Doctor Verified

दांतों की समस्याओं में किस तरह से फायदेमंद हो सकता है फ्लोराइड ट्रीटमेंट, डॉक्टर से जानें

हर दूसरा व्यक्ति अपने साफ और चमकते दांत पाना चाहता है। लेकिन, कई बार अनियमित जीवनशैली और खानपान के कारण दांत पीले या खराब होने लगते हैं। ऐसे में आगे जानते हैं कि दांतों की समस्याओं में फ्लोराइड ट्रीटमेंट के क्या फायदे होते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
दांतों की समस्याओं में किस तरह से फायदेमंद हो सकता है फ्लोराइड ट्रीटमेंट, डॉक्टर से जानें


मजबूत, साफ और चमकदार दांत आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, दांतों की सहायता से ही आप भोजन को पचाने की प्रक्रिया को शुरु करते हैं। दांतों से भोजन को अच्छी तरह चबाने से पचान क्रिया पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता है। लेकिन, आज के दौर में अधिकतर लोगों को दांतों की हेल्थ पर ध्यान देना का समय ही नहीं मिलता है। ऐसे में लोगों में दांतों और मसूड़ों से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में दांतों को डैमेज से बचाने के लिए आजकल लोगों द्वारा फ्लोराइड ट्रीटमेंट लिया जाता है। इस लेख में सेक्टर 12 स्थित डेंटल केयर क्लीनिक के डेंटिस्ट नवीन गुप्ता से जानते हैं कि दांतों की मजबूती के लिए फ्लोराइड ट्रीटमेंट (Fluoride Treatment) के क्या फायदे होते हैं।

फ्लोराइड ट्रीटमेंट क्या होता है? - What is Fluoride Treatment In Hindi

फ्लोराइड एक प्राकृतिक मिनरल (Mineral) है जो मिट्टी, पानी और कुछ खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। यह दांतों की बाहरी परत इनेमल (Enamel) को मजबूत करता है और उन्हें बैक्टीरिया से होने वाले नुकसान से बचाता है। फ्लोराइड दांतों को न सिर्फ मजबूती देता है, बल्कि दांतों की कैविटी (cavity) को ठीक करने में भी सक्षम है। यही कारण है कि यह आज दुनियाभर के दांतों के डॉक्टरों द्वारा उपचार के लिए इसका उपयोग किया जा रहा है।

फ्लोराइड ट्रीटमेंट दांतों से जुड़ी प्रक्रिया है जिसमें दांतों पर फ्लोराइड जेल, फोम, वर्निश या तरल रूप में लगाया जाता है। यह उपचार बच्चों और वयस्कों दोनों के लिए लाभकारी होता है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें बार-बार कैविटी हो जाती है।

फ्लोराइड ट्रीटमेंट के मुख्य फायदे - Benefits Of Fluoride Treatment For Dental Health In Hindi

दांतों को डैमेज से बचाना (Prevention of Tooth Decay)

फ्लोराइड दांतों के इनेमल को मजबूत बनाता है जिससे यह एसिड अटैक और बैक्टीरिया के प्रभाव से बचा रहता है। साथ ही, यह कैविटी बनने से रोकता है। एसिड द्वारा डैमेज इनेमल को फिर से मिनरल्स से भरने में मदद करता है।

fluoride treatments for dental health i

शुरुआती कैविटी को ठीक करना

अगर कैविटी की शुरुआत हुई है और वह बहुत गहरी नहीं है, तो नियमित फ्लोराइड ट्रीटमेंट से उसे रिवर्स किया जा सकता है। इससे व्यक्ति को डेंटल फिलिंग (filling) करवाने की जरूरत नहीं पड़ती।

संवेदनशीलता कम करना (Reduce Tooth Sensitivity)

