$
Benefits of doing Head Drop Daily: एक्सरसाइज और योग करना शरीर के लिए कई तरीकों से जरूरी होते हैं। कुछ आसन या एक्टिविटीज ऐसी हैं, जिनके फायदों के बारे में शायद ही हमें पता हो। आमतौर पर छोटी-मोटी शारीरिक गतिविधियों को हम नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे ही सोने से पहले लेटे-लेटे सिर को पीछे की तरफ लटकाने से शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं। सोने से पहले इसका अभ्यास करने से आपकी गर्दन का दर्द कम होने के साथ ही शरीर रिलैक्स महसूस करता है। आइये योग टीचर स्मृति से जानते हैं सोने से पहले इस एक्टिविटी को करने से होने वाले फायदे।
सिर नीचे करके लेटने के फायदे
- सोने से पहले नियमित तौर पर बिस्तर पर सीधा लेटकर सिर को नीचे की ओर झुकाकर लेटना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
- ऐसा करने से गर्दन में होने वाला दर्द कम होने के साथ ही साथ गर्दन के आसपास के हिस्सों की जकड़न भी कम होती है।
- अगर आप माइग्रेन या फिर सिरदर्द से परेशान हैं तो भी सिर को नीचे की ओर झुकाकर लेट सकते हैं।
- इसका अभ्यास करने से बालों की ग्रोथ होती है।
- यह एक्टिविटी आपकी मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखकर गुस्से और एंग्जाइटी से राहत दिलाती है।
- आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए भी आप इसका अभ्यास कर सकते हैं।
View this post on Instagram
कैसे करें यह एक्टिविटी?
- इस एक्टिविटी को करने के लिए आपको बिस्तर पर सीधा लेटना है।
- इसके बाद आपको सीधा लेटकर बिस्तर से सिर को नीचे की ओर झुकाना है।
- इस दौरान आपको हाथों को सीधा रखकर आराम से लेटे रहना है।
- 2 से 3 मिनट तक इस अवस्था में बने रहें।
- इसके बाद सिर को धीरे-धीरे उपर की ओर लाएं।
इसे भी पढ़ें - योग करने के बाद क्या करना चाहिए? जिससे मिले योग के पूरे फायदे
बालों के लिए फायदेमंद
अगर आप बालों से जुड़ी समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में इस एक्टिविटी का अभ्यास कर सकते हैं। सिर को पीछे की ओर झुकाकर लेटने से आपके सिर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे स्कैल्प तक ब्लड फ्लो सुचारू रूप से होता है और बालों की ग्रोथ होती है। अगर आप हाई बीपी, हार्ट या फिर सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के मरीज हैं तो इसे करने से बचें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 25, 2024 13:20 IST
Published By : Kunal Mishra