मां के स्वास्थ्य से जुड़ी होती है बच्चों की लंबाई

हाल ही में हुए शोध में सामने आया है कि जिन बच्चों की मां उनके जन्म के समय स्वस्थ होती है उन बच्चों की लंबाई भी अधिक होती है जानिए कैसे।
  • SHARE
  • FOLLOW
मां के स्वास्थ्य से जुड़ी होती है बच्चों की लंबाई


baby height in hindiऐसा माना जाता था कि बच्चे की लंबाई उसके माता-पिता की लंबाई पर निर्भर करती है लेकिन हाल ही में हुए ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के मुताबिक गर्भ में बच्चों का विकास और जन्म के समय उसका आकार खासकर लंबाई इस बात निर्भर करती है कि बच्चे मां कितनी स्वस्थ है।

 

इस अध्ययन में आठ देशों भारत, चीन, ब्राजील, इटली, केन्या, ओमान, अमेरिका और ब्रिटेन के शहरी इलाकों के लगभग 60,000 गर्भवती महिलाओं को शामिल किया गया।

 

ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के प्रमुख लेखक प्रोफेसर जोस विलर ने कहा, ''वर्तमान में जन्म के समय हम सब एक समान नहीं होते। लेकिन ऐसा हो सकता है।''

 

वह कहते हैं, ''माताओं को सुशिक्षित, पर्याप्त पोषण, रोगों का उपचार और प्रसव पूर्व पर्याप्त देखभाल से हम सभी के लिए एक समान शुरुआत कर सकते हैं।'' विलर कहते हैं, ''यह मत कहिए कि दुनिया के कुछ भागों में बच्चों का आकार छोटा होता है, क्योंकि ऐसा पूर्व निर्धारित है। यह सही नहीं है।''

 

शोधकर्ताओं ने दुनिया भर में गर्भ में पल रहे बच्चों के हड्डियों के आकार का पता लगाने के लिए अल्ट्रासाउंड मशीन का प्रयोग किया। उन्होंने जन्म के समय सभी बच्चों की लंबाई और सिर की परिधि को भी मापा।

 

यदि माताओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण स्थिति और प्रसव के दौरान देखभाल अच्छी तरह से होती है, तो गर्भ में बच्चों का स्वस्थ विकास होता है और भविष्य में भी उनके स्वस्थ रहने की संभावना होती है।

 

source द लैंसेट, डायबिटीज एंड एंडोक्रायनोलॉजी

Read Next

पूरी नींद नहीं ली तो दिमाग हो सकता है कमजोर और छोटा

Disclaimer