Doctor Verified

डायबिटीज में फायदेमंद हैं ये 5 आयुर्वेदिक चूर्ण, रोज एक चम्मच खाने से ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

Ayurvedic Powder For Diabetes: कुछ ऐसे आयुर्वेदिक चूर्ण हैं, जिनके सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: May 17, 2023 16:38 IST
डायबिटीज में फायदेमंद हैं ये 5 आयुर्वेदिक चूर्ण, रोज एक चम्मच खाने से ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

मौजूदा समय में डायबिटीज एक गंभीर समस्या बन चुकी है। आजकल सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि युवा और बच्चे भी इस बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं। गलत खानपान, खराब जीवनशैली और मोटापा डायबिटीज के कुछ मुख्य कारण हैं। हालांकि, कई लोगों में यह बीमारी जेनेटिक होती है। डायबिटीज में रोगी का ब्लड शुगर लेवल अचानक से बढ़ जाता है या कम हो जाता है, जो सेहत के लिए घातक हो सकता है। डायबिटीज के कारण हार्ट, किडनी, लिवर और आंखों से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है। ज्यादातर डायबिटीज के मरीज ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने के लिए दवाइयों का सेवन करते हैं। हालांकि, कुछ आयुर्वेदिक उपायों की मदद से भी इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है। आयुर्वेदिक चिकित्स्क डॉ रितु चड्ढा के मुताबिक, ऐसी कई आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां हैं, जिनका चूर्ण खाने से डायबिटीज में फायदा हो सकता है। आज हम आपको ऐसे 5 आयुर्वेदिक चूर्ण के बारे में बता रहे हैं, जिनके सेवन से आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा -

डायबिटीज में फायदेमंद हैं ये 5 आयुर्वेदिक चूर्ण - Ayurvedic Powder To Control Diabetes In Hindi

आंवला चूर्ण

आंवले का चूर्ण डायबिटीज को कंट्रोल करने में प्रभावी है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से इंसुलिन का उत्पादन बढ़ाने और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसके लिए आप आंवले को सूखाकर उसका चूर्ण बना लें। रोज सुबह गर्म पानी के साथ एक चम्मच आंवले का चूर्ण ले सकते हैं।

Diabetes-Ayurvedic-Churna

दालचीनी चूर्ण

दालचीनी एक शक्तिशाली आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है। इसका इस्तेमाल शरीर की कई समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है। दालचीनी में नैचुरल बायोएक्टिव पाया जाता है, जिससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार है। इसका सेवन करने के लिए एक गिलास पानी में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं और घूंट-घूंट करके पिएं। आप रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है कच्चा केला, जानें इसे खाने का सही तरीका

मोरिंगा चूर्ण

डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में मोरिंगा पाउडर को जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं। यह इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करता है और ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल स्पाइक को रोकने में मदद मिलती है। इसके लिए आप एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच मोरिंगा पाउडर मिलाएं। इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर पिएं।

मेथी चूर्ण

मेथी का चूर्ण भी डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए एक आयुर्वेदिक दवा के रूप में काम करता है। आप मेथी दाना को पीसकर इसका चूर्ण बना सकते हैं। रोज सुबह खाली पेट एक चम्मच मेथी चूर्ण का सेवन गर्म पानी के साथ करें। यह पाचन में सुधार के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: डाय‍ब‍िटीज कंट्रोल करने में मदद करती हैं ये 5 योग मुद्राएं, एक्‍सपर्ट से जानें फायदे और स्‍टेप्‍स

अश्वगंधा चूर्ण

आयुर्वेद में अश्वगंधा का इस्तेमाल एक शक्तिशाली औषधि के तौर पर किया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स के डैमेज से बचाने में मदद करते हैं। अश्वगंधा की जड़ का चूर्ण खाने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। रोजाना खाली पेट इस चूर्ण का एक चम्मच गर्म पानी के साथ लें।

अगर आपको डायबिटीज है, तो आप भी अपनी डॉक्टर की सलाह से इन आयुर्वेदिक चूर्ण का सेवन कर सकते हैं।

Disclaimer