एक सुंदर और परफेक्ट लिप्स के लिए लिपस्टिक का सही शेड चुनना सबसे जरूरी है, लेकिन उससे भी जरूरी है लिपस्टिक को परफेक्ट तरीके से लगाना। एक अच्छा लिप शेड आपको अपने पूरे लुक को एक साथ बांधने और सुंदर दिखने में मदद करता है, तो वहीं लिपस्टिक का होंठों पर अच्छी तरह से लगना भी बेहद महत्वपूर्ण है। लिपस्टिक की सही बनावट इस बात पर निर्भर करती है कि आप लिपस्टिक को किस तरीके से लगा रहे हैं और यह किस तरह का लिपशेड है- मैट, क्रेम या ग्लॉसी। चलिए आज हम आपको यहां एक लिक्विड या मैट लिपस्टिक को लगाने का सही तरीका बता रहे हैं, जिससे कि आपके होंठ लिपस्टिक लगाने के बाद भद्दे या बुरे ना दिखें।
लिक्विड लिपस्टिक या मैट लिपस्टिक में आपको एक अच्छा टच-अप या बेस पाने के लिए कुछ चीजें आवश्यक है, आपको परफेक्ट लगने के लिए लिक्विड लिपस्टिक लगाने से पहले और दौरान करना ज़रूरी हैं।
एक्सफोलिएट करें
आप अपने होंठों पर लिक्विड या मैट लिपस्टिक लगाने से पहले हमेशा होंठों को एक्सफोलिएट करें। क्योंकि लिक्विड लिपस्टिक होंठों लगाने के बाद फाइन लाइन्स में बैठ जाती है। इसकी वजह से आपके होंठों उप लिपस्टिक की स्मूथ फिनिशिंग नहीं आती है। इसलिए अपनी लिपस्टिक को एक अच्छा बेस और टच देने के लिए एक्सफोलिएट करना जरूरी है। आप घर पर चीनी और नारियल तेल को मिलाकर लिप स्क्रब तैयार कर, इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: आईशैडो कलर कॉम्बीनेशन को लेकर रहते हैं हमेशा कंफ्यूज? तो इन 5 आईशैडो कलर कॉम्बो से जमाएं अपना मेकअप गेम
आप इस लिप स्क्रब से हर हफ्ते में 2-3 बार अपने होठों को हल्के हाथों से स्क्रब करें। यह न केवल डेड स्किन को हटाने, बल्कि ड्राई लिप्स से छुटाकारा पाने और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देगा। जिससे आपके होंठ स्वाभाविक रूप से सुंदर दिखेंगे और आपके होंठों पर लिपस्टिक खूब जचेगा।
हमेशा नीचे के होंठ से शुरू करें
लिक्विड लिपस्टिक को लगाने का एक सही तरीका है कि आप लिपस्टिक को नीचे के होंठ से लगाना शुरू करें। मेकअप एक्सपर्ट भी हमेशा लिपस्टिक को नीचे के होंठ से शुरू करने की सलाह देते हैं। क्योंकि जब आप इसे लिप ब्रश को बाहर निकालते हैं तो इस पर हमेशा ज्यादा लिपस्टिक होता है और निचले होंठ पर गलतियों को ठीक करना आसान होता है। लेकिन अगर आप इसे उल्टा करते हैं, तो इससे आपके लिपस्टिक के खराब होने की ज्यादा संभावना होती है।
इसे भी पढ़ें: ड्राई स्किन की समस्या को दूर करने और चेहरे को मुलायम बनाने के लिए घर पर बनाएं ये खास फेशियल ऑयल
लिपस्टिक की कई लेयर लगाने से बचें
एक और गलती जो अधिकतर महिलाएं अपने लिपस्टिक और नेल पेंट के साथ करती हैं। वह यह है कि आप अपने लिपस्टिक और नेल पेंट को लगाते समय एक लेयर लगाने के बात उस पर बहुत सारी लेयर लगाती हैं। जिससे आपकी लिपस्टिक को न तो अच्छा फिनिश मिलता है और यह आसानी से झड़ जाती है। इसलिए, लिपस्टिक को हमेशा केवल 1-2 लेयर में ही लगाएं।
Read More Article On Fashion and Beauty In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version