Benefits Of Eating Yogurt Every Morning: सुबह का ब्रेकफास्ट दिन का सब से जरुरी मील होता है। ब्रेकफास्ट शरीर को ताकत देने के साथ दिनभर के लिए ऊर्जा भी देता है। हेल्दी ब्रेकफास्ट शरीर को स्वस्थ रखने के साथ बीमारियों से भी बचाता है। बहुत से लोग ब्रेकफास्ट में चाय का सेवन करते हैं। ब्रेकफास्ट में चाय पीने से शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। ऐसे में नाश्ते में योगर्ट खाना शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है। योगर्ट पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है। इसको खाने से हड्डियां मजबूत होने के साथ पाचन-तंत्र में होने वाली समस्याएं भी दूर होती हैं। योगर्ट में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, प्रोटीन, आयरन, विटामिन बी6 और विटामिन सी। इसको नियमित खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और वजन भी नहीं बढ़ता है। यह आसानी से पचने के साथ पेट में गैस, कब्ज और एसिडिटी की समस्या को भी दूर करता है। आइए जानते हैं रोज सुबह योगर्ट खाने के अन्य फायदो के बारे में फिट क्लीनिक की डाइटीशियन सुमन से।
पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद
रोज सुबह नाश्ते में योगर्ट खाने से पाचन-तंत्र से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं। इसमें पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स गट हेल्थ की परेशानियों को दूर करते हैं। इसके सेवन से पेट में कब्ज की परेशानी दूर होती है और मल त्याग में आसानी होती है। योगर्ट पोषक तत्वों के अवशोषण में सहायता करता है और शरीर को स्वस्थ रखता हैं।
वजन कम करने में मददगार
अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान है, तो रोज सुबह ब्रेकफास्ट में योगर्ट का सेवन करें। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरकर रखता है। जिससे आप अतिरिक्त खाने से बच जाते हैं। वहीं प्रोटीन को पचाने के लिए अधिक ऊर्जा की भी आवश्यकता होती है, जिसके कारण अधिक कैलोरी बर्न होती है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
इम्यूनिटी को मजबूत करे
योगर्ट को रोज सुबह ब्रेकफास्ट में खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स शरीर की एंटीबॉडीज बढ़ाते हैं और इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। योगर्ट खाने में स्वादिष्ट होने के साथ मौसमी बीमारियों से भी शरीर की रक्षा करता है।
इसे भी पढ़ें- मॉनसून में डाइट में शामिल करें ये 5 सब्जियां, रहेंगे स्वस्थ और नहीं पड़ेंगे बीमार
हड्डियों को मजबूत करे
योगर्ट के सेवन से हड्डियों को मजबूत करने में भी मदद मिलती है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम और विटामिन डी पाया जाता है, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने के साथ ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को भी कम करते हैं। इसके सेवन से हड्डियों में होने वाला दर्द भी कम होता है।
हार्ट के लिए फायदेमंद
योगर्ट को ब्रेकफास्ट में शामिल करने से हार्ट हेल्दी रहता है। इसमें पाए जाने वाला सोडियम और पोटेशियम हार्ट में होने वाली बीमारियों से भी बचाता हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ हार्ट को स्वस्थ रखता है। इसको रोज सुबह नाश्ते में खाया जा सकता है।
रोज सुबह योगर्ट खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version