पेट के आस-पास जमा अतिरिक्त चर्बी आपके बॉडी को बेडोल दिखाती है। साथ ही ये चर्बी आपकी सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक हो सकती है। ज्यादा वजन के कारण आपके शरीर की गति धीमी हो जाती है, आप किसी भी काम को करने में समय लगाते हैं और इससे आपका मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। वजन बढ़ने के कारण, आपकी बीमारियां भी बढ़ सकती हैं। इससे आपको दिल से जुड़ी बीमारी जैसे- कोलेस्टॉल बढ़ना, हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर की समस्या आदि हो सकती है। इसलिए अपने शरीर को अभी से स्वस्थ बनाएं और अपने मोटापे को कम करने को कोशिश करें। चलिए जानते हैं कि आप अपने पेट की चर्बी को कम करने के लिए कौन कौन-सी एक्सरसाइज कर सकते हैं, जिससे आपको स्लिम बेली मिल सकती है-
1. प्लैंक (Plank Exercise)
प्लैंक एक्सरसाइज को नियमित रूप से करने पर आपकी कोर मसल्स पर खिंचाव आता है, जिससे वहां का फैट बर्न होता है। साथ ही प्लैंक एक्सरसाइज को करने से आपके हाथ की बाजुएं मजबूत बनती हैं।
प्लैंक एक्सरसाइज करने का तरीका-
- इस एक्सरसाइज के लिए आप एक मैट बिछा लें।
- फिर इस मैट पर पेट के बल सीधे होकर लेट जाएं।
- इसके बाद आप पुशअप पोजीशन में आएं।
- फिर आप अपने दोनों हाथों की कोहनियों समेत बाहों को जमीन पर रखें।
- अब अपने पूरे शरीर को एक सीध में रखकर हाथों से बल लेते हुए, शरीर को हवा में रखें।
- आपके पैरों की उंगुलियां जमीन पर होंगी, जैसा आप फोटो में देख पा रहे हैं।
- कुछ देर इसी अवस्था में रहें इसके बाद सामान्य हो जाएं।
2. बर्पी (Burpee Exercise)
बर्पी एक फूल बॉडी वर्कआउट है। इसके करने से आपके पूरे शरीर का वर्कआउट होता है। इससे करने से आपका बेली फैट तेजी से बर्न होता है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार आता है। साथ ही आपके फेफड़े मजबूत बनते हैं।
बर्पी एक्सरसाइज करने का तरीका-
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप मैट बिछाएं।
- फिर मैट पर सबसे पहले पुशअप पोजीशन में आएं।
- अब 2 पुशअप्स मारने का प्रयास करें।
- इसके बाद आप हाथों से बल लेते हुए पैरों को पासे लाएं और खड़े हो जाएं।
- अब हाथों को ऊपर हवा में रखकर कूदें।
- फिर स्क्वाट पोजीशन में आएं।
- इसके बाद 1 स्क्वाट लगाकर, पुशअप पोजीशन में आएं।
- इस क्रिया को 10 बार दोहराएं फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं।
इसे भी पढ़ें- Burpees vs Running: वजन घटाने के लिए रनिंग या बर्पी एक्सरसाइज में से कौन है ज्यादा फायदेमंद, जानिए
3. माउंटेन क्लाइंबिंग एक्सरसाइज (Mountain Climbing Exercise)
इस एक्सरसाइज के अभ्यास से सीधा आपकी बेली पर असर होता है क्योंकि इसमें आप पेट के बल पुशअप पोजीशन में क्लाइंबिंग करते हैं, जिससे आपके कोर की मसल्स पर काम होता है और आपकी बैली स्लिम होती है।
(Image Soure-kombackblog.com)
माउंटेन क्लाइंबिंग एक्सरसाइज करने का तरीका-
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप मैट बिछाएं।
- फिर मैट पर पेट के बल सीधे लेट जाएं।
- अब आप पुशअप पोजीशन बनाएं।
- इसके बाद अपने कोर को टाइट रखने की कोशिश करें।
- आप घुटने को मोड़कर, अपने पैर को जमीन में आगे एक सीध में रखेंगे।
- इसके बाद इस पैर को वापस ले जाएं।
- ये पैर आपकी छाती के पास होगा और आपका पूरा शरीर एक सीध में होगा।
- जैसा आप फोटो में देख पा रहे हैं।
- फिर आप दूसरे पैर से भी इसी क्रिया को दोहराएं।
- आप माउंटेन क्लाइंबिंग 2 मिनट तक करते रहें।
- फिर सामान्य हो जाएं।
इन एक्सरसाइज को नियमित रूप से सुबह के समय करने से आपका बेली फैट तेजी से कम होता है। इसे किसी फिटनेस ट्रेनर की देखरेख में करें और अगर आपका कोई गंभीर इलाज चल रहा है या पेट के आसपास कोई चोट लगी हुई है, तो ऐसी स्थिति आप इन एक्सरसाइज से दूर रहें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version