
पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिजीज यानि PCOS (Polycystic Ovarian Disease) की समस्या लड़कियों और महिलाओं में तेजी से बढ़ती जा रही है। खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी फूड्स जैसे चीजें PCOS के बढ़ने का कारण हैं। इस समस्या में शरीर में हार्मोन असंतुलित हो जाता है और ओवरी में छोटी-छोटी गांठें पड़ने लगती है, जो महिलाओं के सेहत पर गलत प्रभाव डाल सकती हैं, जिसमें तेजी से वजन बढ़ना भी एक बड़ी समस्या है। PCOS में मोटापा बढ़ने की समस्या को कंट्रोल करना बेहद जरूरी होता है। आइए नेचुरोपैथी डॉक्टर श्री विद्या प्रशांत से जानते हैं PCOS में बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए लहसुन का दूध पीने के फायदों के बारे में।
PCOS में वजन कंट्रोल करने के लिए लहसुन दूध के फायदे - Benefits Of Garlic Milk For Weight Control in PCOS in Hindi
1. मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करें
लहसुन में एलिसिन जैसे कंपाउड्स होते हैं, जो शरीर के चयापचय को उत्तेजित कर सकते हैं, और शरीर की कैलोरी बर्म में मदद करते हैं, जो PCOS में वजन घटाने में मदद कर सकता है।
2. भूख को शांत करें
लहसुन दिमाग में सेरोटोनिन के उत्पादन को बढ़ाकर भूख को शांत करने का काम करता है। यह भूख लगने की लालसा को नियंत्रित करने और आपके शरीर में कुल कैलोरी सेवन को कम करने में मदद कर सकता है।
3. ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करें
लहसुन का दूध इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करके ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
4. पाचन क्रिया को बढ़ाता है
वजन प्रबंधन के लिए सही पाचन जरूरी है, जिसके लिए लहसुन वाला दूध पाचन में सुधार करने और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं को कम करने में मदद करता है।
5. शरीर को डिटॉक्सीफाई करें
लहसुन अपने डिटॉक्सीफाई गुणों के लिए जाना जाता है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने, लीवर की कार्यप्रणाली में सुधार करने और शरीर की प्राकृतिक डिटॉक्सिफिकेशन प्रक्रियाओं को बढ़ाने में मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: PCOS से पीड़ित महिलाएं जरूर लें विटामिन डी, दूर होंगी कई समस्याएं
6. इम्यूनिटी पावर को बढ़ाए
लहसुन एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने में मदद कर सकता है, बीमारी के जोखिम को कम करता है और वजन घटाने के दौरान आपको स्वस्थ रख सकता है।
7. पोषक तत्वों से भरपूर
लहसुन वाले दूध में विटामिन सी और बी6, मैंगनीज, सेलेनियम और कैल्शियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो स्वस्थ वजन बनाए रखने और समग्र स्वास्थ्य का ध्यान रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
लहसुन का दूध बनाने की रेसिपी
सामग्री
- लहसुन - 4 नग
- दूध - 1 गिलास
दूध बनाने की विधि
- एक सॉस पैन में एक गिलास दूध गर्म करें।
- अब लहसुन की कलियां कुचल कर डाल दें।
- मिश्रण को धीमी आंच पर कुछ मिनट तक उबलने दें।
- फिर इसे एक गिलास में निकाल लें और गर्म दूध का ही सेवन करें।
- सोने से पहले इस दूध का सेवन करें क्योंकि यह पाचन तंत्र पर बेहतक प्रभाव डाल सकता है।
View this post on Instagram
PCOS के दौरान बढ़ते वजन को कंट्रोल करने और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से राहत पाने के लिए आप सीमित मात्रा में रोजाना इस दूध का सेवन कर सकते हैं। अगर आप किसी तरह की दवाइयों का सेवन कर रहे हैं, तो इस दूध का सेवन करने से पहले एक बार अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर ले लें।
Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version