चुकंदर पाउडर से बनाएं लिप बाम, होंठ बनेंगे सॉफ्ट और गुलाबी

Beetroot Lip Balm Benefits: चुकंदर से बने लिप बाम का इस्तेमाल होंठों के लिए बहुत फायदेमंद होता है, जानें बनाने का तरीका।

 
Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: Jan 31, 2023 20:03 IST
चुकंदर पाउडर से बनाएं लिप बाम, होंठ बनेंगे सॉफ्ट और गुलाबी

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Beetroot Lip Balm Benefits: सर्दी के मौसम में स्किन का विशेष देखभाल करने की जरूरत होती है। सही ढंग से देखभाल न होने की वजह से सर्दियों में स्किन से जुड़ी परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में होंठों से जुड़ी परेशानियां भी बढ़ जाती है। सर्दियों में और इसके बाद होंठ फटने और होंठों का रूखापन जैसी समस्याएं ज्यादा होती हैं। होंठों को इन समस्याओं से बचाने के लिए आप चुकंदर से बने लिप बाम का इस्तेमाल कर सकते हैं। चुकंदर से आप घर पर आसानी से लिप बाम बना सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने से आपके होंठ गुलाबी और मुलायम होंगे। चुकंदर से बने लिप बाम का इस्तेमाल करने से आपके होंठों की नमी भी बरकरार रहती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं चुकंदर से बने लिप बाम के फायदे और बनाने का तरीका।

चुकंदर लिप बाम के फायदे-  Beetroot Powder Lip Balm Benefits in Hindi

ड्राई और बेरंग हुए होंठों के लिए चुकंदर से बना लिप बाम बहुत फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करने से आपके होंठों को पोषण और सुरक्षा मिलती है। होंठ का रंग गुलाबी बनाए रखने के लिए भी चुकंदर लिप बाम का इस्तेमाल बहुत उपयोगी माना जाता है। चुकंदर में विटामिन सी, विटामिन बी, प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। स्किन और होंठों पर चुकंदर लिप बाम का इस्तेमाल करने से आपको कई फायदे मिलते हैं। ऐसे लोग जिनके होंठ बहुत ज्यादा काले हो गए हैं, उनके लिए भी चुकंदर लिप बाम का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। आप आसानी से इसे घर बना भी सकते हैं।

Beetroot Lip Balm Benefits

इसे भी पढ़ें: स्किन को बेहतर बनाने के लिए चेहरे पर लगाएं चुकंदर से बना स्किन टोनर

कैसे बनाएं चुकंदर का लिप बाम?- How To Make Beetroot Powder Lip Balm in Hindi

चुकंदर के पाउडर का इस्तेमाल कर आप लिप बाम घर पर आसानी से बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए नारियल का तेल, वैसलीन और चुकंदर की जरूरत होती है। आप घर पर आसानी से इन स्टेप्स को फॉलो कर चुकंदर का लिप बाम बना सकते हैं-

  • सबसे पहले आप ताजा चुकंदर लें और इसे अच्छी तरह से साफ कर लें।
  • इसके बाद इसे अच्छी तरह से पीसकर इसका 2 से 3 चम्मच जूस निकाल लें।
  • चुकंदर के जूस को पिघली हुई 1 चम्मच वैसलीन में मिक्स कर लें।
  • अब इसमें विटामिन ई का दो कैप्सूल मिला लें।
  • इन चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इसमें 1 चम्मच नारियल का तेल मिक्स कर लें।
  • इसे अच्छी तरह से मिलाकर फ्रिज में रख लें। 
  • ठंडा हो जाने के बाद इसे किसी चीज में स्टोर कर इस्तेमाल कर सकते हैं।

आमतौर पर इस तरह से बना लिप बाम 10 दिन तक खराब नही होता है। इसे होंठों पर लगाने से आपको कई गंभीर परेशानियों में बहुत फायदा मिलता है। अगर आपको स्किन एलर्जी या ऐसी कोई गंभीर परेशानी है, तो इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Disclaimer