
Benefits Of Drinking Walnut Milk In Hindi: अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अखरोट में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फाइबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। अखरोट को ब्रेन फूड भी कहा जाता है, क्योंकि यह हमारे मस्तिष्क के लिए काफी फायदेमंद होता है। अक्सर लोग अखरोट का सेवन सीधे तौर पर करते हैं, तो कुछ लोग अखरोट को भिगोकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी अखरोट के दूध का सेवन किया है। जी हां, अखरोट का दूध बहुत स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। जिन लोगों को दूध पीना पसंद नहीं है या जिन्हें लैक्टोज इनटॉलेरेंस है, वे अखरोट का दूध पी सकते हैं। इसका रोजाना सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। अखरोट का दूध शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रखता है। तो चलिए, विस्तार से जानते हैं अखरोट का दूध पीने के फायदे क्या हैं -
अखरोट का दूध पीने के फायदे - Benefits Of Walnut Milk In Hindi
मेमोरी तेज करता है
अखरोट का दूध मस्तिष्क के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व मेमोरी को बढ़ाने में मदद करते हैं। अगर आपकी याददाश्त कमजोर है या आपको भूलने की बीमारी है, तो आप अखरोट के दूध का सेवन कर सकते हैं।
हड्डियों को मजबूत बनाए
अखरोट का दूध पीने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। दरअसल, अखरोट को कैल्शियम का एक अच्छे सोर्स माना जाता है। अखरोट के दूध का सेवन करने से हड्डियों और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है।
दिल को रखे स्वस्थ
अखरोट वाले दूध का सेवन हार्ट के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, अखरोट में कार्डियो प्रोटेक्टिव एक्टिविटी होती है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। अखरोट के दूध का नियमित सेवन करने से दिल की बीमारियों के जोखिम को कर करने में मदद मिल सकती है। अखरोट का दूध पीने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: घर पर बनाएं अखरोट का तेल, जानें किन तरीकों से कर सकते हैं इस्तेमाल
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
अखरोट का दूध पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से शरीर को इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसका नियमित सेवन करने से कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है।
ब्लड शुगर कंट्रोल करे
डायबिटीज के मरीजों के लिए अखरोट का दूध फायदेमंद हो सकता है। अखरोट का दूध का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित किया जा सकता है। इसके नियमित सेवन से डायबिटीज होने का जोखिम भी कम होता है।
कैसे बनाएं अखरोट का दूध - How To Make Walnut Milk In Hindi
सामग्री
- 2 कप अखरोट
- 4 कप पानी
- दालचीनी पाउडर
विधि
- अखरोट का दूध बनाने के लिए अखरोट को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। \
- अगली सुबह इस पानी को छान लें।
- अब भीगे हुए अखरोट को मिक्सी में डालकर पीस लें।
- इसके बाद इसमें थोड़ा सा पानी और दालचीनी पाउडर डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।
- फिर अखरोट के दूध को नट मिल्क बैग या चीज़ क्लोथ में डालकर छान लें।
- अखरोट के दूध को एक एयरटाइट कंटेनर में ट्रांसफर करें और एक घंटे के लिए फ्रिज में स्टोर करें।
- इसके बाद आप अखरोट के दूध का सेवन करें।
अखरोट का दूध पीने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी या समस्या है, तो इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें।