
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का आज जन्मदिन है। अनुष्का आज 32 साल की हो रही हैं। 'रब ने बना दी जोड़ी' में शाहरुख खान के साथ पहली बार नजर आने वाली अनुष्का ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। पिछले साल क्रिकेटर विराट कोहली से अनुष्का की शादी काफी चर्चा में रही थी। अनुष्का फिल्मों में अपनी अदाकारी के अलावा ट्रेंडी फैशन और अपनी फिटनेस को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। हालांकि अनुष्का कभी मोटी नहीं थीं, मगर खुद को फिट और एक्टिव रखने के लिए अनुष्का स्ट्रिक्ट डाइट और वर्कआउट फॉलो करती हैं। आइए आपको बताते हैं क्या है अनुष्का शर्मा का डाइट प्लान और वर्कआउट प्लान, जिससे वो हमेशा फिट और खूबसूरत नजर आती हैं।
अनुष्का शर्मा का डाइट प्लान
अनुष्का एगिटेरियन हैं, यानी वो मीट नहीं खाती हैं मगर अंडे खा लेती हैं। अनुष्का के कारण ही पिछले दिनों विराट कोहली ने भी नॉनवेज को बाय बोलकर पूरी तरह शाकाहार अपना लिया। दिनभर एनर्जी और स्टैमिना के लिए अनु्ष्का ये डाइट प्लान फॉलो करती हैं।
इसे भी पढ़ें:- सुबह उठने के बाद करें ये 3 एक्सरसाइज, दिनभर रहेंगे एक्टिव और एनर्जी से भरे
ब्रेकफास्ट- ब्रेकफास्ट में आमतौर पर अनुष्का 2 एग व्हाइट्स लेती हैं। इसके अलावा एक ग्लास फ्रेश जूस और कुछ फल खाती हैं।
लंच- अनुष्का को बाहर का खाना कम पसंद है और वो अपनी हेल्थ को लेकर काफी सावधानी बरतती हैं। यही कारण है कि अक्सर फिल्म के सेट पर भी वो घर से ही खाना लेकर जाती हैं। आमतौर पर उनके दोपहर के खाने में दाल, रोटी और सब्जियां शामिल होती हैं।
स्नैक्स- काम के दौरान अक्सर शाम को अनुष्का लाइट स्नैक्स भी लेती हैं। स्नैक्स में वो चीज टोस्ट के साथ नींबू पानी या नारियल पानी पीती हैं। दिन में 4-5 छोटी-छोटी मील्स लेने के अलावा अनुष्का रोजाना 3 लीटर पानी भी पीती हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट्स मानते हैं कि पर्याप्त पानी पीने से आपकी त्वचा पर प्राकृतिक चमक और खूबसूरती बरकरार रहती है।
डिनर- डिनर में भी अनुष्का को घर का बना सादा खाना ही पसंद है। हालांकि खाने के बाद सोने से पहले वो एक ग्लास दूध जरूर पीती हैं।
कैसा है अनुष्का शर्मा का वर्कआउट प्लान
अनुष्का शर्मा स्वस्थ रहने के लिए रेगुलर योगासन करती हैं। इसके अलावा शरीर की फिटनेस और बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी के लिए वे जिम में भी घंटों मेहनत करती हैं। उनके जिम रूटीन में वेट ट्रेनिंग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शामिल हैं। इसके अलावा मानसिक स्वास्थ्य के लिए अनुष्का को ध्यान करना भी पसंद है।
इसे भी पढ़ें:- रोजाना एक्सरसाइज और जिम करने वाले, गर्मी के मौसम में ध्यान रखें ये 5 बातें
डांस भी है फिटनेस का राज
अनुष्का का मानना है कि डांसिंग एक अच्छा कार्डियो वर्कआउट है। यही कारण है कि अपनी बॉडी को फिट और हेल्दी रखने के लिए वो समय मिलने पर बॉलीवुड गानों पर डांस भी करती हैं। डांसिंग से आपकी बॉडी और ब्रेन दोनों रिलैक्स होते हैं।
फिटनेस के लिए अनुष्का की टिप्स
अनुष्का एक इंटरव्यू के दौरान बताती हैं कि काम करने के साथ-साथ शरीर को सेहतमंद रखने के लिए आराम भी बहुत जरूरी है। इसके अलावा आपको खूब पानी पीना चाहिए क्योंकि पानी आपके शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकाल देता है। अनुष्का बहुत ज्यादा ऑयली, जंक फूड्स और फास्ट फूड्स से दूर रहती हैं। डाइट के प्रति यही स्ट्रिक्टनेस उनकी फिटनेस का राज है।
Read More Articles On Exercise Fitness in Hindi
Read Next
वर्कआउट के लिए जिम या पार्क जरूरी नहीं, घर पर सोफा या टेबल की मदद से करें ये 4 वेट लॉस वर्कआउट
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version