Doctor Verified

रोजाना सुबह पिएं सेब के छिलके की चाय, शरीर को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Apple Peel Tea Benefits: सेब के छिलके की चाय पीने से पेट से लेकर स्किन तक की परेशानियों में बहुत फायदा मिलता है, जानें बनाने का तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
रोजाना सुबह पिएं सेब के छिलके की चाय, शरीर को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Apple Peel Tea Benefits: भारत में ज्यादातर लोगों के सुबह की शुरुआत चाय से होती है। लेकिन दूध वाली चाय का बहुत ज्यादा सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। लेकिन अगर आप दूध वाली नॉर्मल चाय की जगह हर्बल चाय का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर को जबरदस्त फायदे मिलेंगे। सेब का सेवन तो हर कोई करता है, लेकिन इसके छिलके को लोग निकालकर फेंक देते हैं। सेब के छिलकों को फेंकने के जगह आप इसकी चाय बना सकते हैं। रोजाना सुबह के समय सेब के छिलके की चाय पीने से शरीर की इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है और इससे कई बीमारियों में भी फायदा मिलता है। सेब के छिलकों में मिनरल्स, एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं सेब के छिलके की चाय पीने के फायदे और बनाने का सही तरीका।

सेब के छिलके की चाय पीने के फायदे- Apple Peel Tea Benefits in Hindi

सेब के छिलके की चाय पीने से न सिर्फ शरीर की इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है बल्कि इसका सेवन करने से पेट और पाचन से जुड़ी परेशानियों में भी फायदा मिलता है। पेट में इन्फेक्शन और अपच की परेशानी में भी से के छिलके की चाय पीना फायदेमंद होता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि, "सेब के छिलकों में पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। लोग इन्हें बेकार समझकर फेंक देते है, लेकिन आप इनका इस्तेमाल कई तरीकों से कर सकते हैं।" 

Apple Peel Tea Benefits

इसे भी पढ़ें: स्किन को ग्लोइंग और बेदाग बनाने के लिए करें संतरे के छिलके की चाय का सेवन

सेब के छिलके की चाय पीने से शरीर को ये फायदे-

1. वजन कम करने में फायदेमंद

आज के समय में असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। मोटापे के कारण शरीर दूसरी बीमारियों का भी शिकार हो जाता है। वजन कंट्रोल में रखने और मोटापे से छुटकारा पाने के लिए रोजाना सुबह के समय सेब के छिलकों की चाय पीना फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। नियमित रूप से सेब के छिलके की चाय पीने से शरीर में फैट बर्निंग तेजी से होती है।

2. इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने की वजह से आप जल्दी बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए रोजाना सेब के छिलके की चाय पीना फायदेमंद होता है। 

3. जोड़ों में दर्द दूर करे

सेब के छिलकों में मौजूद गुण जोड़ों में दर्द को कम करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से सेब के छिलकों की चाय पीने से जोड़ों में दर्द और गठिया की समस्या में भी फायदा मिलता है।

इसे भी पढ़ें: आम के छिलके की चाय पीने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें बनाने का तरीका

4. स्किन के लिए फायदेमंद

स्किन की चमक बढ़ाने और समस्याओं से बचने के लिए सेब के छिलकों की चाय पीना फायदेमंद होता है। नियमित रूप से सेब के छिलकों की चाय पीने से स्किन की चमक बढ़ती है। सेब के छिलके में मौजूद पोषक तत्व और गुण स्किन की चमक बढ़ाने में मदद करते हैं।

5. पेट के लिए फायदेमंद

पेट और पाचन से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए सेब के छिलकों की चाय पीना फायदेमंद होता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से अपच, पेट में गैस और ब्लोटिंग की समस्या में फायदा मिलता है।

कैसे बनाएं सेब के छिलके की चाय?- How To Make Appe Peel Tea in Hindi

सेब के छिलके की चाय आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी सेब के छिलके लें और इन्हें धोकर अच्छी तरह से साफ कर लें। अब इन्हें एक गिलास पानी में डालकर उबलने के लिए रखें। अब इसमें दो टुकड़े दालचीनी के डाल दें। इस चाय को अच्छी तरह से उबालें और पक जाने पर छान लें। छानकर एक कप में चाय को निकालें और हल्का ठंडा होने पर इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें। 

नियमित रूप से इस चाय को पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन ध्यान रहे अगर आप डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और फूड एलर्जी जैसी समस्याओं से ग्रसित हैं, तो इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

लौकी का जूस रोज क्यों नहीं पीना चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer