैविटी और गम इंफेक्शन जैसे ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है।
5. माउथ की pH संतुलन बनाए रखें
मुंह में ज्यादा एसिड बढ़ने के कारण दांतों के टूटने और मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। पुदीने के तेल में अल्कलाइन गुण पाए जाते हैं, जो मुंह के pH संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है।
6. लार के डिस्चार्ज को बढ़ाना
पुदीने के तेल का ठंडा और तीखा स्वाद आपके मुंह में लार के उत्पादन को बढ़ाता है, जो भोजन के कणों और बैक्टीरिया को धोकर मुंह को साफ रखता है और पाचन में भी मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: क्या पुदीने का तेल दाढ़ी बढ़ाने के लिए फायदेमंद होता है? एक्सपर्ट से जानें इसे लगाने का तरीका
7. दांतों को नेचुरल सफेद बनाएं
पुदीने के तेल का इस्तेमाल आपके दांतों के पीलेपन और दाग-धब्बों को धीरे-धीरे कम करने में मदद कर सकता है और दांतों को हल्का चमकदार बना सकता है। यह तेल दांतों को नेचुरल तरीके से सफेद बना सकता है।
मुंह के लिए कैसे करें पिपरमिंट तेल का इस्तेमाल
ओरल हेल्थ के लिए पिपरमिंट तेल का इस्तेमाल सुरक्षित और सही तरीके से करना बहुत जरूरी है-
- इस तेल का इस्तेमाल आप माउथवॉश के रूप में कर सकते हैं, जिसके लिए 1 कप पानी में 2-3 बूंद पुदीना तेल के डालें और उसमें 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा डालकर 30 से 60 सेकेंड तक कुल्ला करें और फिर थूक कर मुंह धो लें।
- पानी या करियर ऑयल में पुदीना के तेल की कुछ बूंदे मिलाएं और अपने दांतों और मसूड़ों पर लगाएं।
निष्कर्ष
पुदीने का तेल मुंह की बदबू दूर करने, बैक्टीरिया, सूजन और हल्के दर्द से राहत दिलाने में काफी उपयोगी हो सकता है। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल आपके दांतों और मसूड़ों के स्वास्थ्य को बेहतर रखने और ओरल हेल्थ को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। लेकिन, इसका इस्तेमाल सीमित मात्रा में करना जरूरी है और इस तेल को निगलने से बचें।
Image Credit: Freepik
FAQ
पिपरमेंट का तेल किस काम आता है?
पिपरमिंट तेल कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है, जो पाचन से जुड़ी समस्याओं, मांसपेशियों में होने वाले दर्द, सिरदर्द और स्किन में होने वाली जलन से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।क्या पुदीना गर्म होता है या ठंडा?
पुदीना की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है। इसके सेवन से आपके शरीर का तापमान ठंडा रहता है, जिससे पाचन में सुधार होता है।पुदीना तेल के क्या फायदे हैं?
पुदीना का तेल कई तरह से आपके लिए फायदेमंद होता है, जो पाचन में सुधार करने, सिरदर्द और मांसपेशियों के दर्द से राहत दिलाने, सांस लेने में सुधार करने और स्किन के लिए फायदेमंद होता है।