कार्तिक आर्यन की बीते वीकेंड पर रिलीज़ हुई 'पति पत्नी और वो' का जादू चल ही गया। फिल्म ने तीन दिनों में करीब 34 करोड़ की कमाई कर ली है। इस फिल्म में कार्तिक के साथ अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर की जोड़ी खूब जमी है। कार्तिक की यह फिल्म एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की कहानी है। जो लोगों को काफी पसंद आ रही है।
क्या आपके पति की जिंदगी में भी है कोई वो? अक्सर लोगों के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होते हैं। जिसकी वजह से आमतौर पर पार्टनर्स के बीच झगड़े भी होते हैं। कभी इस झगड़े में शक का नाम आता है तो कभी ये सच भी साबित हो जाता है। हम आपको इस लेख के जरिए बताएंगे की आप अपने पति को कैसे पहचानें जब वो किसी और के साथ अपना अफेयर चलाए। आप उनके बदलते बर्ताव को देखते हुए उनके एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के बारे में जान सकते हैं।
रिलेशनशिप में पार्टनर्स अक्सर ऐसे होते हैं जो अपने पार्टनर के अलावा किसी और के साथ भी अपना अफेयर चलाते हैं या फिर वो किसी और को पसंद करने लगते हैं। ऐसे मामलों में कई बार आपके पति में बदलाव जरूर नजर आएंगे। अगर आपको लगे की आजकल आपका पति आपके ऊपर ध्यान देना बंद कर रहा है या फिर उसका बर्ताव ऐसा हो गया हो की वो बिलकुल बदल गया हो, तो ऐसे समय में वो आपको ये समझाने की कोशिश करेंगे की वो अपने काम में व्यस्त है। लेकिन हो सकता है वो आपसे इसलिए दूर हो रहे क्योंकि उनकी जिंदगी में कोई और आ गया हो।
आपको इस बात का पता होना बहुत जरूरी है की आपके पति की जिंदगी में कौन है और कौन नहीं। अगर आपके पति आप पर अब बिलकुल ध्यान न दे रहे हों, उन्हें आपकी चीजों से मतलब कम हो गया हो या फिर वो आपके साथ ज्यादा मस्ती नहीं करते लेकिन अकेले में करते हैं तो हो सकता है की उनकी जिंदगी में कोई और हो।
देर से घर आना
ड्यूटी खत्म होने के बाद भी जो शख्स काफी देर से घर पहुंचते हैं, वे शक के घेरे में आ सकते हैं. ऐसे में पत्नी को शक होता है कि आखिर जनाब कहां से आ रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: इंटरनेट से बढ़ रहे हैं बेवफाई के मामले, आप भी देखें अपने पार्टनर में ये 5 लक्षण
टॉप स्टोरीज़
मोबाइल पर लगे रहना
कोई शख्स अगर मोबाइल पर ज्यादा बातें करता है तो उसे लेकर अक्सर पति पत्नी के बीच झगड़े होते हैं। तो ऐसे में पत्नी को शक होने की आशंका बढ़ जाती है। कुछ महिलाओं का तो यहां तक मानना है कि उनके पति जब मोबाइल पर चुपचाप ज्यादा वक्त बिताते हैं, तो उन्हें शक होता है।
जरूरी नहीं की आप उनसे अपने रिश्ते इन बातों पर ही खराब कर लें। हो सकता है की वो हकीकत में किसी परेशानी से गुजर रहे हों या फिर अपने काम को लेकर व्यस्त हो। ऐसे में जरूरी है की आप उनसे इस बारे में बात करें और उन्हें बताएं की आपको किस वजह से दिक्कत हो रही है।
वैसे तो शक का कोई इलाज नहीं है, लेकिन अगर आपको फिर भी शक होता है तो आप कोशिश करें की उस पर चर्चा की जाए। आप शक के आधार पर किसी तरह का कोई फैसला न लें, हो सकता है आपको फैसला और शक दोनों गलत हो।
इसे भी पढ़ें: रिलेशनशिप में महिलाएं कभी ना करें इन 6 बातों से समझौता, बाद में पड़ेगा पछताना
एक अच्छा रिलेशनशिप वही होता है जिसमें लड़का और लड़की दोनों एक दूसरे का ख्याल रखें और एक दूसरे की जरूरतों को समझें। लेकिन अक्सर ऐसा देखा जाता है कि रिलेशनशिप में लड़के स्वतंत्र रहते हैं और लड़कियों को तमाम तरह की बंदिशो का सामना करना पड़ता है। ऐसा करना वर्तमान समय के लिए तो ठीक होता है लेकिन बाद में यह सब बोझ लगने लगता है। इसके अलावा कई बार रिश्तों में दरार आ जाती है। इसलिए आप अपने पति पर नजर रखें लेकिन हर बार उन पर शक न करें, ऐसे में आपके रिश्तों में भी दरार आ सकती है।
Read more articles on Cheating in Hindi