Beginner Workout for Bodybuilding in Hindi: बॉडी बनाना एक ट्रेंड सा बन गया है। आजकल हर पुरुष मस्कुलर बॉडी बनाने की चाह में जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। हैवी इक्विपमेंट्स उठाते हैं, हैवी एक्सरसाइज करते हैं। वहीं, कुछ लोग बॉडी बनाने की चाह में प्रोटीन पाउडर तक का भी सेवन करना शुरू कर देते हैं। इससे आपकी बॉडी बन तो जाती है, लेकिन आप फिट और हेल्दी नहीं होते हैं। ऐसे में आपको एक्सरसाइज और सिर्फ हेल्दी डाइट की मदद से ही बॉडी बनाने का सोचना चाहिए। अगर आप भी खुद को ग्रूम करना चाहते हैं और अच्छी पर्सनैलिटी पाने के लिए बॉडी बनाना चाहते हैं तो हम आपकी मदद करेंगे। ओनलीमायहेल्थ आपके लिए ला रहा है एक खास सीरीज जिसका नाम है 'बॉडी बिल्डिंग टिप्स'। इस सीरीज में हमारे एक्सपर्ट आपको अच्छी फिजिकल फिटनेस मेनटेन करने और मस्कुलर बॉडी बनाने के लिए खास टिप्स और एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे। आज इसी सीरीज के अंतर्गत हमारी फिटनेस एक्सपर्ट डॉक्टर कविता नालवा से जानिए बॉडी बिल्डिंग के लिए कुछ शुरुआती एक्सरसाइज।
बॉडीबिल्डिंग के लिए शुरुआती एक्सरसाइज- Beginner Workout for Bodybuilding in Hindi
1. रस्सी कूदना या स्किपिंग
अगर आप बॉडी बनाना चाहते हैं, तो रस्सी कूदना या स्किपिंग से एक्सरसाइज की शुरुआत कर सकते हैं। कई लोग बॉडी बनाने के लिए सीधे हैवी एक्सरसाइज करना शुरू कर देते हैं। इसका असर मसल्स और हड्डियों पर पड़ सकता है। साथ ही चोट लगने का जोखिम भी अधिक रहता है। इसलिए बॉडी बनाने के लिए शुरुआत में स्किपिंग करना फायदेमंद हो सकता है। स्किपिंग करने से शरीर के सभी हिस्सों की मूवमेंट होती है। इससे फैट बर्न होता है, मसल्स गेन होती है, जिससे बॉडी बनने लगती है।
इसे भी पढ़ें- ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?
2. पुश अप्स
पुश अप्स एक काफी कॉमन और पॉपुलर एक्सरसाइज है। अधिकतर पुरुष और महिलाएं बॉडी बनाने के लिए पुश अप्स का सहारा लेते हैं। अगर आप बॉडी बनाना चाहते हैं, तो पुश अप्स शुरुआती एक्सरसाइज के तौर पर अच्छा काम कर सकती है। पुश अप्स करने से कंधों, सीने की मसल्स और हड्डियों को मजबूत मिलती है। साथ ही मसल्स गेन होने में भी मदद मिलती है। इसलिए अगर आप बॉडी बनाना चाहते हैं, तो पुश अप्स से अपनी शुरुआत कर सकते हैं। कुछ दिनों तक नियमित रूप से पुश अप्स करने के बाद आप धीरे-धीरे हैवी एक्सरसाइज की तरफ बढ़ सकते हैं।
3. बॉडी वेट एक्सरसाइज
बॉडी वेट एक्सरसाइज भी बॉडी बनाने में मदद कर सकता है। अगर आप बॉडी बनाना चाहते हैं, तो अपनी वर्कआउट रूटीन में इस एक्सरसाइज को जरूर शामिल करें। इस एक्सरसाइज में आपको कोई सामान का भार नहीं उठाना होता है, बल्कि अपने ही शरीर का वेट उठाना होता है। इस एक्सरसाइज में जंपिंग, स्टेप-अप-डाउन और स्क्वाट्स और हाई नी रनिंग जैसी एक्सरसाइज आती हैं। रोजना बॉडी वेट एक्सरसाइज करने से आप कुछ ही दिनों में एक परेफेक्ट बॉडी पा सकते हैं। अगर आप दुबले-पतले हैं, तो इस एक्सरसाइज से आपका वजन भी बढ़ सकता है।
4. साइकिलिंग
बॉडी बिल्डिंग के लिए साइकिलिंग एक बेस्ट एक्सरसाइज मानी जाती है। साइकिलिंग में पूरी बॉडी की मूवमेंट होती है। इसका असर पूरे शरीर की मांसपेशियों पर पड़ता है। इसलिए अगर आप रोजाना साइकिलिंग करेंगे, तो आपको काफी हद तक बॉडी बनाने में मदद मिल सकती है। साइकिलिंग करने से पैरों की मसल्स को मजबूती मिलती है। रोजाना साइकिलिंग करने से आप हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं और बॉडी भी बन सकती है। बॉडी बनाने के लिए आप साइकिलिंग से अपने वर्कआउट की शुरुआत कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Bodybuilding Tips: चेस्ट बढ़ाने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करें?
5. डिप्स
डिप्स भी एक सिपंल एक्सरसाइज होती है। लेकिन कुछ लोगों को यह एक्सरसाइज शुरुआत में थोड़ा मुश्किल लग सकती है। इस एक्सरसाइज में व्यक्ति को अपने हाथों और पैरों पर बॉडी का पूरा वजन उठाना होता है। डिप्स एक्सरसाइज की रेगुलर प्रैक्टिस से बॉडी बनाने में मदद मिल सकती है। इसे भी बॉडी बनाने के लिए एक शुरुआती एक्सरसाइज के तौर पर ही देखा जाता है। इसलिए अगर आप बॉडी बनाना चाहते हैं, तो डिप्स की प्रैक्टिस जरूर करें।