आर्टिचोक या हाथीचक खाने के फायदे और नुकसान

आर्टिचोक का उपयोग सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद हैं। जानते हैं इसके फायदे, उपयोग और इसकी अधिकता से होने वाले नुकसान...
  • SHARE
  • FOLLOW
आर्टिचोक या हाथीचक खाने के फायदे और नुकसान

आज हम आपको एक ऐसी सब्जी के बारे में बता रहे हैं जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। लेकिन यह सब्जी सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। इसका नाम है आर्टिचोक (Artichokes)। इसे हाथीचक के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि इसके अंदर कई महत्व पोषण तत्व जैसे- उर्जा, प्रोटीन, फाइबर, शुगर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, जिंक, कई विटामिन जैसे- विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के विटामिन ई आदि पाए जाते हैं। ऐसे में इसका उपयोग सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। आज का लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे की आर्टिचोक के सेवन से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं। साथ ही इसके नुकसान और उपयोग के बारे में भी जानेंगे। पढ़ते हैं आगे...

 

आर्टिचोक के फायदे (benefits of Artichokes)

बता दें कि आर्टिचोक के उपयोग से सेहत को कई फायदे होते हैं। जानते हैं इन फायदों के बारे में...

1 - कोलेस्ट्रॉल के लिए उपयोगी

आर्टिचोक कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है। बता दें कि यह लिपिड प्रोफाइल को सुधारना है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर में भी सुधार लाता है। ऐसे में यदि आप कोलेस्ट्रोल को कम करना चाहते हैं तो आप आर्टिचोक का सेवन कर सकते हैं।

2 - उच्च रक्तचाप के लिए फायदेमंद

उच्च रक्तचाप की समस्या को दूर करने में आर्टिचोक आपके बेहद काम आ सकता है। जो लोग रक्तचाप को नियंत्रित करना चाहते हैं उन्हें बता दें कि आर्टिचोक के अंदर पाए जाने वाला पोटेशियम न केवल बीपी की परेशानी दूर करता है बल्कि दिल की संबंधित समस्याओं से भी बचाव करने में उपयोगी है।

इसे भी पढ़ें- रात के खाने में खाएं ये 10 लो कैलोरी फूड्स, मोटापा और डायबिटीज जैसी बीमारियों का नहीं रहेगा डर

3 - त्वचा संबंधित कई समस्याओं को करें दूर

त्वचा संबंधित कई समस्याओं को दूर करते हुए आर्टिचोक बेहद उपयोगी है। आर्टिचोक के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन सी और विटामिन ई पाया जाता है जो न केवल झुर्रियां या सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाव करता है बल्कि यह एंटी एजिंग के रूप में भी कार्य कर सकता है।

4 - बालों के लिए उपयोगी

त्वचा की समस्या को दूर करने के साथ-साथ यह बालों की कई समस्याओं को दूर करने में भी उपयोगी है। इसके अंदर विटामिन सी और ई पाया जाता है जो बालों में नई जान डाल देता है और बालों को झड़ने से भी रोक सकता है। ऐसे में आर्टिचोक  का सेवन बालों को सुंदर बनाने में कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- यूरिक एसिड के मरीजों को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानें एक्सपर्ट से

5 - पाचन संबंधित कई समस्याओं को करें दूर

आजकल के लोग जिस प्रकार की जीवन शैली जी रहे हैं इस जीवन शैली के कारण पाचन संबंधी समस्या होना आम बात है। ऐसे में आर्टिचोक के पत्ते इस समस्या को दूर करने में उपयोगी हैं। यह न केवल इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम जैसे पेट दर्द की समस्या, पेट में सूजन, ऐंठन आदि को दूर करने में उपयोगी है। आर्टिचोक पाचन तंत्र को भी तंदुरुस्त बनाता है।

6 - लिवर संबंधित समस्याएं होंगी दूर

अगर आर्टिचोक के पत्ते और जड़ों के अर्क का इस्तेमाल किया जाए तो यह न केवल लिवर संबंधित समस्या को दूर कर सकता है बल्कि इसकी कोशिकाओं के निर्माण में भी उपयोगी है। कई लोग शराब का सेवन जरूरत से ज्यादा करते हैं, जिसके कारण लिवर में फैट जमा होने लगता है और सूजन की समस्या हो जाती है। ऐसे में इस समस्या को भी दूर करने में आर्टिचोक उपयोगी है।

इसे भी पढ़ें- मॉनसून में खजूर खाना क्यों माना जाता है सेहतमंद? न्यूट्रीशनिस्ट रुजुता दिवेकर से जानें इसके फायदे

आर्टिचोक के नुकसान (Artichokes side effects)

अगर आर्टिचोक का सेवन अधिक मात्रा भी किया जाए तो यह सेहत को कई समस्याओं का सामना करा सकता है यह समस्या एक दिन प्रकार है

1 - आर्टिचोक के अधिक सेवन से व्यक्ति को भूख नहीं लगती या व्यक्ति जरूरत से ज्यादा खाना शुरू कर सकता है।

2 - आर्टिचोक के जादा सेवन से दस्त की समस्या या पेट में ऐंठन की समस्या शुरू हो सकती है।

3 - इसकी अधिकता व्यक्ति को मतली की समस्या का भी सामना करा सकती है।

4 - जो व्यक्ति आर्टिचोक का सेवन जरूरत से ज्यादा करता है तो उसे थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।

आर्टिचोक का उपयोग (Artichokes Uses)

चूंकि यह एक सब्जी है ऐसे में आर्टिचोक की पत्तों को हटाकर इसके बीच का हिस्सा इस्तेमाल में लिया जाता है। आप सब्जी के रूप में या चटनी के रूप में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे अलग कुछ लोग आर्टिचोक की चाय भी बना सकते हैं। मार्केट में आर्टिचोक का पाउडर भी मिलता है, जिसका सेवन पानी के साथ किया जा सकता है। वहीं इसे गोली के रूप में भी मौजूद है। आर्टिचोक को कितने ग्राम लेना चाहिए इसके लिए एक रिसर्च भी सामने आई है। रिसर्च पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि आर्टिचोक सेहत के लिए कई तरीकों से उपयोगी हैं। लेकिन इसकी अधिकता सेहत को कई समस्याओं का सामना भी करा सकती है। ऐसे में सबसे पहले इसकी जरूरी मात्राओं की जानकारी होनी जरूरी है। उसके बाद ही इसे अपनी डाइट में शामिल करें। जो लोग किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं या कोई स्पेशल डाइट फॉलो कर रहे हैं तो वे लोग अपनी डाइट में आर्टिचोक को जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। बच्चों को या गर्भावस्था में महिलाओं को इसका सेवन कराने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

इस लेख में इस्तेमाल की जानें वाली फोटोज़ shutterstocks से ली गई हैं।

Read More Articles on healthy diet in hindi

Read Next

रात के खाने में खाएं ये 10 लो कैलोरी फूड्स, मोटापा और डायबिटीज जैसी बीमारियों का नहीं रहेगा डर

Disclaimer