Expert

वजन घटाने के लिए खाएं जौ का डोसा, जानें इसकी रेसिपी और फायदे

Barley Dosa For Weight Loss: जौ का डोसा खाने से सिर्फ वजन घटाने में ही नहीं, बल्कि कई रोगों से बचाव में भी मदद मिल सकती है, जानें इसकी रेसिपी।
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन घटाने के लिए खाएं जौ का डोसा, जानें इसकी रेसिपी और  फायदे


Barley Dosa For Weight Loss: जौ के आटे की रोटी, इसका सूप, दलिया और पुलाव आदि का सेवन तो हम सभी करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी यह जौ का डोसा खाया है? आपको बता दें कि जौ का दलिया बहुत ही स्वादिष्ट और स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होता है। जौ में विटामिन बी,  आयरन, कैल्शियम, जिंक, डाइट्री फाइबर, सेलेनियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व बहुत अच्छी मात्रा में होते हैं। इसके अलावा, जौ एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स भी भरपूर होती है। अगर आप रोज जौ का डोसा बनाकर खाते हैं, तो इससे वजन घटाने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल करने तक कई फायदे मिल सकते हैं। अब सवाल यह उठता है कि घर पर जौ का डोसा कैसे बनाएं और इसके सेवन से क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं। वजन घटाने में जौ का डोसा कैसे फायदेमंद है और इसके अन्य फायदों के बारे में न्यूट्रिशनिस्ट और योगाचार्य जूही कपूर ने विस्तार से बताया है। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

जौ का डोसा बनाने की विधि- Barley Dosa Recipe In Hindi

सामग्री:

  • 1 कप जौ
  • 1/2 उड़द दाल
  • 1/2 इडली वाले चावल
  • 1 चम्मच मेथी दाना
barley dosa for weight loss recipe and benefits

जौ का डोसा बनाने का तरीका

इसके लिए आपको सभी सामग्रियों को रात में पीसकर बैटर बना लेना है। उसके बाद उन्हें कम से कम 10 घंटों के लिए फर्मेंट होने के लिए छोड़ देना है। उसके बाद इस बैटर की मदद से एक क्रिस्पी डोसा तैयार करें। आप ब्रेकफास्ट में इस स्वादिष्ट डोसा का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, दिन के किसी अन्य समय पर भी खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: जौ की चाय पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें आसान रेसिपी

वजन घटाने के लिए जौ का डोसा खाने के फायदे- Barley Dosa Benefits For Weight Loss In Hindi

जूही कपूर के अनुसार, जौ में घुलनशील फाइबर होता है। साथ ही इसमें बीटा-ग्लूकेन्स होते हैं। जब आप इसे रात भर के लिए फर्मेंट करते हैं, तो इसमें कुछ बैक्टीरिया और एसिड प्राकृतिक रूप से बढ़ जाते हैं, जो आंत में बैक्टीरिया के संतुलन और डाइजेशन में सुधार करते हैं। इसके अलावा, यह एक पेट भरने वाले नाश्ते का एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें कैलोरी कम होती हैं और यह आपको लंबे समय पेट भरा महसूस कराने में मदद करता है। इस तरह आप बार-बार खाने से बचते हैं और अनहेल्दी फूड्स की क्रेविंग भी शांत होती है। ऐसे में जौ का डोसा आपकी वेट लॉस डाइट के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Juhi Kapoor (@thejuhikapoor)

जौ का डोसा खाने के फायदे- Barley Dosa Benefits In Hindi

ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है

डायबिटीज रोगियों  के लिए जौ का डोसा बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर और बीटा-ग्लूकेन्स ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। यह धीरे-धीरे पचता है और जल्दी ग्लूकोज में अवशोषित नहीं होता है, जिससे ब्लड शुगर में स्पाइक को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए खाएं जौ के सत्तू से बने लड्डू, जानें रेसिपी और फायदे

कोलेस्ट्रॉल कम करता है

जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों की समस्या है, वे अगर डाइट में जौ का डोसा शामिल करें, तो इससे उनकी दिक्कतें कम हो सकती हैं। जौ में मौजूद बीटा-ग्लूकन को एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं, जो हाई बीपी और हृदय रोगों के लिए जिम्मेदार प्रमुख कारणों में से एक है।

All Image Source: Freepik

Read Next

क्या खाना खाने के बाद चाय पी सकते हैं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

Disclaimer