Expert

घी में मिलाकर खाएं अश्वगंधा पाउडर, सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

Ashwagandha Ghee Benefits In Hindi: घी में अश्वगंधा पाउडर मिलाकर खाने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं, जानें कैसे करें इसका सेवन।

 

Vineet Kumar
Written by: Vineet KumarUpdated at: Jan 31, 2023 19:55 IST
घी में मिलाकर खाएं अश्वगंधा पाउडर, सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Ashwagandha Ghee Benefits In Hindi: अश्वगंधा और घी दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। दोनों का ही प्रयोग पारंपरिक चिकित्सा में कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर करने के लिए किया जा रहा है। शारीरिक स्वास्थ्य की बात हो, मानसिक या त्वचा और बालों को हेल्दी रखने की। दोनों ही बहुत लाभकारी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप दोनों का साथ में सेवन, यानी घी में अश्वगंधा मिलाकर इसका सेवन करें तो इससे सेहत को अद्भुत फायदे मिल सकते हैं? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! यही कारण है कि इन दिनों बाजार में कई आयुर्वेदिक कंपनियों द्वारा अश्वगंधा घृत (अश्वगंधा और घी का मिश्रण) प्रोडक्ट काफी देखने को मिल रहे हैं। विभिन्न अध्ययनों में दोनों के सेवन स्वास्थ्य लाभों के पुष्टि की गई है। 

आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. भुवनेश्वरी (BAMS Ayurveda) की मानें अश्वगंधा एक बेहतरीन आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है, जिसमें एडाप्टोजेन गुण होते हैं, जिससे यह मानसिक और शारीरिक थकान दूर करने में बहुत प्रभावी है। वहीं देसी घी हेल्दी फैट्स और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जब आप घी में अश्वगंधा पाउडर मिलाकर इसका सेवन करते हैं, तो यह कॉम्बिनेशन टिश्यू, मांसपेशियों और हड्डियों को पोषण प्रदान करता है और उन्हें मजबूत बनाता है। इसके अलावा भी यह कॉम्बिनेशन कई स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होत है। आइए जानते हैं अश्वगंधा और घी खाने के फायदे (ashwagandha aur ghee khane ke fayde)....

Ashwagandha Ghee Benefits In Hindi

अश्वगंधा और घी खाने के फायदे- Ashwagandha Powder With Ghee Benefits In Hindi

1. शरीर को एनर्जी देता है: नियमित इसका सेवन करने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है, ताकत बढ़ती है और शरीर ऊर्जावान बनता है।

2. वात दोष का संतुलित करता है: शरीर में वात दोष के असंतुलन से कई गंभीर रोग हो सकते हैं, लेकिन अश्वगंधा और घी का यह कॉम्बिनेशन इसके संतुलन को बनाए रखने में मदद करेगा।

इसे भी पढें: गुड़ और रोटी साथ में खाने से सेहत को मिलते हैं कई लाभ, डायटीशियन जानें इनके बारे में

3. मानसिक थकान दूर होती है: चिंता, तनाव जैसी स्थितियों से लड़ने और मानसिक थकान को दूर करने में यह अश्वगंधा और घी का सेवन बहुत लाभकारी है। यह आपको अच्छी नींद लेने और नींद की गुणवत्ता में भी सुधार करेगा। यह आपके मन और शरीर को फिर से जीवंत करने का काम करता है।

4. तंत्रिका तंत्र को शांत करता है: अश्वगंधा का सेवन करने से नर्वस सिस्टम को शांत करने में बहुत लाभकारी है। इससे आप शांत और खुश महसूस करते हैं।

5. स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद मिलती है: अगर पुरुष नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं, तो इससे स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद मिलेगी और यौन इच्छा में कमी की समस्या दूर होगी। यह इनफर्टिलिटी की समस्या को भी दूर करेगा।

इसे भी पढें: रातभर दूध में भिगोकर रखें काली किशमिश, सुबह खाली पेट खाने मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

अश्वगंधा और घी साथ में कैसे खाएं- How to eat ashwagandha and ghee together

आप इसका दिन में 2 बार सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आपको 1-2 चम्मच गाय के दूध से बना देसी घी और 8-10 ग्राम अश्वगंधा पाउडर लेना है। इसे मिक्स करें और चबा-चबाकर खाएं। उसके बाद गुनगुना दूध पी लें। आप चाहें तो दूध में घी और अश्वगंधा पाउडर मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

All Image Source: freepik

Disclaimer