Expert

बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं काले अंगूर, डाइट में जरूर करें शामिल

Black Grapes Benefits: बालों को स्‍वस्‍थ रखना चाहते हैं, तो काले अंगूर खाएं। इनमें मौजूद पोषक तत्‍व बालों को सेहतमंद रखने में मदद करते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं काले अंगूर, डाइट में जरूर करें शामिल


Black Grapes Benefits For Hair: आजकल बालों की समस्‍याएं तेजी से बढ़ रही हैं। खाने में पोषक तत्‍वों की कमी के कारण बालों में डैंड्रफ, स्कैल्‍प इंफेक्‍शन और अन्‍य समस्‍याएं होने लगती हैं। बालों को स्‍वस्‍थ रखने के ल‍िए काले अंगूर का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। काले अंगूर स्‍वाद में खट्टे-मीठे होते हैं। अंगूर में व‍िटाम‍िन सी होता है। यह एक तरह का शक्‍त‍िशाली एंटीऑक्‍सीडेंट है ज‍िसकी मदद से इम्‍यून‍िटी मजबूत बनती है और बालों का स्‍वास्‍थ्‍य भी सुधरता है। काले अंगूर में व‍िटाम‍िन के, व‍िटाम‍िन ई, फाइबर, पोटैश‍ियम, फ्लेवोनॉइड्स, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्‍श‍ियम, फोलेट जैसे पोषक तत्‍व मौजूद होते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे स्‍वस्‍थ बालों के ल‍िए काले अंगूर खाने के फायदे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीश‍ियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की। 

black grapes benefits for hair

बालों के ल‍िए काले अंगूर के फायदे- Black Grapes Benefits For Hair

काले अंगूर खाने से बालों को कई फायदे म‍िलते हैं- 

  • काले अंगूर में एंटीऑक्‍सीडेंट्स मौजूद होते हैं। इससे बालों की जड़ों को मजबूती म‍िलती है। 
  • काले अंगूर खाने से हेयर फॉल से काफी हद तक छुटकारा म‍िलता है और बाल टूटने से बचते हैं। 
  • काले अंगूर में व‍िटाम‍िन ई और अन्‍य पोषक तत्‍व मौजूद होते हैं ज‍िससे बालों की जड़ों को पोषण म‍िलता है। 
  • काले अंगूर में एंटीबैक्‍टीर‍ियल गुण होते हैं। इससे रूसी की समस्‍या दूर होती है और फंगल व बैक्‍टीर‍ियल इंफेक्‍शन से बचाव होता है।
  • काले अंगूर में फ्लेवोनॉइड्स होते हैं, जो बालों को प्राकृतिक चमक देते हैं और बालों को मुलायम बनाते हैं।
  • काले अंगूर को अपने आहार में शामिल करके या उसके रस को बालों पर लगाकर आप इन लाभों का लुत्‍फ उठा सकते हैं। 

काले अंगूर को डाइट का ह‍िस्‍सा कैसे बनाएं?- How to Eat Black Grapes 

काले अंगूर का सेवन करने के कई तरीके हैं, जो उसके स्वाद और पोषण को बनाए रखते हुए स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं-

  • काले अंगूर को अच्छी तरह से धोकर सीधे खाएं। यह सबसे सरल और प्राकृतिक तरीका है।
  • आप काले अंगूरों को सलाद में शाम‍िल करें, इससे सलाद का स्वाद और पोषण बढ़ जाता है।
  • ताजे काले अंगूर का जूस बनाकर पिएं। आप इसमें थोड़ा नींबू का रस म‍िला सकते हैं।
  • काले अंगूर को अन्य फलों के साथ मिलाकर स्मूदी बना सकते हैं।
  • अंगूरों का जैम बनाकर भी खाया जा सकता है। 
  • काले अंगूरों को ओट्स और दही के साथ खाया जा सकता है। 
  • काले अंगूर की चटनी बनाकर खा सकते हैं।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

Eid-ul-Adha 2024: बकरीद पर टेस्टी पकवान खाते वक्त इन 3 बातों का रखें ध्यान, हाजमा नहीं होगा खराब

Disclaimer