Baby Feeding tips From 1 to 12 Months age in Hindi: एक बच्चे के जन्म के साथ ही नई मां का भी जन्म होता है। नई मां अपने बच्चे के लिए वो सब कुछ करना चाहती है, जो न सिर्फ बेबी को हेल्दी रखें, बल्कि उसका शारीरिक और मानसिक विकास भी तेजी से हो सके। बेबी की ग्रोथ सही हो इसके लिए फीडिंग (खाने-पीने का समय) बहुत जरूरी है। नए पेरेंट्स को न बेबी एक बार कितना खा रहा है, बेबी के खाने की टाइमिंग क्या है सभी चीजों पर फोकस करना पड़ता है। जब बच्चा जन्म लेता है, तो उसका पेट काफी छोटा है।
इसकी वजह से वह 1 से 2 चम्मच ही दूध पी पाता है, लेकिन जैसे-जैसे वह बड़ा होता है उसकी खुराक बढ़ती है। चूंकि जन्म से लेकर 12 महीने तक बेबी का विकास तेजी से होता है इसलिए नई मां का यह समझना जरूरी है कि उसे कितना खाना जरूरी है। नई मां कि इस प्रॉब्लम का सॉल्शूयन आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे।
शिशु को कितने दूध की पड़ती है जरूरत
जन्म से लेकर 4 सप्ताह तक बच्चे का विकास सही से हो इसके लिए उसे दिन में कम से कम 10 से 12 बार फीड यानी की दूध पिलाने की जरूरत पड़ती है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि जन्म से लेकर 2 सप्ताह तक बच्चे को 2 घंटे से ज्यादा दूध पिलाए बिना नहीं रहना चाहिए। आप चाहें तो इसके लिए फीडिंग पैटर्न भी बना सकते हैं। नई मां हर 1 घंटे या डेढ़ घंटे पर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में ब्रेस्टफीडिंग करवानी चाहिए।
इसे भी पढ़ेंः बच्चे के जन्म से लेकर बड़े होने तक जरूर लगवाएं ये टीके, यहां देखें पूरी लिस्ट
किस उम्र में शिशु को कितनी बार फीड करवाना चाहिए?
- 1 से 3 महीने के शिशु को पूरे दिन में 7 से 8 बार फीड करवाना चाहिए। अगर आपको ऐसा लगता है कि बच्चा भूखा है, तो आप फीडिंग की संख्या को बढ़ा सकते हैं।
- 3 से 5 महीने तक के शिशु को 24 घंटे के अंदर 6 से 7 बार फीडिंग की जरूरत पड़ती है।
- 6 से 8 महीने तक के शिशु को दिन में 6 बार फीडिंग जरूर करवाना चाहिए।
- 8 महीने के बाद एक दिन में 4 बार दूध पिलाना चाहिए। जबकि 9 से 12 महीने के बाद शिशु की फीडिंग की संख्या उसके विकास पर निर्भर करती है।