Benefits Of Eating Mulethi And Mishri: मुलेठी और मिश्री दोनों ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। दोनों की तासीर ठंडी होने के कारण इनके सेवन से शरीर की कई समस्याएं दूर होती है। आयुर्वेद में मुलेठी का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों को ठीक करने में किया जाता है। इसके सेवन से गले में खराश, बंद गला, सीने में जलन और सिरदर्द आदि में जैसी बीमारियां आसानी से ठीक होती है। वहीं मिश्री के सेवन से कमजोरी दूर करने में मदद मिलती है, मोटापा दूर होता है और मुंह के छालों में भी इसके सेवन से आराम मिलता है। मुलेठी और मिश्री को एक साथ खाने से वजन कम होने के साथ शरीर को एनर्जी भी मिलेगी। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने बात की डाइटीशियन सुमन से।
वजन कम करने में मददगार
मुलेठी और मिश्री के सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है और बैली फैट भी कम होता है। मुलेठी और मिश्री में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। वजन कम करने के लिए मुलेठी की चाय बनाकर पी जा सकती है। साथ ही चीनी की बजाए मिश्री का उपयोग करें। ऐसा करने से वजन कम होगा।
आंखों की रोशनी बढ़ाए
मुलेठी और मिश्री के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिलती है। मिश्री में भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने के साथ आंखों से जुड़ी बीमारी होने से भी बचाता है। मुलेठी और मिश्री शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- चावल के आटे से चेहरा कैसे साफ करें? जानें 4 तरीके, जिनसे मिलेगी बेदाग और ग्लोइंग स्किन
कमजोरी दूर करे
शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए मिश्री को दूध में डालकर पीया जा सकता है। इसके सेवन करने से शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ थकावट भी दूर होती है। वहीं मुलेठी के सेवन से भी शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ कई तरह की बीमारी से भी शरीर का बचाव होता है।
सिरदर्द में फायदेमंद
गर्मी में सिरदर्द की समस्या काफी ज्यादा होती है। ऐसे में मुलेठी की चाय बनाकर पी जा सकती है। मुलेठी में मौजूद तत्व सिरदर्द में आराम दिलाते है। इस चाय में स्वाद लाने के लिए जरा सू मिश्री को भी एड किया जा सकता है। मिश्री की तासीर ठंडी होती है इसलिए ये सिरदर्द में आराम दिलाती है।
मुंह के छाले ठीक करे
गर्मी में मुंह के छालों को ठीक करने के लिए मुलेठी का एक टुकड़ा लें। इसमें शहद लगाएं और चूसते रहें। ऐसा करने से मुंह के छालों में आराम मिलेगा और मुंह की बदबू से भी छुटकारा मिलेगा। मुलेठी को मिश्री के साथ भी आसानी से चूसा जा सकता है।
मुलेठी और मिश्री के सेवन से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik