Doctor Verified

रोज सुबह खाली पेट खाएं भीगी हुई मूंगफली, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Soaked Peanuts in Hindi: भीगी हुई मूंगफली खाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। आपको भी खाली पेट इनका सेवन जरूर करना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज सुबह खाली पेट खाएं भीगी हुई मूंगफली, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे


Soaked Peanuts Benefits in Hindi: अक्सर लोग सर्दियों के मौसम में मूंगफली का सेवन करते हैं। लेकिन कुछ लोग सभी मौसमों में मूंगफली का सेवन करना पसंद करते हैं। कोई मूंगफली को पोहे में डालकर खाता है, तो कोई भूनकर मूंगफली का सेवन करता है। इसके अलावा, मूंगफली को भिगोकर खाना भी बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना भीगी हुई मूंगफली खाएंगे, तो इससे सेहत को कई लाभ मिलेंगे। वैसे तो भीगी हुई मूंगफली का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है। लेकिन आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा की मानें तो खाली पेट भीगी हुई मूंगफली खाना ज्यादा लाभकारी होता है

मूंगफली में मौजूद पोषक तत्व- Soaked Peanuts Nutrition 

मूंगफली में पोटैशियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा, मूंगफली प्रोटीन और विटामिन बी6 का भी अच्छा सोर्स है। वैसे तो मूंगफली खाने से आपको ये सभी पोषक तत्व मिल जाते हैं। लेकिन अगर आप भीगी हुई मूंगफली का सेवन करेंगे, तो शरीर इसके पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है। 

peanuts benefits

खाली पेट भीगी हुई मूंगफली खाने के फायदे- Benefits of Eating Soaked Peanuts on an Empty Stomach in Hindi

1. गैस और एसिडिटी से छुटकारा दिलाए

अगर आप सुबह खाली पेट भीगी हुई मूंगफली का सेवन करेंगे, तो इससे गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं में से छुटकारा मिल सकता है। जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हैं, उनके लिए भीगी हुई मूंगफली लाभकारी होती हैं। मूंगफली में फाइबर होता है, जो कब्ज और अपच को कम करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- रोज सुबह खाएं भीगे हुए मूंगफली, बादाम और अखरोट, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

2. हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

 भीगी हुई मूंगफली खाने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। मूंगफली में पोटैशियम होता है, जो हृदय के लिए एक जरूर पोषक तत्व है। अगर आप सुबह खाली पेट मूंगफली का सेवन करेंगे, तो इससे हृदय रोगों का जोखिम कम होता है।

3. मसल्स बिल्डिंग में मदद करे

मसल्स बिल्डिंग के लिए भीगी हुई मूंगफली का सेवन करना फायदेमंद होता है। दरअसल, मूंगफली प्रोटीन का बेहद अच्छा सोर्स है। प्रोटीन, मांसपेशियों के विकास में मदद करता है। मूंगफली खाने से मसल्स मजबूत होती हैं। जो लोग मसल्स बिल्डिंग या वेट गेन करना चाहते हैं, उन्हें अपनी भीगी हुई मूंगफली का सेवन जरूर करना चाहिए।

4. हड्डियों को मजबूत बनाए

अधिक उम्र में भी आपकी हड्डियां मजबूत बनी रहे, आपको जोड़ों के दर्द से परेशान न होना पड़े, इसके लिए अभी से रोज सुबह खाली पेट भीगी हुई मूंगफली का सेवन करना शुरू कर दें। मूंगफली में कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी6 और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। 

इसे भी पढ़ें- इन 4 तरीकों से खाएं पीनट बटर, धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा वजन

peanuts benefits for skin

5. त्वचा के लिए लाभकारी

मूंगफली में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो त्वचा के लिए काफी अच्छा होता है। खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप रोज सुबह खाली पेट भीगी हुई मूंगफली खा सकते हैं। इसके अलावा, मूंगफली में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। 

खाली पेट भीगी हुई मूंगफली कैसे खाएं?- How to Eat Soaked Peanuts in Hindi

  • आप सुबह खाली पेट भीगी हुई मूंगफली का सेवन कर सकते हैं।
  • इसके लिए आप एक छोटा कप मूंगफली लें।
  • इन्हें छील लें और फिर पानी में भिगोकर रख दें।
  • सुबह खाली पेट इन मूंगफली का सेवन कर लें।
  • रोजाना खाली पेट मूंगफली खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

मूंगफली में कैलोरी अधिक होती है। इसलिए इनका सेवन ज्यादा मात्रा में करने से बचना चाहिए। प्रोटीन के लिए आप मूंगफली का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, रात के समय मूंगफली का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पाचन-तंत्र को नुकसान पहुंच सकता है।

Read Next

मसल बिल्डिंग के लिए लें ये 2300 कैलोरी डाइट, शरीर की जिद्दी चर्बी हो जाएगी कम

Disclaimer