महिलाओं को लौंग के सेवन से मिलते हैं ये 4 जबरदस्त फायदे, जानें सेवन का तरीका

Benefits Of Cloves For Women: महिलाओं को लौंग के सेवन से  टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बूस्ट होता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं को लौंग के सेवन से मिलते हैं ये 4 जबरदस्त फायदे, जानें सेवन का तरीका


Benefits Of Cloves For Women: लौंग शरीर के लिए फायदेमंद होने के साथ इसके सेवन से शरीर की कई समस्याएं आसानी से दूर होती हैं। लौंग एक तरह का मसाला हैं, जो खाने का स्वाद भी बढ़ाता हैं। लौंग की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसके सेवन से सर्दी, जुकाम की समस्या दूर होने के साथ इम्यूनिटी भी मजबूत होती हैं। लौंग में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे पोटेशियम, प्रोटीन, फाइबर, जिंक, फोलेट और विटामिन के। लौंग को खाने में डालने से खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता हैं। लौंग का सेवन कई तरीकों से किया जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं महिलाओं के लिए लौंग किसी औषधी से कम नहीं हैं। लौंग में मौजूद तत्व स्ट्रेस, एंग्जाइयटी को कम करने के साथ वजन को भी कम करता हैं। आइए जानते हैं महिलाओं के लिए लौंग के अन्य फायदों के बारे में।

वजन घटाने में मददगार

लौंग में एंटी-लिपिड और एंटीकोलेस्टेरेमिक गुण पाए जाते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन कम करने में मदद करता हैं। bensnatiralhealth.com की वेबसाइट के अनुसार महिलाओं को वेट लॉस डाइट में लौंग को जरूर शामिल करना चाहिए। इसके सेवन से तेजी से वजन कम होता हैं।

पीरियड्स के लक्षणों को कम करें

महिलाओं को नियमित लौंग के सेवन से पीरियड्स के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती हैं। बहुत सी महिलाओं को पीरियड्स के समय दर्द और ऐंठन की समस्या हो जाती हैं। ऐसे में इन समस्याओं को कम करने के लिए महिलाओं को इन दिनों लौंग के पानी का सेवन करना चाहिए।

कंसीव करने में मददगार

लौंग का पानी पीने से ओव्यूलेशन को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। ये पानी प्रजनन क्षमता को बढ़ाकर कंसीव करने में मदद करता है। लौंग का पानी पीने से एलएच हार्मोन का स्त्राल बेहतर होता है और ओवेल्यूशन के समय अंडा जारी करने में मदद करता है, जिससे कंसीव करने में मदद होती है। 

इसे भी पढ़ें- स्तनपान कराने वाली महिलाएं पिएं ये डिटॉक्स वॉटर, जानें रेसिपी और फायदे

सेक्स ड्राईव बढ़ाएं

महिलाओं को लौंग के सेवन से टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ता है, जो महिला और पुरुष दोनों में सेक्स हार्मोंन को बढ़ाने में मदद करता हैं। इसके नियमित सेवन से महिलाओं में होने वाली थकान दूर होती हैं और एनर्जी मिलती है। ये महिलाओं में सेक्स ड्राईव को भी बढ़ाने में मदद करता हैं।

महिलाएं लौंग का सेवन कैसे करें

महिलाओं को लौंग का सेवन करने के लिए 1 कप पानी में 3 से 4 लौंग डालकर अच्छे से उबाल लें। जब पानी आधा रह जाएं, तो इस पानी को छानकर पिएं। साथ ही लौंग को चाय और सब्जी में मिलाकर भी खा सकते हैं। 

महिलाओं को लौंग के सेवन से कई फायदे मिलते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।  

All Image Credit- Freepik

Read Next

स्तनपान कराने वाली महिलाएं पिएं ये डिटॉक्स वॉटर, जानें रेसिपी और फायदे

Disclaimer