Expert

सूरजमुखी के फूलों की चाय पीने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें बनाने का तरीका

Benefits Of Drinking Sunflower Tea: सूरजमुखी के फूलों की चाय पीने से स्किन चमकदार होने के साथ शरीर की सूजन भी कम होती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सूरजमुखी के फूलों की चाय पीने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें बनाने का तरीका


Benefits Of Drinking Sunflower Tea: सूरजमुखी का फूल जितना देखने में सुंदर होता है। उतना ही स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। सूरजमुखी की बीजों के फायदे के बारे में, तो आपने हजारों बार सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं इसकी फूलों की चाय भी बनाई जा सकती है। इस चाय को पीने से हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है और शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। ये चाय शरीर की सूजन कम करने के साथ शरीर डिटॉक्स भी होता है। सूरजमुखी के फूलों में मैग्निशियम, फॉस्फोरस, प्रोटीन और विटामिन बी1 आदि पाए जाते हैं। इसके सेवन से सांस संबंधी परेशानी भी कम होती है और शरीर हेल्दी रहता है। इस आर्टिकल में आपको बताएंगे सूरजमुखी के फूलों की चाय पीने के फायदे और बनाने के तरीके के बारे में। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने बात की डाइटीशियन सुमन से।

शरीर की सूजन को कम करे

सूरजमुखी के फूलों की चाय पीने से शरीर की सूजन कम होने के साथ शरीर भी हेल्दी रहता है। कई बार ज्यादा देर पैर लटकाने से पैरों में सूजन की समस्या हो जाती है। ऐसे में इस चाय को पीने से ये सूजन कम होने के साथ शरीर भी हेल्दी रहता है।

हाई ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल 

सूरजमुखी के फूलों की चाय पीने से हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है। इस चाय में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ शरीर को स्वस्थ रखते है। इस चाय को दिन में एक बार पीया जा सकता है।

मूड सुधारे

सूरजमुखी के फूलों की चाय पीने से मूड को बेहतर करने में मदद मिलती है। सूरजमुखी के फूलों में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है, जो मूड को अच्छा करने के साथ एनर्जी को भी बढ़ाते है। ये चाय पीने से कई बीमारियां दूर होती है।

इसे भी पढ़ें- मछली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाए

सूरजमुखी के फूलों की चाय पीने से शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। ये चाय पीने से हार्ट संबंधी समस्याओं का खतरा कम होने के साथ शरीर भी स्वस्थ रहता है। 

ग्लोइंग स्किन के लिए फायदेमंद

सूरजमुखी के फूलों की चाय पीने से स्किन चमकदार बनती है और स्किन की कई समस्याएं भी दूर होती है। ये चाय शरीर को हेल्दी रखने के साथ कई बीमारियों को आसानी से दूर करती है। इस चाय को पीने से स्किन मुलायम बनती है।

कैसे बनाएं सूरजमुखी के फूलों की चाय

सूरजमुखी के फूलों की चाय बनाने के लिए इसके फूलों को धोकर साफ कर लें और कुछ देर के लिए धूप में सुखा दें। जब फूल सूख जाएं, तो इसका बारीक पाउडर पीस लें। अब चाय बनाने के लिए 1 चम्मच पाउडर पानी में मिला दें। पानी उबलने के बाद चाय को छानकर पिएं।

सूरजमुखी के फूलों की चाय शरीर के लिए फायदेमंद होती है। हालांकि, सेवन से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

मूंग दाल का पानी पीने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें बनाने का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version