हमारे शरीर में सभी अंगों का अपना-अपना कार्य होता है। अन्य अंगों की तरह दांत भी बेहद ही महत्वपूर्ण भूमिक अदा करते हैं। भोजन के पचान का शुरूआती कार्य दांतों द्वारा ही किया जाता है। दरअसल, जब आप भोजन करते हैं तो दांत उसे चबाते हैं। इससे भोजन को टूटने में आसानी आती है और उसकी पाचन क्रिया शुरू होती है। अच्छी तरह से चबाए गए भोजन को पचाने में पाचन क्रिया पर दबाव नहीं पड़ता है। जिससे आपके शरीर को निरंतर ऊर्जा मिलती रहती है। ऐसे में सोचिए दांतों की सेहत को आप नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। वैसे, तो डॉक्टर सुबह व शाम दोनों समय दांतों को ब्रश करने की सलाह देते हैं। कई वर्षों दांतों को साफ करने के लिए राख या कोयले का इस्तेमाल किया जाता था। इस नेचुरल दंत मंजन से दांत साफ और मोतियों की तरह चमकदार बनते थे। लेकिन आज के समय इन नेचुरल दंत मंजन की जगह कैमिकलयुक्त टूथपेस्ट ने ले ली है। लेकिन, आप आज भी इन दंतमंजन का उपयोग कर सकते हैं। पान के साथ मिलने वाली सुपारी से आप घर पर ही मंजन बना सकते हैं। आगे जानते हैं कि दांतों की सफाई के लिए सुपारी का उपयोग कैसे कर सकते हैं।
सुपारी से मंजन करने के फायदे
सुपारी के दांत साफ करने के फायदों को आगे बताया जा रहा है।
दांतों की गंदगी को हटाएं
सुपारी की राख से आप दांतों की गंदगी को आसानी से साफ कर सकते हैं। माना जाता है इससे दांत पर जमा गंदगी धीरे-धीरे साफ होने लगती है। जिससे दांत साफ और चमकदार बनते हैं।
मुंह की बदबू कम होती है
सालों से सुपारी का राख का इस्तेमाल किया जा रहा है। माना जाता है कि इससे मुंह से आने वाली बदबू को कम किया जा सकता है। जीभ में जमा होने वाली परत को यह साफ करती है और बदबू को दूर करती है।
सुपारी से मंजन कैसे करें?
इसका उपयोग करने के लिए आप सुपारी को आग में पका लें। इसके बाद इसको पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर से आप रोजाना दांतों की सफाई कर सकते हैं। कुछ ही दिनों के इस्तेमाल से आपको दांतों पर फर्क दिखने लगता है।
इसे भी पढ़ें : वेस्टिबुलर माइग्रेन क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण और लक्षण
सुपारी के इस्तेमाल पर लोगों की अलग-अलग राय है। एक ओर जहां बुजुर्ग इसके इस्तेमाल को फायदेमंद मानते हैं, वहीं दूसरी ओर डॉक्टर्स इसके इस्तेमाल के कई नुकसान बताते हैं। फिलहाल, ऐसे कई रिसर्च है जो ये बताती है कि सुपारी का इस्तेमाल से आपको कई तरह के साइड इफेक्ट हो सकते हैं। ऐसे में इसका उपयोग करने से बचना चाहिए।