जिन लोगों को ठंडा-गर्म खाने-पीने में दांतों में झनझनाहट होती है, उनके लिए फ्लोराइड ट्रीटमेंट बहुत लाभदायक होता है। यह दांतों की परत को मजबूत कर संवेदनशीलता को कम करता है। साथ ही, इससे भोजन खाते समय दर्द भी महसूस नहीं होता है।

दांतों की सुरक्षा बढ़ाना

जो लोग अक्सर मीठा या एसिडिक फूड ज्यादा खाते हैं, उनके लिए फ्लोराइड एक सुरक्षा कवच का काम करता है। यह दांतों पर एक परत बनाता है जो बैक्टीरिया से बचाती है। बच्चों में स्थायी दांत आने से पहले इसका प्रयोग भविष्य में समस्याओं को रोक सकता है।

बढ़ती उम्र में दांतों की देखभाल

बुजुर्गों में दांतों की जड़ें अक्सर एक्सपोज हो जाती हैं, जिससे दांत जल्दी खराब होते हैं। ऐसे में फ्लोराइड इन जड़ों को भी सुरक्षा प्रदान करता है। यह प्रक्रिया यह उम्रदराज लोगों में भी दांतों को मजबूत बनाए रखने में सहायक है।

किन लोगों को फ्लोराइड ट्रीटमेंट की जरूरत होती है?

  • जिनके दांत बार-बार खराब होते हैं
  • जिन्हें मीठा खाने की आदत है
  • जो लोग ब्रश और फ्लॉस नियमित नहीं करते
  • बच्चे जिनके दूध के दांत जल्दी गिर रहे हैं
  • वयस्क जिनके मसूड़े कमजोर हो चुके हैं
  • जो रेडिएशन थेरेपी से गुजर रहे हों, आदि।

फ्लोराइड ट्रीटमेंट कैसे किया जाता है?

  • दांतों की सफाई के बाद फ्लोराइड जेल, फोम या वर्निश को ब्रश, ट्रे या कॉटन से दांतों पर लगाया जाता है।
  • इसे कुछ मिनट तक ऐसे ही छोड़ दिया जाता है।
  • ट्रीटमेंट के बाद 30 मिनट तक कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए ताकि फ्लोराइड दांतों में अच्छे से अवशोषित हो जाए।
  • यह ट्रीटमेंट हर 3-6 महीने में एक बार करवाना दांतों को लंबे समय तक सुरक्षित रखता है।

इसे भी पढ़ें: दांतों को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, दांतों से जुड़ी समस्याएं होंगी दूर

फ्लोराइड ट्रीटमेंट दांतों की सुरक्षा के लिए एक बेहद सरल, सुरक्षित और प्रभावशाली तरीका है। यह न केवल कैविटी से बचाता है बल्कि दांतों को मजबूत और संवेदनशीलता रहित भी बनाता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर किसी को समय-समय पर फ्लोराइड ट्रीटमेंट करवा कर अपनी मुस्कान को चमकदार बनाए रखना चाहिए।

FAQ

  • दांतों की कैविटी कैसे खत्म करें?

    फ्लोराइड ट्रीटमेंट आपके दांतों के इनेमल को ठीक करने में मदद कर सकता है और कभी-कभी शुरुआती चरणों में कैविटी को कम कर सकता है।
  • दांतों में लगे कीड़े को कैसे हटाएं?

    फ्लोराइड के उपयोग से एनेमल को रिपेयर किया जाता है, जिससे कैविटी से बचाव हो सकता है। फिर फिलिंग, ट्रीटमेंट का सहारा लेकर कैविटी का इलाज किया जाता है।
  • मसूड़े के दर्द को दूर करने के लिए क्या करें?

    मसूड़े के दर्द को दूर को दूर करने के लिए आप नमक के पानी का गरारा करें। इसके अलावा, फिटकरी के पानी से कुल्ला करने पर भी दर्द में राहत मिलती है।

 

 

 

Read Next

क्या ज्यादा नींद आना लिवर या शुगर की बीमारी का संकेत हो सकता है? जानें डॉक्टर की राय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS