Summer Face Packs: गर्मी में लगाएं ये होममेड फेस पैक, चेहरे को मिलेगी ठंडक और आएगा निखार

गर्मी के सीजन में चेहरे में नमी बनाए रखना जरूरी है। इसके लिए आप समर फेस पैक ट्राई कर सकते हैं। जानिए, इन्हें बनाने और लगाने का तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
Summer Face Packs: गर्मी में लगाएं ये होममेड फेस पैक, चेहरे को मिलेगी ठंडक और आएगा निखार

Benefits Of Home Made Face Pack For Summer: गर्मियों का सीजन शुरू हो चुका है। धूल-मिट्टी के साथ-साथ गर्मी में चलने वाली लू और सूरज की तेज रोशनी भी चेहरे पर नकारात्मक असर डालेगी। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप अपनी स्किन की नियमित रूप से केयर करें। इसके लिए कुछ नेचुरल होम मेड फेस मास्क का उपयोग कर सकते हैं। ये खासकर गर्मियों के मौसम के लिए उपयोगी हैं। जानिए, इन्हें बनाने से लेकर लगाने तक के तरीकों के बारे में।


इस पेज पर:-


benefits of home made face pack for summer

आम के साथ ठंडा दूध

गर्मियों के मौसम में हर कोई आम बहुत चाव से खाता है। आम की मदद से आप समर फेस पैक भी बना सकते हैं। यह स्किन में ठंडक पैदा करता है और त्वचा को रिफ्रेश रखता है। इसके अलावा स्किन ग्लोइंग और खूबसूरत भी लगती है। आम का फेस पैक बनाने के लिए आपको चाहिए एक का गूदा लें। इसमें कोल्ड क्रीम या ठंडा दूध मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें। तैयार मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 15 मिनट तक लगाए रखने दें। मिश्रण सूखने के बाद चेहरा धो लें।

इसे भी पढ़ें : चेहरे पर लगाएं बेसन से बने ये 3 फेस पैक, त्वचा पर आएगा निखार

तरबूज के साथ दही

गर्मियों के मौसम में तरबूज भी खूब खाए जाते हैं। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। तरबूज का फेस मास्क भी इसी तरह बहुत फायदेमंद होता है। तरबूज से फेस मास्क बनाने के लिए आपको चाहिए एक कटोरी तरबूज का गूदा और जरूरत के अनुसार दही। इन दोनों को आपस में अच्छी मिला लें। जब मिश्रण तैयार हो जाए, इसे चेहरे पर अप्लाई करें। 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगे रहने दें। इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। इससे आपकी त्वचा में नमी बनी रहेगी, जिससे त्वचा जवां नजर आती है।

इसे भी पढ़ें : चेहरे पर लगाएं केले की प्यूरी का फेस पैक, स्किन को मिलेंगे कई फायदे

खीरे के साथ दही

आमतौर पर गर्मियों के दिनों में खीरा सलाद के रूप में खाया जाता है। यह फाइबर का अच्छा स्रोत है। इसके अलावा इसमें अच्छी मात्रा में पानी होता है, जो शरीर को हमेशा हाइड्रेट रखता है। इसी तरह खीरे से बना फैस मास्क भी चेहरे में नमी बनाए रखने का काम करता है। खीरे से समर फेस पैक बनाने के लिए आपको चाहिए तीन चम्मच पिसा हुआ खीरा, एक चम्मच पिसी हुई चीनी और एक चम्मच दही। आप चाहें तो अपनी जरूरत के अनुसार सामग्री की मात्रा कम ज्यादा कर सकते हैं। मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स कर लें। मिश्रण तैयार होने पर चेहरे पर अप्लाई करे। करीब आधा घंटाए लगाए रखें। इसके बाद फेस वॉश कर लें।

कीवी के साथ शहद

कीवी से भी बेहतरीन फेस पैक तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी कीवी का जूस निकाल लें। इसमें जरूरत के अनुसार पिसा बादाम और शहद मिलाएं। तीनों सामग्रियों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। तैयार मिश्रण को चेहरे पर अप्लाई करें। करीब 15 तक लगे रहने दें। इसके बाद सादे पानी से अपना चेहरा धो लें। आपके चेहरे को ठंड मिलेगी और चेहरे का निखार भी बढ़ेगा।

image credit : freepik

यह विडियो भी देखें

Read Next

चेहरे पर भाप लेने से दूर होती है कई समस्याएं, जानें इसके 5 फायदे और सही तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version