प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जो महिलाएं पहली बार प्रेंग्नेंट होती है उनको इस दौरान महसूस होने वाले लक्षण ज्यादा मुश्किल भरे लग सकते हैं। लेकिन, यह एक सामान्य प्रक्रिया है जो हार्मोनल बदलाव के कारण हर महिला को महसूस होते हैं। प्रेग्नेंसी में महिलाओं को खुद के सेहत के साथ ही बच्चे की सेहत के लिए भी कई तरह के बदलावों को अपनाना होता है। एक्सपर्ट्स महिलाओं की डाइट में कई आवश्यक बदलाव करते हैं। जिससे बच्चे को मां के जरिए पर्याप्त पोषण मिल सकें। ऐसे में महिलाओं को छुहारे व अन्य ड्राई फ्रूट खाने की सलाह दी जाती है। ये ड्राई फ्रूट प्रेग्नेंट महिला और गर्भ में पल रहे बच्चे की आवश्यकता को पूरा करने का काम करते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट ऋपसी अरोड़ा से जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में महिलाओं को छुहारे खाने से क्या फायदे मिलते हैं। साथ ही इन्हें डाइट में किस तरह से शामिल किया जा सकता है।
प्रेग्नेंसी में छुहारे खाने के फायदे - Benefits Of Eating Dry Dates During Pregnancy in Hindi
नेचुरल एनर्जी का सोर्स
प्रेग्नेंसी में हार्मोनल बदलाव के चलते महिलाओं को थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है। ऐसे में महिलाएं छुहारे का सेवन कर सकती हैं। छुहारे में ग्लूकोज, फ्रुकटोज और सुक्रोज जैसी नेचुरल शुगर होती हैं, जो एनर्जी को सोर्स बनती हैं। थकान महसूस होने पर महिलाएं एक से दो छुहारे का सेवन कर सकती हैं।
पोषक तत्व से भरपूर
छुहारे में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन और मिनरल्स पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। यह विटामिन ए और विटामिन K का बेहतरीन सोर्स होता है। यह विटामिन बच्चे के आंखों और हड्डियों के लिए आवश्यक होते हैं। इसमें फोलेट पाया जाता है, जो न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट की संभावना को कम करने में सहायक होता है। इसके अलावा, छुहारे में मौजूद आयरन मां और बच्चे को खून की कमी से होने वाले रोग होने की संभावना को करने में मददगार होता है।
पाचन क्रिया को मजबूत बनाएं
प्रेग्नेंसी में कुछ महिलाओं को पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में महिलाएं छुहारे का सेवन कर सकती हैं। इसके मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को कम करने और मल त्याग को नियमित करने में मददगार होते हैं। साथ ही, छुहारे पाचन क्रिया को भी मजबूत बनाने में सहायक होते हैं।
वजन को नियंत्रित करें
प्रेग्नेंसी ज्यादातर महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है। ऐसे में महिलाएं अपने वजन को नियंत्रित करने के लिए छुहारे को डाइट में शामिल कर सकती है। इसमें कैलोरी अधिक होती है, जो प्रेग्नेंसी में आपके वजन को मेंटेन करने का काम करती है। छुहारे का सेवन करने से आपको बार बार भूख नहीं लगती है, जिससे आपका वजन कंट्रोल में रहता है।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
छुहारे में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो गर्भावस्था के दौरान आवश्यक होते हैं। एंटीऑक्सिडेंट शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं। फ्री रेडिकल्स मां और बच्चे के लिए हानिकारक हो सकते हैं। ऐसे में छुहारे का सेवन करने से आपकी प्रेग्नेंसी हेल्दी रहती है।
प्रेग्नेंसी में छुहारे का सेवन कैसे करें? - How To Eat Dry Dates During Pregnancy in Hindi
- आप करीब दो से चार छुहारों को छिलकर काट लें।
- इसके बाद इन्हें दही के साथ सेवन कर सकती हैं।
- इसके अलावा, महिलाएं रात में करीब दो से चार छुहारों को दूध में भिगो दें।
- अगली, सुबह दूध को गर्म कर आप छुहारे का सेवन कर सकती हैं।
- इसके अलावा आप स्मूदी के साथ भी छुहारों का सेवन कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : प्रेग्नेंसी में प्लेसेंटा एक्रिटा की समस्या क्यों होती है? डॉक्टर से जानें
प्रेग्नेंसी में किसी तरह की समस्या होने पर आप उसे नजरअंदाज न करें। यदि आपको पहले से किसी तरह की एलर्जी या अन्य समस्या है तो ऐसे में डॉक्टर की सलाह के बाद ही डाइट में बदलाव करें।