
Honey With Hot Water At Night Benefits: गर्म या गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है यह तो हम सभी अच्छी तरह जानते हैं। आपने अक्सर लोगों को गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीते भी देखा होगा। क्योंकि यह कॉम्बिनेशन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करत है। यह आपकी इम्यूनिटी मजबूत बनाता है और कई बीमारियों से भी आपको बचाता है। हालांकि कुछ लोग सुबह की शुरुआत गर्म पानी और शहद के साथ करना पसंद करते हैं, तो कई लोग पूरा दिन गुनगुने पानी में शहद मिलाकर इसका सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप रात में सोने से पहले गर्म पानी में शहद मिलाकर पीते हैं, तो इससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा!
शहद में कई औषधीय गुण प्रचुर मात्रा में होते हैं जैसे एंटीबैक्टीरियल गुण, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण, साथ ही इनमें कई जरूरी पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। जो आपको सेहतमंद रखने में कई तरह से अपनी भूमिका निभाते हैं। रात में गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
रात में गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने के फायदे- Benefits Of Drinking Honey With Hot Water At Night
1. पेट संबंधी समस्याएं होता है बचाव
बहुत से लोगों को सुबह उठने के बाद मलत्याग में परेशानी, पेट में गैस, कब्ज, अपच आदि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन जब आप गर्म या गुनगुने पाने के साथ में 1-2 चम्मच शहद मिलाकर पीते हैं तो इससे मेटाबॉलिज्म और पाचन दोनों ही, रात में सोने के दौरान भी ठीक तरह से काम करता है। यह आपको सुबह पेट संबंधी समस्याओं से बचाने में मदद करता है।
2. नींद अच्छी आती है
रात में गर्म पानी और शहद का सेवन करने से आप शांत और आरामदायक महसूस करते हैं। यह तनाव कम करने में मदद करता है और मस्तिष्क को शांत करता है। यह आपको जल्द सोने और अच्छी गुणवत्ता वाली नींद लेने में मदद करता है।
इसे भी पढें: पूरा दिन गुनगुना पानी पीने सेहत को मिलते हैं 10 जबरदस्त फायदे
3. शरीर की गंदगी साफ होती है
यह आपके शरीर में मौजूद हानिकारक, अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। आपने जो कुछ भी पूरा दिन उल्टा-सीधा या अनहेल्दी खाया है उसके प्रभाव को कम करने और टॉक्सिन्स से लड़ने में मदद करता है।
4. क्रेविंग्स को कंट्रोल करता है
बहुत से लोगों को रात में कुछ मीठा या अनहेल्दी खाने की क्रेविंग्स परेशान करती हैं, खासकर जो लोग रात में देर से सोते हैं यह परेशानी उन लोगों के साथ अधिक देखने को मिलती है। लेकिन शहद आपकी इन क्रेविंग्स को कंट्रोल रखने में मदद करता है और आपकी वजन प्रबंंधन में भी मदद करता है।
इसे भी पढें: सर्दियों की इन 6 समस्याओं का रामबाण उपाय है अदरक, जानें कैसे करें सेवन
5. चेहरे में आती है चमक
गर्म पानी और शहद रात में पीने से आपके पेट में मौजूद अनपचे भोजन को बाहर निकालने, फ्री-रेडिकल्स और टॉक्सिन्स से लड़ने में मदद मिलती है। यह आपके रक्त को शुद्ध करने और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मदद करता है। जब आपका शरीर अंदर से साफ होता है, त्वचा की कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है जैसे कील-मुंहासे, दाग-धब्बे, एलर्जी आदि। यह आपको पेट को भी स्वस्थ रखते है, जो त्वचा संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है।
All Image Source: Freepik