
Curry Leaves Juice Benefits On Empty Stomach In Hindi: करी पत्ता भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है। हम सभी अक्सर इसका इस्तेमाल सांभर, दाल, सब्जी और पोहा में तड़का लगाने के लिए करते हैं। यह न सिर्फ भोजन का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। करी पत्ता कई पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटी-डायबिटिक, एंटी-माइक्रोबियल गुण भी पाए जाते हैं। इसके सेवन से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। क्या आप जानते हैं कि यदि सुबह खाली पेट करी पत्ते के जूस का सेवन किया जाए, तो शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। इसके सेवन से पाचन-तंत्र स्वस्थ रहता है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आज इस लेख में डाइट्रीफिट की डाइटीशियन अबरना मैथ्यूवनन से जानेंगे खाली पेट करी पत्ते का जूस पीने के फायदे और इसे बनाने का तरीका -
इस पेज पर:-
खाली पेट करी पत्ते का जूस पीने के फायदे - Curry Leaves Juice Benefits On Empty Stomach In Hindi
इम्यूनिटी बूस्ट होती है
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है। करी पत्ता एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। नियमित रूप से सुबह खाली पेट करी पत्ते का जूस पीने से आप कई तरह की बीमारियों और संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।
पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं
करी पत्ते के जूस का सेवन पाचन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व और गुण पेट की बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से पाचन क्रिया बेहतर बनती है। रोज सुबह खाली पेट करी पत्ते का जूस पीने से गैस, अपच, कब्ज और पेट में दर्द जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

वजन घटाने में मददगार
अगर आप सुबह खाली पेट करी पत्ते के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो शरीर में मौजूद अतिरिक्त वसा और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से न सिर्फ वजन कम करने में मदद मिलती है, बल्कि कोलेस्ट्रॉल भी कम हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: आम के पत्ते उबालकर पीने से सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रहता है
डायबिटीज रोगियों के लिए करी पत्ते के जूस का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें हाइपोग्लाइसेमिक गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। वहीं, इसमें मौजूद फाइबर शरीर में अचानक इंसुलिन स्पाइक को रोकने में बेहद मददगार है। अगर आपको डायबिटीज है, तो आप डॉक्टर की सलाह से इसका सेवन कर सकते हैं।
खून की कमी दूर होती है
सुबह खाली पेट करी पत्ते का जूस पीने से एनीमिया की शिकायत दूर हो सकती है। दरअसल, इसमें काफी मात्रा में आयरन होता है, जो खून में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर में खून की कमी दूर हो सकती है। साथ ही, थकान और कमजोरी जैसी समस्याओं से निपटने में भी मदद मिलती है।
करी पत्ते का जूस बनाने का तरीका - Curry Leaves Juice Recipe In Hindi
- सबसे पहले एक मुट्ठी करी पत्ते को पानी से अच्छी तरह धोकर साफ कर लें।
- अब करी पत्ते को एक गिलास पानी में डालकर उबाल लें।
- जब पानी आधा रह जाए, तो इसे एक कप में छान लें।
- अब इसमें शहद और नींबू का रस मिलाकर पिएं।
इसे भी पढ़ें: आंवला जूस पीने से सेहत को मिलेंगे ये फायदे, जानें इसे पीने का सही समय और तरीका
सुबह खाली पेट करी पत्ते का जूस पीने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई गंभीर बीमारी या एलर्जी है, तो हेल्थ एक्सपर्ट से पूछकर ही इसका सेवन करें।
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version