Corriander Leaves Boiled Water Benefits: धनिया हम सभी के किचन का एक अहम हिस्सा है। सब्जियों, दाल, करी, चटनी, परांठा आदि विभिन्न दैनिक व्यंजन में हम सभी हरा धनिया का प्रयोग करते हैं। धनिये के पत्तों में एक बेहतरीन खुश्बू होती है, जिससे यह न सिर्फ हमारे भोजन को अद्भुत सुगंध प्रदान करता है, बल्कि उनका स्वाद भी बढ़ाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, यह सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी होता है? क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें हरा धनिया एंटीऑक्सीडेंटस, बीटा कैरोटीन, कोलीन से भरपूर होता है। यह विटामिन ए, सी, के, आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फोलेट जैसे जरूरी विटामिन और मिनरल्स का एक बेहतरीन स्रोत है। जो धनिया को सेहत के लिए बहुत लाभकारी बनाते हैं।
बहुत से लोग अक्सर पूछते हैं कि धनिया के स्वास्थ्य लाभों को प्राप्त करने के लिए इसका सेवन कैसे करना चाहिए या सही तरीका क्या है? डायटीशियन गरिमा के अनुसार आप सुबह पानी में धनिया के पत्ते उबालकर, छानकर इसका सेवन कर सकते हैं, आप साथ-साथ धनिया के पत्तों को चबा भी सकते हैं। इससे सेहत को जबरदस्त फायदे मिलते हैं। इस लेख में हम आपको धनिया के पत्ते उबालकर पीने के 5 फायदे (Dhaniya ubal kar peene ke fayde) बता रहे हैं।
धनिया की पत्तियां उबालकर पीने के फायदे- benefits of drinking boiled coriander leaves water
1. लिवर को करे डिटॉक्स
लिवर फंक्शन में सुधार और बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इसे एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक माना जाता है, क्योंकि यह शरीर में जमा गंदगी, अपशिष्ट पदार्थों, टॉक्सिन्स को हमारे शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह लिवर को साफ करते हैं और रक्त को भी शुद्ध करते हैं।
इसे भी पढें: सिंघाड़ा उबालकर खाने सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे
2. त्वचा के लिए लाभकारी है
शरीर और रक्त को डिटॉक्सिफाई कर उबले हुए धनिया की पत्तियों का पानी त्वचा की कई समस्याओं को दूर करता है। यह त्वचा पर मौजूद कील-मुंहासे और उनके जिद्दी निशानों को साफ करने में मदद गार है। यह ब्लैकहेड्स साफ और एजिंग के लक्षणों को कम करने में भी मदद करता है।
3. डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी है
हाई ब्लड शुगर को कम करने और रक्त में ब्लड ग्लूकोज को सामान्य रखने में भी धनिया की पत्तियों का पानी पीने से बहुत फायदा मिलता है। हालांकि लो ब्लड ब्लड शुगर वाले लोगों को इसका सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है, क्योंकि उनका ब्लड शुगर लेवल पहले ही काफी कम होता है।
4. पाचन रखे दुरुस्त
पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने और पेट को स्वस्थ रखने में धनिया उबालकर पीना बहुत फायदेमंद होता है। यह पाचन में सुधार करने और भोजन से पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह पेट में गैस, ब्लोटिंग, कब्ज, अपच यदि जैसी समस्याओं को ठीक करने और बचाव में भी मदद करता है।
इसे भी पढें: सुबह उबले हुए मूंग खाने सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे
5. वजन प्रबंधन में मददगार है
सिर्फ पाचन ही नहीं, बल्कि मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में भी धनिया बहुत लाभकारी होता है। नियमित सुबह खाली पेट धनिया की पत्तियों को उबालकर पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। जब आपके मेटाबॉलिज्म ठीक से काम करता है, तो आप दिन भर सामान्य फिजिकल एक्टिविटीज के दौरान भी कैलोरी बर्न करते हैं। यह तेजी कैलोरी और अतिरिक्त चर्बी को बर्न करने में मदद करता है और वजन प्रबंधन में सहायता करता है।
All Image Source: Freepik