'केबल किक' एक्सरसाइज एक ऐसी एक्सरसाइज है, जो कूल्हों और पैरों के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। कूल्हों के लिए विशेष एक्सरसाइज को ग्लूट एक्सरसाइज भी कहते हैं। अगर आप फिट रहने और बेहतर बॉडी शेप पाने के लिए जिम जाते हैं, तो सही एक्सरसाइज का चुनाव बहुत जरूरी है। सही एक्सरसाइज के द्वारा आप अपने पूरे शरीर को फिट रख सकते हैं। इसके अलावा आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जिस एक्सरसाइज को आप कर रहे हैं वह सही तरीके से हो रही है या नहीं। गलत तरीके से किया गया व्यायाम हानिकारक भी हो सकता है। आइए आपको बताते हैं क्या है केबल किक एक्सरसाइज और कितनी फायदेमंद है ये।
शरीर का संतुलन होता है बेहतर
कूल्हों की मजबूत मांसपेशियां शरीर का संतुलन बनाने में बहुत अहम होती हैं। यदि आपके ग्लूट्स में कमजोरी आ जाती है तो कुछ गंभीर समस्याएं भी हो सकती है। इनमें शरीर का झुकाव, घुटने की तकलीफ, एड़ी और पिंडली में दर्द आदि हैं। यानी केबल किक एक्सरसाइज आपके शरीर के संतुलन को बेहतर बनाती है। दौड़ने वाले लोगों के लिए कूल्हों संबंधी एक्सरसाइज बहुत जरूरी होती है क्योंकि शारीरिक केंद्र होने के नाते, कूल्हों की स्ट्रेंथ दौड़ने में मदद करती है।
इसे भी पढ़ें:- सुबह की दौड़ के बाद ब्रेकफास्ट में ये 5 चीजें आपको रखेंगी दिन भर एनर्जेटिक
टॉप स्टोरीज़
केबल किक बैक एक्सरसाइज
थाई यानी जांघ में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने के लिए केबल किक बैक व्यायाम बहुत कारगर है। इसे करने के लिए जिम में विशेष मशीन होती है। इसके लिए सबसे पहले पैरों के एंकल में एक पट्टा बांधकर सीधे खड़े हो जायें। मशीन पर अपने दोनों हाथों से सहारा दीजिए, इस दौरान दोनों पैर एक दूसरे के सामने नहीं होने चाहिए। धीरे-धीरे अपने पैर को पीछे की तरफ ले जाइए, फिर आराम से सामान्य स्थिति में आइए। इस व्यायाम के दौरान अपने पैरों को ज्यादा ऊपर की तरफ न ले जायें।
कूल्हों को शेप में लाती है ये एक्सरसाइज
केबल किक एक्सरसाइज नियमित करने से आपके कूल्हों की शेप में बदलाव आता है और इसका असर आपके बदन की खूबसूरती पर पड़ता है। शरीर के खूबसूरत दिखाई देने में कूल्हे अहम होते हैं। ज्यादा भारी कूल्हे भी भद्दे लगते हैं, यदि आप ग्लूट एक्सरजाइज को नियमित भी नहीं कर पाते हैं तो हफ्ते में एक बार करने की कोशिश करें।
इसे भी पढ़ें:- ये 10 भारतीय सब्जियां हैं प्रोटीन्स विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस
कभी नहीं होगा कमर दर्द
कई बार किशोरावस्था या फिर ज्यादा उम्र होने के कारण कमर में दर्द की समस्या हो जाती है। ऐसे में केबल किक एक्सरसाइज आपको इस दर्द से निजात दिलाती हैं। इसे करने से न केवल आपके कूल्हों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है बल्कि आपकी कमर की नसें भी मजबूत होती हैं। इसलिए आपकी कमर हमेशा स्वस्थ रहती है।
डेस्क जॉब वाले जरूर करें ये एक्सरसाइज
यदि आपका काम लंबे समय तक बैठे रहने वाला हैं या आप डेस्क पर घंटों बैठने वाली जॉब करते हैं, तो आपके लिए ये एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। घंटों एक ही पोजीशन में बैठे रहने से कूल्हों और कमर की हड्डियों पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में केबल किक एक्सरसाइज से आपकी ये हड्डियां लंबे समय तक स्वस्थ रहती हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Exercise And Fitness In Hindi