रात को नाभि में नीम का तेल लगाने से दूर होती हैं कई त्वचा समस्याएं, जानें इसके अन्य फायदे

रात के समय नाभि पर तेल लगाने की सलाह दी जाती है। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। आप चाहें तो नाभि में नीम का तेल लगा सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
रात को नाभि में नीम का तेल लगाने से दूर होती हैं कई त्वचा समस्याएं, जानें इसके अन्य फायदे

नाभि पर तेल लगाना कितना फायदेमंद है? नाभि में नीम का तेल लगाने से त्वचा को कौन-से लाभ (neem oil benefits for skin) मिलते हैं? दरअसल, नाभि हमारे शरीर का सेंटर पार्ट है। अकसर रात को सोते समय नाभि पर तेल लगाने की सलाह दी जाती है। इस हिस्से पर तेल लगाने से शरीर को तमाम बीमारियों में फायदा मिलता है। तेल लगाने से आप कई तरह की बीमारियों से भी अपना बचाव कर सकते हैं। नाभि पर अलग-अलग तेल लगाने के अलग-अलग लाभ मिलते हैं। ऐसे में कई लोग समझ नहीं पाते कि उन्हें नाभि पर कौन-सा तेल लगाना चाहिए और कौन-सा नहीं। अधिकतर लोग नाभि पर नारियल, सरसों का तेल लगाते हैं, लेकिन आप चाहें तो नीम का तेल भी नाभि पर लगा सकते हैं। नाभि पर नीम का तेल लगाना काफी फायदेमंद माना जाता है।

neem oil benefits

नीम के तेल में मौजूद पोषक तत्व (Nutrients in Neem Oil)

नीम का तेल त्वचा, बालों और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। इसका कारण यह है कि इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। नीम के तेल में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसके साथ ही नीम का तेल विटामिन-ई, अमीनो एसिड और फैटी एसिड से भी भरपूर होता है। नीम के तेल में मौजूद इन गुणों की वजह से इसे लाभकारी माना जाता है। नाभि पर कई तरह के तेल लगाए जा सकते हैं

नाभि पर नीम का तेल लगाने का तरीका (how to apply neem oil on navel)

नाभि पर अकसर नारियल, सरसों और तिल का तेल लगाने की सलाह दी जाती है। लेकिन आप चाहें तो नाभि पर नीम का तेल भी लगा सकते हैं। नाभि पर नीम का तेल लगाने से त्वचा के साथ ही स्वास्थ्य को भी लाभ मिलता है। इसके लिए आप रोज रात को सोते समय नीम के तेल की कुछ बूंदें अपनी नाभि पर लगा लें। इसके बाद आराम से सो जाएं।

सोते समय नाभि पर तेल लगाने से, नाभि पूरे तेल को अच्छी तरह से ऑब्जर्व कर लेती है। इससे स्वास्थ्य को पूरा लाभ मिलता है। आप एक चम्मच तेल लें, इससे 4-5 बूंद नाभि में डालें और सीधे लेट जाएं। 

neem oil for skin

(Image source : wockhardthospitals.com)

नाभि पर नीम का तेल लगाने के फायदे (applying neem oil on navel benefits)

नीम के तेल में इतने तत्व मौजूद होते हैं कि यह संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। त्वचा, बालों पर लगाने के साथ ही इसे नाभि पर भी लगाया जाता है। नाभि पर नीम का तेल लगाने से स्वास्थ्य को भी लाभ मिलता है। जानें नाभि पर नीम का तेल लगाने से मिलने वाले फायदे-

इसे भी पढ़ें - नीम के बीज से होने वाले 8 अद्भुत लाभ

स्किन के लिए लाभकारी (neem oil for skin)

अगर नाभि पर नीम का तेल लगाया जाए, तो इससे स्किन को कई तरह से लाभ मिलता है। नीम के तेल में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल गुण होते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। रात को नाभि पर नीम का तेल लगाने से पिंपल्स या मुहांसों,  पिगमेंटशन, एक्जिमा और फोड़े-फुंसी की समस्या दूर होती है। ऐसा करने से त्वचा में निखार आता है, त्वचा से संबंधित सभी समस्याएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं। नीम का तेल स्किन डिजीज के लिए काफी लाभकारी होता है।

बालों के लिए फायदेमंद (neem oil for hairs)

त्वचा के साथ ही रात को नाभि पर नीम का तेल लगाना बालों के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। इससे बालों को कई तरह से लाभ मिलता है। नीम का तेल लगाने से हेयर फॉल, हेयर डैमेज की समस्या दूर होती है। बालों पर नीम का तेल लगाना भी फायदेमंद होता है

neem oil health benefits

स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद (neem oil health benefits)

नाभि पर नीम का तेल लगाने से त्वचा, बालों के साथ ही स्वास्थ्य को भी कई तरह से लाभ मिलता है। अगर रोजाना रात को नाभि पर नीम का तेल लगाया जाए, तो मोटापे और जोड़ों में दर्द से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही इससे पाचन तंत्र भी मजबूत बनता है। बैली फैट को कम करने और ब्लोटिंग की समस्या को दूर करने के लिए भी रात को नाभि पर नीम का तेल लगाया जा सकता है। नाभि पर तेल लगाने से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।

इसे भी पढ़ें - डैंड्रफ होने पर बहुत कारगर घरेलू उपाय है नीम का तेल, जानें इसके प्रयोग का सही तरीका और जरूरी सावधानियां

आप भी रात को सोते समय अपनी नाभि पर तेल डाल सकते हैं। इससे आपकी स्किन, हेल्थ को कई लाभ मिलते हैं। 

Read Next

सिरदर्द, घुटनों के दर्द जैसी इन 7 समस्याओं में फायदेमंद है बबूल की फली का पाउडर, जानें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer