
Benefits Of Drinking Jamun Sharbat: गर्मी में जामुन खाना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जामुन एक ऐसा फल है जिसके गुठलियों के साथ पत्तों में काफी गुण पाए जाते है। ये स्वादिष्ट होने के साथ गुणों से भरपूर भी होते है। इसके सेवन से डायबिटीज कंट्रोल में रहने के साथ पाचन तंत्र भी मजबूत होता है और हार्ट भी लंबे समय तक स्वस्थ रहता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है जैसे कैल्शियम, पोटेशियम, सोडियम, फोलिक एसिड, फाइबर और विटामिन सी आदि। कई लोग जामुन में काला नमक मिलाकर खाते है, तो कई लोग इसका जूस बनाकर भी पीते है। लेकिन आज हम आपको इस आर्टिकल में जामुन का शरबत पीने के फायदों के बारे में बताएंगे और इसकी रेसिपी भी। ये शरबत पीने से गैस, अपच और बदहजमी की समस्या आसानी से दूर होगी और गर्मी में शरीर ठंडा भी रहेगा। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने बात की डाइटीशियन सुमन से।
पाचन शक्ति करे मजबूत
गर्मी में जामुन का शरबत पीने से पाचन तंत्र हेल्दी रहता है और गैस, अपच की परेशानी भी आसानी से दूर होती है। जामुन का शरबत पीने से भूख भी खुलकर लगती है और खाना भी आसानी से पच जाता है। इस शरबत को दिन के समय आसानी से बनाकर पीया जा सकता है।
आंखों के लिए फायदेमंद
जामुन का शरबत शरीर की कई बीमारियों को आसानी से दूर करता है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी बेहतर होती है और आंख संबंधी परेशानियां भी आसानी से दूर होती है। जामुन में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी और ए पाया जाता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है।
इम्यूनिटी बूस्ट करे
गर्मी में जामुन का शरबत पीने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती है। ये शरबत इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है और मौसमी बीमारियों से भी शरीर का बचाव करता है। जामुन में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करता है और शरीर को हेल्दी रखता है।
इसे भी पढ़ें- घुटनों और कोहनियों का कालापन दूर करने के लिए इन 4 तरीकों से करें बेसन का इस्तेमाल
त्वचा के लिए फायदेमंद
जामुन का शरबत पीने से त्वचा को भी कई तरह के फायदे मिलते है। जामुन में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते है, जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते है और समय से पहले होने वाले रिंकल्स की समस्या को भी कम करते है।
ब्लड प्रेशर
जामुन में मौजूद पोटेशियम ब्लज प्रेशर को कम करने में मदद करता है और शरीर को हेल्दी भी रखता है। इसके सेवन से हार्ट संबंधी बीमारियां कम होती है और हार्ट स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है। जामुन का शरबत पीने से कोलेस्ट्रोल भी नियंत्रिण में रहता है।
जामुन के शरबत की रेसिपी
जामुन का शरबत बनाने के लिए जामुन को अच्छी तरह से धो कर पैन में उबालने के लिए रखें। गैस की धीमा ही रखें इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर, काला नमक, सौंफ, भूना हुआ जीरा क्रश किया हुआ और पुदीना के पत्तों को डाल कर इसे चलाएं। अगर आप इसे हल्का मीठा बनाना चाहते है, तो इसमें जरा सी चीनी भी डाल दें। अब इस मिश्रण तब तक उबालें। जब तक गुदा गुठली न छोड़ दें। इसके बाद गैस बंद करके इसे ठंडा होने के लिए रखें। अब मैशर की सहायता से गुठली को अलग कर लें और गूदे को मैश कर लें। अब इस जूस को छान लें। सर्व करने के लिए इसमें आइस क्यूब का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
गर्मी में जामुन का शर्बत पीने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो सेवन करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik