शहद का इस्तेमाल करना और शहद से होने वाले फायदों के बारे में तो हम सब ही जानते हैं। शहद के कई तरह के प्रयोग किए जाते हैं साथ ही इसके कई फायदे भी होते हैं। शहद को अक्सर लोग वजन घटाने में भी इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा ये चीनी का काम भी करता है और त्वचा के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। हम आपको इस लेख में मनुका शहद के बारे में बताएंगे।
वैसे तो हम आम शहद के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं। शहद से होने वाले फायदे और सेहत के लिए फायदेमंद होना तो हम सबको ही पता है। लेकिन क्या आप मनूका शहद के बारे में जानकारी है? हम आपको बताते हैं की मनुका शहद क्या है।
मनुका शहद ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण में बनाया जाता है। इसके साथ ही ये न्यूजीलैंड में भी बनाया जाता है। मनुका शहद काफी ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है और इसके कई फायदे भी होते हैं। सर्दियों में इसका इस्तेमाल करने से आपको कई तरह के फायदे हो सकते हैं।
मनुका शहद का इस्तेमाल इलाज के लिए भी किया जाता है और इससे आप अपने आप को लंबे समय तक स्वस्थ भी रख सकते हैं। शहद में एंटीबैक्टीरिया तत्व होते हैं जो कि हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके साथ ही शहद वो शरीर में होने वाली सूजन को भी कम करने का काम करता है।
इसे भी पढ़ें: जानें शहद के आश्चर्यजनक 15 लाभ
मनुका शहद इसके साथ ही मुंह में होने वाले कीटाणुओं को भी दूर करने का काम करता है। हाल ही पाया गया था की मुंह के कीटाणु का संपर्क सीधा दिल से होता है। जिसके लिए मुंह में कीटाणु नहीं होने चाहिए। मनुका शहद मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करता है।
Buy Online: Honeyland Manuka Honey, 250g & MRP.1,799.00/- only
सर्दी में है फायदेमंद
सर्दियों में अक्सर लोग सर्दी, खांसी औऱ जुकाम की चपेट में आ जाते हैं। इन चीजों से बचाव के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अपने लिए तैयार किया हुए तरल पदार्थ में शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी सर्दी में आराम मिलेगा साथ ही यह आपको शरीर को स्वस्थ करने में मदद करेगा।
जो लोग पाचन क्रिया की परेशानी का सामना रोजाना करते हैं। उनके लिए शहद काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अच्छी पाचन क्रिया हमारी सेहत के लिए काफी जरूरी होती है। इसके लिए आप शहद का सेवन कर अपनी पाचन क्रिया को स्वस्थ कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: डायबिटीज रोगियों के लिए शहद के फायदे और नुकसान, जानें
कैंसर को रखे दूर
मनुका शहद में फिनोल जैसे कई तरह के कैंसर से बचाने के तत्व होते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, मनुका शहद का इन्ट्रवीनस इंजेक्शन लगाने से स्किन ट्यूमर, ब्रेस्ट ट्यूमर और कोलोरेक्टल ट्यूमर में ट्यूमर के विकास को 33 फ़ीसदी तक कम किया जा सकता है।
सुपरबग से लड़ने की क्षमता
सिडनी यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ़ मोल मोल्कुलर एंड माइक्रोबियल बायोसाइंसेज द्वारा किये गए एक अध्ययन के अनुसार, मनुका शहद में एंटीबायोटिक-रेसिस्टेंट सुपरबग सहित लगभग सभी प्रकार के बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता है।
Read More Articles On Healthy Diet In Hindi
Read Next
डाइट के मामले में लोगों की पहली पसंद बनीं इंटरमिटेंट फास्टिंग, जानें गूगल की गिनाई टॉप 5 सर्च डाइट
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version