
मोरिंगा को कई नामों से जाना जाता है, अधिकतर लोग इसे ड्रमस्टिक, मोरिंगा या फिर सहजन के नाम से जानते हैं। मोरिंगा के आपकी सेहत के लिए कई आश्चर्यजनक स्वास्थ्य लाभ हैं। लेकिन इसके साथ ही यह आपके त्वचा और बालों के लिए भी वरदान समान है। मोरिंगा या ड्रमस्टिक का उपयोग साउथ इंडियन खाने में अधिक किया जाता है, जिसका अपना एक अलग महत्व है। मोरिंगा एक ऐसा पेड़ है, जिसके तने से लेकर फूल-पत्तियों और बीजों को खाया जा सकता है। यह कई स्वास्थ्य गुणों से भरपूर होते हैं। वैसे तो देखा जाए सेहत के लिए मोरिंगा के अनेकों फायदे हैं, लेकिन यहां इस लेख में हम आपको मोरिंगा यानि ड्रमस्टिक के ब्यूटी बेनेफिट्स बताएंगे। आइए यहां हम आपको खाने में उपयोग होन वाले सहजन या मोरिंगा को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने का तरीका बताते हैं।
त्वचा के लिए मोरिंगा या सहजन
यदि आप मोरिंगा को अपने स्किनकेयर रूटीन में शामिल करना चाहते हैं, तो उसके लिए आप मोरिंगा की पत्तियों और मोरिंगा के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपकी कई स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने और एक ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन पाने में आपकी मदद करेगा। आइए यहां हम आपको घर पर मोरिंगा पत्तियों से फेस मास्क बनाने का तरीका बता रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: स्किन टाइप के हिसाब से चुने अपना ग्रीन टी फेस पैक, हर स्किन प्राब्लम से मिलेगा छुटकारा
मोरिंगा फेस पैक बनाने का तरीका
- मोरिंगा फेस पैक बनाने के लिए आप पहले मोरिंगा की पत्तियों को सुखाकर पाउडर बना लें।
- अब आप एक बाउल में 2 या 3 चम्मच मोरिंगा की पत्तियों से बना पाउडर डालें।
- इसमें आप 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद डालें। अब इन सबको अच्छे से मिलाएं।
- एक गाढ़ा पेस्ट बनाने के लिए आप इसमें गुलाब जल या फिर कच्चा दूध मिला सकते हैं।
- एक मुलायम पेस्ट तैयार होने के बाद आप इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 20 से 30 मिनट के लिए सूखने दें।
- अब इसे सामान्य पानी से धो लें और एक साफ तौलिए से अपना चेहरा पोंछ लें।
- एक प्राकृतिक चमक को पाने के लिए चेहरे पर अच्छी मात्रा में मॉइस्चराइज़र लगाएं।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद है मोरिंगा का तेल
मोरिंगा के बीजों से बना तेल आपकी त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। आप मोरिंगा का तेल को आसान से घर पर बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: टैनिंग से छुटकारा और स्किन एक्सफोलिएशन में मददगार है मोहितो स्क्रब, शिल्पा शेट्टी से सीखें इसकी आसान रेसेपी
मोरिंगा का तेल बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप मोरिंगा का तेल बनाने के लिए इसके सूखे यानि भूरे बीज लें।
- बीजों को आप एक पैन में डालकर अच्छे से भून लें। फिर बीजों को हल्का कुचल लें या काट लें।
- अब थोड़ा सा पानी गर्म करें और उसमें मोरिंगा के भुने हुए बीजों को डाल दें।
- अब पानी को तब तक उबलने दें, जब तक कि तेल ऊपर न दिखाई देने लगे।
- 15 से 20 मिनट के लिए हल्की आंच में रखें।
- अब आप इसे ठंडा होने दें और आप चाहें, तो इसे फ्रिज में ठंडा कर सकते हैं, इससे तेल अलग और पानी अलग हो जाएगा।
- अब आप इस तेल को कंटेनर में डाल दें आपका मोरिंगा ऑयल तैयार है। अब आप इसे अपने चेहरे से लेकर बालों पर लगा सकते हैं।

त्वचा के लिए मोरिंगा के फायदे
उम्र बढ़ने को धीमा करे
मोरिंगा या ड्रमस्टिक्स त्वचा की उम्र बढ़ने को धीमा करने में मदद कर सकता है। मोरिंगा तेल और मोरिंगा फेस पैक लगाने से झुर्रियां कम हो सकती है, जिससे आप यंग और सुंदर दिखते हैं।
दाग धब्बों से छुटकारा
मोरिंगा तेल चेहरे के दाग-धब्बों को हल्का करता है और त्वचा को टोन करता है ताकि यह और भी चमकदार दिखाई दे।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में टैनिंग और पिंपल से बचाएगा ये समर स्पेशल पान के पत्तों का फेस पैक, मिलेगी दमकती और निखरी त्वचा
मुँहासों को दूर करे
मोरिंगा एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुँहासे और ब्रेकआउट को कम कर सकते हैं। आप अपने चेहरे पर मोरिंगा का तेल लगा सकते हैं या मोरिंगा के पत्तों का फेस मास्क लगा सकते हैं। हालांकि, यदि आपके पास संवेदनशील त्वचा है, तो अपनी त्वचा पर कुछ भी करने से स्किन एक्सपर्ट से सलाह लें।
मुलायम होंठ
मोरिंगा तेल में अद्भुत मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जो फटे होंठ को नरम करने में मदद करते हैं। यह अब होंठ की देखभाल वाले उत्पादों में व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। आप नरम होंठों के लिए होममेड लिप बाम भी बना सकते हैं ।
त्वचा को डिटॉक्स करे
मोरिंगा में गुणों को शुद्ध करने वाले तत्व होते हैं, जो त्वचा को डिटॉक्स करके उसे साफ़ करने में मदद करते हैं। यह त्वचा से सभी विषाक्त पदार्थों को हटाने में मददगार है।
Read More Article On Skin Care In Hindi