PCOS से पीड़ित महिलाएं जरूर लें विटामिन डी, दूर होंगी कई समस्याएं

Benefits of Vitamin D For PCOS - PCOS से पीड़ित महिलाओं के लिए विटामिन डी एक बेहतर पोषक तत्व है, जो आपके सेहत को कई स्वास्थ्य फायदे दे सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
PCOS से पीड़ित महिलाएं जरूर लें विटामिन डी, दूर होंगी कई समस्याएं


PCOS एक ऐसी स्थिति है, जो महिलाओं के अंडाशय को प्रभावित कर सकती है। इसमें महिला के अंडे बड़ी संख्या में आंशिक रूप से परिपक्व अंडे का उत्पादन शुरू कर देते हैं, जिस कारण महिलाओं में इनफर्टिलिटी की समस्या के साथ अनियमित पीरियड्स और वजन बढ़ने जैसी समस्या होने लगती हैं। PCOS की समस्या से राहत पाने में विटामिन डी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो आपके शरीर के लिए भी एक जरूरी पोषक तत्व है। डायटिशियन इशिका गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर PCOS से पीड़ित महिलाओं के लिए विटामिन डी से मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी। 

PCOS में विटामिन डी के फायदे - Benefits of Vitamin D For PCOS in Hindi 

1. इंसुलिन प्रतिरोध को कम करने में करें मदद - Vitamin D Helps Reducing Insulin Resistance in Hindi

शरीर में पर्याप्त विटामिन डी का स्तर इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार कर सकता है, जिससे आमतौर पर PCOS से जुड़े इंसुलिन प्रतिरोध का खतरा कम हो जाता है।

2. मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में सुधार करें - Vitamin D Improves Brain Function in Hindi  

विटामिन डी मस्तिष्क स्वास्थ्य सहित कई शारीरिक कार्यों के लिए महत्वपूर्ण है, PCOS की समस्या में विटामिन डी दिमाग को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है।

3. मूड को करें बूस्ट - Vitamin D Boost Your Mood in Hindi

शरीर में विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा का स्तर बेहतर मूड और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा होता है, जो संभावित रूप से PCOS में होने वाली चिंता या अवसाद जैसे लक्षणों को कम करने में मदद करता है। 

4. प्रजनन क्षमता में होता है सुधार - Vitamin D Improve Fertility in Hindi  

शरीर में पर्याप्त विटामिन डी का स्तर बनाए रखने से PCOS वाली महिलाओं में प्रजनन क्षमता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसा माना जाता है कि विटामिन डी की मात्रा हार्मोन विनियमन को प्रभावित करता है, और ओव्यूलेशन और प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है। 

5. सूजन को करें कम - Vitamin D Reduces Inflammation in Hindi  

विटामिन डी में सूजन-रोधी गुण मौजूद होते हैं, जो PCOS वाले व्यक्तियों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। PCOS में सूजन और जनम एक सामान्य कारक है, और विटामिन डी के पर्याप्त स्तर को बनाए रखने से सूजन संबंधी समस्याओं को कंट्रोल किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़े : बच्चों में किस विटामिन की कमी से कौन सी समस्या हो सकती है? जानें एक्सपर्ट से

6. टेस्टोस्टेरोन और एंड्रोस्टेनेडियोन स्तर को कम करने में करें मदद - Vitamin D Helps Reducing Total Testosterone, And Androstenedione Levels in Hindi 

विटामिन डी महिलाओं में PCOS के साथ बढ़े हुए एवंरोज़ को कम करने में मदद करता है, जिसमें  टेस्टोस्टेरोन और एंड्रोस्टीनडाइओन भी शामिल हैं। PCOS की समस्या में एंड्रोजन्स बढ़ सकते हैं और इसके लक्षणों को भी बढ़ा सकते हैं। 

विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थ - Vitamin D Rich Foods in Hindi 

  • सैमन
  • टूना
  • टोफू
  • मशरूम
  • अंडे
  • गाय का दूध 
  • संतरे का रस

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt.Ishika Gupta (@nutriblissbyishika)

अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी है तो आप रोजाना सुबह 8 से 10 बजे के बीच 15 से 20 मिनट तक धूप सेंक सकते हैं। विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए धूप आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। 

Image Credit : Freepik 

Read Next

किसी महिला की रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर उसके इमोशंस (मूड और भाव) का कैसे प्रभाव पड़ता है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version