Burpee Exercise: बर्पी एक्सरसाइज करने से सेहत को मिलेंगे कई फायदे, जानें इसे करने का तरीका

वैसे तो कई तरह की एक्सरसाइज से कैलोरी को कम किया जा सकता है। लेकिन, बर्पी एक्सरसाइज (Burpees Exercise) अन्य एक्सरसाइज की अपेक्षा तेजी से कैलोरी बर्न करती है।  आगे जानते हैं बर्पी एक्सरसाइज के फायदे और करने का तरीका
  • SHARE
  • FOLLOW
Burpee Exercise: बर्पी एक्सरसाइज करने से सेहत को मिलेंगे कई फायदे, जानें इसे करने का तरीका


Benefits Of Burpee Exercise In Hindi: रोजाना एक्सरसाइज करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यही कारण है कि आज के जागरूक युवाओं में जिम जाने और योगा करने के आदत में बढ़ोतरी देखने को मिली है। जहां एक ओर युवा जंक फूड और अनियमित लाइफस्टाइल को अपना रहें हैं तो वहीं दूसरी ओर ऐसे भी युवा है, जो जिम और योगा के फायदों को लोगों को बता रहें हैं। आपको बता दें कि मोटापा कम करने और कैलोरी को तेजी से बर्न करने के लिए पुशअप, स्क्वाट्स और जंप का जोड़कर बर्पी एक्सरसाइज बनाई गई हैं। यह एक्सरसाइज आपको फुल बॉडी वर्कआउट प्रदान करती हैं। इससे कैलोरी बर्न होने के साथ ही, हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है, फैट तेजी से कम होता है, लंग्स की पावर बढ़ती है और ब्रेन फंक्शन बेहतर बनता है। यही वजह है कि एक्सपर्ट स्वस्थ व्यक्ति को बर्पीज करने की सलाह देते हैं। दरअसल, पहले से ही हृदय या अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को ज्यादा हैवी एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। इस लेख में आपके बर्पी एक्सरसाइज के फायदे और उसे करने का सही तरीके के बारे में जानते (Health Benefits of burpees) हैं। 

बर्पी एक्सरसाइज करने के फायदे - Benefits Of Burpee Exercise In Hindi

बर्पी एक्सरसाइज के कई फायदे (Burpees Exercise ke fayde) होते हैं। यह आपके ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करती है और आपको डायबिटीज व ब्लड प्रेशर के बचाव करती हैं। आगे जानते हैं बर्पी के फायदे।  

कैलोरी को तेजी से बर्न करें 

बर्पी एक्सरसाइज से कैलोरी तेजी से बर्न (Burn Calories) होती है। इससे आपको मोटापा कंट्रोल (Weight Loss) में रहता है। यदि, किसी व्यक्ति का करीब 85 किलो वजन है और वह करीब 20 बर्पी करता है, तो वह ऐसे में करीब 12 से 15 कैलोरी बर्न कर सकता है। 

हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

बर्पी एक्सरसाइज को करने से व्यक्ति को ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) की समस्या नहीं होती है। ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहने से हृदय संबंधी समस्याओं का जोखिम कम होता है। 

burpees benefits for health

फेफड़े मजबूत बनना 

बर्पीज एक्सरसाइज फेफड़ों को मजबूत (improve lungs capacity) बनाती हैं। इसकी प्रैक्टिस के दौरान शुरुआत में व्यकित की सांसें फूल सकती हैं। लेकिन, बाद में यह फेफडों के कार्य को बेहतर करने और संक्रमण से दूर बनाने में मदद करता है। 

ब्रेन फंक्शन बेहतर होना

बर्पीज के नियमित अभ्यास से आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर (Blood Circulation ) होता है। इससे रक्त ब्रेन तक आसानी से पहुंचता है और न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का जोखिम कम होता है। साथ ही, ब्रेन फंक्शन बेहतर होता है। 

बर्पी एक्सरसाइज कैसे की जाती है? - How To Do Burpee Exercise In Hindi 

इस एक्सरसाइज में व्यक्ति को स्क्वाट्स पोजीशन में बैठना होता है, इसके बाद पुशअप करते हुए जंप करना होता है। आगे जानते हैं बर्पीस को करने का तरीके के बारे में 

  • इस दौरान आप घुटनों को मोड़कर नीचे की ओर झुकें, जैसे स्क्वाट्स की तरह। 
  • इसके बाद दोनों हाथों को जमीन पर रखते हुए पुशअप करें। 
  • इसके बाद दोबारा स्क्वाट्स पोजीशन में आएं। 
  • अंत में आप एड़ी के बल पर जंप करें। 
  • इस प्रक्रिया को आप अपनी स्ट्रेंथ के अनुसार दोहरा सकते हैं। 
  • धीरे-धीरे इसके सेट बढ़ा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: शरीर की चर्बी तेजी से घटाने के लिए रोज करें ये 3 इंटेंस एक्सरसाइज, मिलेगा फायदा

बर्पीज एक्सरसाइज से आपको फूल बॉडी वर्कआउट करने की आवश्यकता नहीं होती है। बर्पीज एक्सरसाइज से आपके स्ट्रेंथ बेहतर होती है। बर्पीज एक्सरसाइज करने से आपका मोटापा तेजी से कम होता है। 

Read Next

पोश्चर में सुधार करने के लिए रोज करें ओवरहेड स्क्वाट, जानें फायदे

Disclaimer