Cucumber And Apple Cider Vinegar Benefits: कच्ची सब्जियां और सलाद का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हम सभी भोजन के साथ सलाद के रूप में कच्ची सब्जियों का सेवन करते हैं। भोजन के साथ जब सलाद की बता आती है, तो हम सभी के मन में जिस चीज का सबसे पहला ख्याल आता है वह है खीरा। सलाद खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप सेब के सिरके में खीरा भिगोकर खाते हैं तो इससे भी सेहत को कई फायदे मिलते हैं? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! बहुत से लोग सलाद के ऊपर सेब का सिरका छिड़क कर खाना पसंद करते हैं, लेकिन आप सेब के सिरके में खीरा भिगोकर भी खा सकते हैं। बल्कि इससे सेहत को अद्भुत फायदे भी मिलते हैं। सेब के सिरके में भीगे खीरे खाना सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है, इस पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बता की। इस लेख में हम आपको एप्पल साइडर विनेगर में खीरा भिगोकर खाने के 5 फायदे बता रहे हैं।
सेब के सिरके में भीगे खीरे खाने के फायदे- Benefits Of Cucumber Soaked in vinegar
1. पाचन के लिए है लाभकारी
अगर आप भोजन के साथ में सेब के सिरके में भीगे खीरे का सेवन करते हैं तो इससे पाचन में सुधार होता है। खीरा फाइबर से भरपूर होता है। सेब के सिरका मिलाकर खाने से खीरा एक प्रोबायोटिक के रूप में काम करता है। यह आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है और भोजन के बेहतर पाचन के साथ ही उनसे पोषक तत्वों के अवशोषण में भी सुधार करता है।
इसे भी पढें: अश्वगंधा Vs सफेद मूसली, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?
2. पेट संबंधी समस्याएं दूर होती हैं
पाचन बेहतर बनाने के साथ ही यह कब्ज, पेट में गैस, अपच, ब्लोटिंग आदि की समस्याओं से राहत पाने में भी मदद करता है। यह सुबह मलत्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है।
3. हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं
खीरा में कैल्शियम अच्छी मात्रा में होता है, साथ ही इसमें फास्फोरस भी होता है हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह न सिर्फ उन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है, बल्कि बोन डेंसिटी में सुधार करने और फ्रैक्चर के जोखिम को कम करने में भी मदद करता है।
4. वजन घटाने में मददगार है
डाइट्री फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर यह कॉम्बिनेशन न सिर्फ भोजन के पाचन में सहायता करता है, बल्कि भूख को कंट्रोल करने और अनहेल्दी फूड्स की क्रेविंग को रोकने में भी मदद करता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करने में लाभकारी है। यह शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में भी लाभकारी है। इससे अतिरिक्त कैलोरी और तेजी से फैट बर्न करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढें: वजन बढ़ाने के लिए इस तरह खाएं अश्वगंधा और शतावरी, मिलेंगे कई फायदे
5. जोड़ों में दर्द की समस्या दूर करता है
अगर जोडों में दर्द की समस्या का कारण हाई यूरिक एसिड या गठिया है, तो सेब का सिरका और खीरा खाने से इस समस्या मे राहत मिलेगी। यूरिक एसिड कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर एक बहुत कारगर उपाय है।
All Image Source: Freepik