Ashwagandha Or White Musli Which Is Better: अश्वगंधी और सफेद मूसली दोनों ही बहुत शक्तिशाली आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां हैं। दोनों का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए दोनों का ही काफी प्रयोग किया जाता है। बच्चे हों या बड़े, पुरुष और महिलाओं सभी इनका सेवन कर सकते हैं। दोनों ही कई जरूरी पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। लेकिन अक्सर लोगों को एक सवाल काफी परेशान करता है, कि अश्वगंधा या सफेद मूसली दोनों में से सेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है? इसके विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। उनकी मानें तो शरीर को एनर्जी प्रदान करने, ताकत बढ़ाने, महिलाओं और पुरुषों की कई समस्याओं को दूर करने में दोनों ही जड़ी-बूटियां बहुत लाभकारी हैं। आइए विस्तर से जानते हैं अश्वगंधी और सफेद मूसली में से किसका सेवन ज्यादा फायदेमंद (ashwagandha or safed musli ke fayde) होता है।
अश्वगंधा सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है- Ashwagandha Health Benefits In Hindi
डायटीशियन गरिमा के अनुसार आयुर्वेद में अश्वगंधा को "कायाकल्प" के लिए जाना जाता है। इसका पाउडर या टॉनिक, दोनों तरह से सेवन किया जाता है। इसे आमतौर पर बच्चों की हाईट बढ़ाने और बड़ों को दीर्घायु के लिए दिया जाता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि यह हर्ब मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। यह ब्रेन फंक्शन में सुधार करता, दिमाग तेज करता है और याददाश्त को बेहतर बनाता है। इम्यूनिटी बढ़ाने में भी अश्वगंधा का सेवन बहुत लाभकारी है। इसके अलावा अश्वगंधा में विथफेरिन ए मौजूद होता है, जिसे एंटी-डायबिटिक एजेंट माना जाता है। साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है। यह शरीर में तनाव कम करने, प्रजनन और हार्मोनल स्वास्थ्य को बनाए रखने में बहुत लाभकारी है।
इसे भी पढें: सुबह नीम की पत्तियां उबालकर पीने से सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे
सफेद मूसली सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है- Safed Musli Health Benefits In Hindi
आयुर्वेद में सफेद मूसली को "सफेद सोना" माना जाता है। इसका उपयोग पुरुषों में नपुंसकता के इलाज के लिए बड़े स्तर पर किया जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने में बहुत प्रभाव है। इसके अलावा सफेद मूसली को माइक्रोबियल संक्रमण से लड़ने में भी बहुत लाभकारी माना जाता है। यह शरीर में सूजन को दूर करने में मदद करती है। वहीं सफेद मूसली में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जिससे यह ऑक्सीडेटिव तनाव से कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करती है। ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को बढ़ाता है।
इसे भी पढें: अलसी और तिल के लड्डू खाने से सेहत को मिलेंगे 12 फायदे, स्वाद में भी हैं लाजवाब
अश्वगंधा या सफेद मूसली, क्या ज्यादा फायदेमंद है?- Ashwagandha Or Safed Musli Which Is Better
अश्वगंधा और सफेद मूसली दोनों ही स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं। लेकिन दोनों में से आपके लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है यह आपकी स्वास्थ्य समस्याओं या जरूरतों पर निर्भर करता है। दोनों का ही प्रयोग विभिन्न समस्याओं में किया जाता है, लेकिन सभी समस्याओं में किसी एक का प्रयोग नहीं किया जा सकता है। इसलिए आपको इनका सेवन सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। क्योंकि वे आपकी जरूरत के अनुसार यह बेहतर बता सकते हैं, कि आपको किसका सेवन करना चाहिए और किसका नहीं। लेकिन डॉक्टर की सलाह के बिना आपको इनका सेवन करने से बचना चाहिए।
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version