केमिकल वाले शैंपू के बजाय दही से धोएं बाल, मिलेंगे ये फायदे

Benefits Of Curd For Hair: अगर आप शैंपू के बजाय दही से अपने बाल धोते हैं, तो इससे बालों से जुड़ी आपकी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
केमिकल वाले शैंपू के बजाय दही से धोएं बाल, मिलेंगे ये फायदे


दही शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। दही में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत करने के साथ शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। दही में कैल्शियम के अलावा मैग्नीनिशयम, विटामिन बी5,  विटामिन डी, जिंक, प्रोटीन और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। दही को स्किन पर लगाने के बारे में तो आपने काफी सुना होगा। लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं बालों को दही से धोने के फायदों के बारें में। जी हां, दही से बाल धोना कोई नया ट्रेंड नहीं है, बल्कि कुछ शताब्दियों पहले जब शैंपू-कंडीशनर जैसे प्रोडक्ट्स इतने पॉपुलर नहीं थे, तब लोग दही से ही अपने बाल धोते थे। दही बालों के लिए बहुत हेल्दी होती है। इसको लगाने से बाल चमकदार और मजबूत बनते हैं। आइए जानते है बालों को दही से धोने के फायदे।

दही से बाल धोने के फायदे

डैंड्रफ को करे दूर

दही में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होने के कारण ये डैंड्रफ की समस्या को दूर करने में मददगार होती है। डैंड्रफ का होना स्कैल्प की आम परेशानी है। इस समस्या से निपटने के लिए एक छोटा चम्मच बेसन और आधा कप दही को मिलाकर उसका मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण को बालों में 15 से 20 मिनट तक लगाकर रखें। फिर नॉर्मल पानी से बालों को धो लें। 

बालों की ग्रोथ को बढ़ाए

दही बालों को मजबूत करने के साथ नए बालों को उगाने में भी मददगार होती है। बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए आप सिर्फ दही को भी बालों में लगा सकते हैं। ये बालों को डीप मॉइश्चराइचर करने के साथ उनकी जड़ों को मजबूत करता है, जिस कारण बालों की ग्रोथ बढ़ती है। 

बालों की कंडीशनिंग करें

बालों को दही से धोने से बालों की डीप कंडीशनिंग होती है। दही बालों को पोषण देती है।  बालों को नरिशमेंट देने और इन्हें चमकदार बनाने के लिए आप एक कप दही में 2 चम्मच शहद मिलाकर लगाएं। इसे बालों पर 20 मिनट लगा रहने दें और फिर सादे पानी से धो लें। दही बालों को कंडीशनिंग करने के साथ इनको सिल्की बनाने में भी मदद करता है।

खुजली की समस्या करे दूर

कई बार मौसम बदलने के कारण, गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण और लंबे समय तक बाल बंधे रहने के कारण सिर में खुजली होने लगती है। ज्यादा खुजली करने से स्कैल्प को नुकसान हो सकता है। दही से बालों को धोने से खुजली की समस्या खत्म होती है। दही के साथ नींबू मिलाकर भी लगाया जा सकता है।

हेयर मास्क

दही को बालों पर हेयर मास्क की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। नहाने से कुछ देर पहले दही को बालों पर लगा कर छोड़ दें। नॉर्मल पानी से दही को बालों में मिलाकर अच्छे से वॉश करें। ये बालों को मजबूत करने के साथ उन्हें शाइनी बनाने में भी मदद करेगा। अगर आप बालों को सिल्की बनाना चाहते हैं, तो दही में एक अंडा भी मिला सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- बालों की हर समस्या को दूर करे नारियल पानी, इस तरह करें इस्तेमाल

Benefits Of Curd For Hair

दही को बालों में लगाने का सही तरीका

दही बालों को संपूर्ण पोषण देने के साथ उन्हें मजबूत बनाने का काम भी करती है। दही से बालों को धोने के लिए आप सिर्फ दही का इस्तेमाल भी कर सकते हैं या फिर बालों को अधिक फायदा देने के लिए दही में ऊपर बताई गई चीजों को मिलाकर भी बालों पर लगाया जा सकता है। इससे फायदा ये होगा कि दही के साथ दूसरे प्रोडक्ट के पोषक तत्व भी आपके बालों को मिलेंगे। दही को बालों में इस्तेमाल करने के लिए दही को पहले अच्छे से फेंट लें। फिर बालों का पार्टीशन करते हुए दही को स्कैल्प पर लगाएं। चाहे तो इस पेस्ट को 15 से 20 मिनट बालों पर लगा रहने दें या फिर दही को बालों पर शैंपू की तरह लगाएं और नॉर्मल पानी से वॉश करें। ध्यान रखें अगर आपको दही से कोई एलर्जी या समस्या है तो दही का उपयोग बिल्कुल न करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

सल्फेट फ्री शैंपू और पैराबीन फ्री शैंपू में क्या फर्क होता है? आपको कैसा शैंपू इस्तेमाल करना चाहिए?

Disclaimer