Expert

मानसून में शरीर और दिमाग को संतुलित करने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक टिप्स

Tips For Balanced Body And Mind: मानसून में शरीर और दिमाग को संतुलित करने से मौसमी बीमारियों छुटकारा पाया जा सकता हैं। जानते हैं इन टिप्स के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में शरीर और दिमाग को संतुलित करने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक टिप्स


Tips For Balanced Body And Mind: मानसून का मौसम बारिश के साथ कई तरह की बीमारियां लेकर भी आता है। यह मौसम में जरा सी लापरवाही के कारण कई तरह की बीमारियां होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता हैं। इस मौसम में शरीर के साथ स्किन और बालों को भी विशेष देखभाल की जरूरत होती है। बहुत से लोग इस मौसम में आसानी से बीमारी का शिकार हो जाते हैं। लेकिन इस मौसम मे अगर शरीर और दिमाग को संतुलित किया जाएं, तो हेल्दी शरीर के साथ मानसिक तौर पर शांति भी मिलेगी। बरसों से आयुर्वेद हमारे शरीर का ख्याल रख रहा है। इस बदलते मौसम में अगर आयुर्वेद टिप्स को फॉलो किया जाएं, तो शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। मानसून के मौसम में ज्यादा बारिश होने के कारण शरीर में नमी बढ़ जाती है। इस कारण पाचन ठीक से नहीं होता और शरीर में पित्त बढ़ने लगता है। इससे आंत संबंधी बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में मानसून में स्वस्थ रहने के लिए शरीर और दिमाग को संतुलित करना जरूरी है। इन टिप्स के बारे में जानने के लिए हमने बात की सुधा क्लीनिक के आयुर्वेदिक डॉक्टर अलका शर्मा से। 

सही डाइट

मानसून के दौरान शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सही डाइट का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। इस मौसम में हल्का,पौष्टिक और गर्म आहार चुनना चाहिए क्योंकि पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। वहीं पाचन-तंत्र को मजबूत बनाने के लिए भोजन से पहले हमेशा अदरक का एक छोटा टुकड़ा और सेंधा नमक लें। इसका सेवन करने से अपच, गैस और एसिडिटी से बचाव होगा।

मौसमी फल और सब्जियां

मानसून के मौसम में डाइट मे मौसमी फलों और सब्जियों को अवश्य शामिल करें। इन चीजों के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ मौसमी बीमारियों का खतरा कम होगा। मानसून में लौकी, भिंडी, करेला, परवल और फलों के लिए पपीता, अनार,आलूबुखारा, ब्लूबेरी, शहतूत और आड़ू खाया जा सकता हैं।

fruits and vegetables

स्वस्थ जीवनशैली

मानसून में स्वस्थ रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली को फॉलो करना चाहिए। इस मौसम में बारिश में भीगने के बाद आकर नहाएं। ऐसा करने से स्किन की समस्याओं से बच सकेंगे। शरीर को गर्म रखने की कोशिश करें। पैरों को सूखा रखें और रोज एक बार भाप लें।

इसे भी पढ़ें- मानसून में अर्थराइटिस के दर्द से राहत पाने के लिए इन 5 तेलों से करें मालिश, सूजन भी होगी दूर

एक्सरसाइज करें

मानसून में शरीर और दिमाग को संतुलित करने के लिए एक्सरसाइज करना भी जरूरी होता है क्योंकि कई बार बारिश के कारण बाहर जाकर व्यायाम करना मुश्किल होता है। ऐसे में सक्रिय रहने के लिए हल्के व्यायाम और योग किया जा सकता हैं। 

त्वचा की देखभाल

मानसून में त्वचा के छिद्र बंद हो जाते हैं और मुँहासे और सूजन की समस्या भी हो जाती हैं। इस समस्या से बचने के लिए हल्दी, एलोवेरा, चंदन, केसर और नीम जैसी जड़ी-बूटियों का फेसपैक लगाया जा सकता है। यह पैक दाग-धब्बों को दूर करता हैं, और त्वचा को एक्सफोलिएट करता है। इस मौसम में कम पानी के कारण भी त्वचा रूखी हो सकती है। ऐसे में त्वचा को पोषण देने के लिए दिनभर में 8 से 10 गिलास पानी पिएं।

मानसून में शरीर और दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए इन टिप्स की मदद ली जा सकती हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन टिप्स को फॉलो करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

मानसून में अर्थराइटिस के दर्द से राहत पाने के लिए इन 5 तेलों से करें मालिश, सूजन भी होगी दूर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version