सर्दियों में पपड़ीदार त्वचा से राहत पाने के लिए लगाएं ये 5 चीजें, त्वचा में भी रहेगा निखार

सर्दियों में त्वचा में ड्राईनेस बढ़ने से त्वचा पर बहुत ज्यादा ड्राईनेस आ जाती है। जानें इस समस्या से राहत पाने के किन चीजों का इस्तेमाल करें।  
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में पपड़ीदार त्वचा से राहत पाने के लिए लगाएं ये 5 चीजें, त्वचा में भी रहेगा निखार


How To Treat Dry Skin In Winters: वातावरण में शुष्क हवा होने के कारण सर्दियों में त्वचा में ड्राईनेस बहुत ज्यादा होती है। इसके कारण त्वचा रूखी और बेजान नजर आने लगती है, साथ ही त्वचा पर खुजली भी होने लगती है। इसके साथ ही त्वचा को पर्याप्त मॉइस्चराइज न करना, हाइड्रेटेड न रहना भी इसका कारण हो सकता है। वहीं ऐसे में कई लोगों की स्किन ज्यादा ड्राई होकर पपड़ीदार भी होने लगती है। ऐसे में अगर आप घर में ही मौजूद इन 5 चीजों को इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इस समस्या से जल्द राहत मिल सकती है। आइए इस लेख के माध्यम से जानें इस बारे में।

flaky skin

सर्दियों में पपड़ीदार त्वचा से राहत पाने के लिए लगाएं ये 5 चीजें- Apply These Things To Get Relief From Flaky Skin

नारियल तेल- Coconut oil

नारियल तेल त्वचा को प्राकृतिक रूप से मॉइस्चराइज रखने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद हाइड्रेटिंग गुण त्वचा को गहराई से नमी देने में मदद करते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप रात को सोने से पहले नारियल तेल से हाथ-पैरों और चेहरे की मसाज कर सकते हैं। इसके अलावा इसे नहाने से पहले भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके नियमित इस्तेमाल से आपकी स्किन सॉफ्ट और स्मूद भी रहेगी। 

एलोवेरा जेल- Aloe vera Gel

एलोवेरा जेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और मॉइस्चराइजिंग गुण त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकते हैं। यह स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाए रखने में भी मदद करते हैं। एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने के लिए आप इसे नहाने के बाद मॉइस्चराइजर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही इसे सोने से पहले नाइट क्रीम की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें- खुजली, चकत्ते और त्वचा पर सफेद पपड़ी हैं सोरायसिस और एक्जिमा दोनों का लक्षण, फिर दोनों में क्या है अंतर?

शहद- Honey

शहद में मॉइस्चराइजिंग और हाइड्रेटिंग गुण होते हैं, जो स्किन की ड्राईनेस कम करने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल से स्किन इंफेक्शन का खतरा भी कम होता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप नहाने से पहले दूध में शहद मिलाकर चेहरे और हाथ-पैरों में मसाज कर सकते हैं। इससे स्किन हाइड्रेटेड और स्मूद बनी रहती है। 

ग्लिसरीन- Glycerine

ग्लिसरीन को त्वचा की समस्याओं के लिए रामबाण भी माना जाता है। यह बहुत ज्यादा गाढा होता है और ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा देने में मदद कर सकता है। इसे आप रात को सोने से पहले हाथ-पैरों में मसाज कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- हाथ की स्किन छिलके जैसी उतरने के पीछे हो सकते हैं ये 7 कारण, जानें इसका इलाज

जोजोबा ऑयल- Jojoba Oil

जोजोबा ऑयल में मौजूद प्राकृतिक गुण स्किन को मॉइस्चराइज और हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकते हैं। इसे आप मसाज ऑयल, फेस मास्क के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन चीजों को इस्तेमाल करने से आपको पपड़ीदार त्वचा की समस्या से जल्द राहत मिल सकती है। लेकिन अगर आप इनमें से किसी भी चीज को पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं, तो एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। इसी तरह से अन्य आर्टिकल्स आप ओनलीमायहेल्थ की वेबसाइट से पढ़ सकते हैं। 

 

Read Next

सर्दियों में पैरों की देखभाल के लिए अपनाएं ये 6 टिप्स, फटी एड़ियों से मिलेगा छुटकारा

Disclaimer