बार-बार पेट में गैस बनने (फार्टिंग) से हैं परेशान? आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय

Ayurvedic Remedies To Stop Farting: अगर आप बहुत ज्यादा गैस बनने से परेशान हैं, तो इन आयुर्वेदिक उपायों को अपनाकर इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: May 18, 2023 14:45 IST
बार-बार पेट में गैस बनने (फार्टिंग) से हैं परेशान? आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Ayurvedic Remedies To Stop Farting In Hindi: फार्ट या पाद आना एक सामान्य बात है। यह आपके पाचन तंत्र से गैस पास होने का एक आसान तरीका है। जब भी हम गैसी फूड्स का सेवन करते हैं, तो इससे गैस बहुत ज्यादा मात्रा में बनती है। हालांकि, फार्ट आने के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं, जैसे- इरिटेबल बाउल सिंड्रोम, कब्ज, फूड एलर्जी या कुछ दवाओं के सेवन की वजह से भी ऐसा हो सकता है। आयुर्वेद में फार्टिंग की समस्या को 'अधो वात' के नाम से जाना जाता है। यह मानव शरीर में 13 प्राकृतिक आग्रहों या अधरणीय वेगास में से एक है। पब्लिक में फार्ट आना काफी शर्मनाक हो सकता है। लेकिन फार्ट की इच्छा को दबाने की सलाह नहीं दी जाती है। फार्ट को रोकने से पेट में दर्द, सूजन, थकान, खराब मेटाबॉलिज्म और मूत्र-मल के प्रवाह में रुकावट हो सकती है। आयुर्वेदाचार्य डॉ। वरालक्ष्मी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में ऐसे 5 टिप्स बताएं हैं, जिनकी मदद से आप बहुत ज्यादा गैस बनने (फार्टिंग) की परेशानी को कम कर सकते हैं। आइए, जानते हैं बहुत अधिक फार्ट रोकने के आयुर्वेदिक उपाय -

वात्त पैदा करने वाली डाइट से बचें

आपको ऐसा आहार लेना चाहिए, जो गर्म, सही से पका हुआ और आसानी से पचने वाला हो। अगर आपको बहुत ज्यादा गैस बनने की परेशानी है, तो ठंडा, कच्चा, सूखा या फिर अधपका खाना खाने से बचें। ऐसा भोजन पेट में बहुत ज्यादा गैस बनाने का काम करता है।

अजवाइन 

पेट से जुड़ी समस्याओं में अजवाइन का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। वात दोष को शांत करने के लिए अपने भोजन में अजवाइन और घी मिलाएं। अजवाइन में थायमोल होता है, जो पाचन में मदद करता है। इससे खाना जल्दी पचता है और पेट में गैस कम बनती है।

Ayurvedic-Tips-For-Farting

इसे भी पढ़ें: पेट में गैस बनने पर इन 4 तरीकों से करें सौंफ का सेवन, जल्द मिलेगा आराम

हल्का भोजन लें

वैसे तो पाद आना एक सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन जब आप बहुत ज्यादा मात्रा में हैवी और खराब खाना खा लेते हैं, तो इससे पेट में गैस बनने लगती है। इससे बचने के लिए हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन करें। अगर आपको बहुत ज्यादा गैस बन रही है, तो 1-2 दिन दलिया खाएं। 

इन मसालों का प्रयोग करें

गैस की परेशानी को दूर करने करने के लिए आप खाने में हींग और जीरा जैसे मसलों का इस्तेमाल करें। ये गैस और पेट फूलने की परेशानी को दूर करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, जब भी आप दाल पकाएं, तो उसे पहले ही भिगो लें। इससे उन्हें पचाना आसान हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: पेट ही नहीं पूरे शरीर के लिए जरूरी है गैस छोड़ना (Farting), जानें 5 जबरदस्त फायदे

धीरे-धीरे और चबाकर खाएं

अगर आप बहुत जल्दी-जल्दी खाते हैं या खाने के दौरान बात करते हैं, तो आप खाने के साथ-साथ हवा निगल जाते हैं। इसकी वजह से पेट में अतिरिक्त गैस बन सकती है। खाने को हमेशा अच्छी तरह चबाकर, धीरे-धीरे और मन लगाकर खाने की सलाह दी जाती है। इससे पाचन बेहतर होता है और गैस भी कम बनती है।

Disclaimer