खुद को देश का समाज सेवक कहने वाले मशहूर अन्ना हजारे अपनी कुछ मांगों को लेकर आजकल भूख हड़ताल पर हैं। अन्ना की उम्र 80 वर्ष है और हड़ताल पर रहने के चलते उनका करीब 4 किलोग्राम वजन कम हो गया है। आपको ये बता दें कि अन्ना जिस उम्र में हैं उनका इस तरह अनशन पर बैठना स्वास्थ्य के लिहाज से कतई सही नहीं है। इस उम्र में भूखा रहने और वजन घटने के चलते कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि बुढ़ापे में वजन घटाने के क्या क्या नुकसान हो सकते हैं।
बुढ़ापे में वजन कम करने के लिए अगर आप युवाओं के तरीके अपनाएंगे तो ये आपके लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। इससे आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। 60 साल की उम्र के बाद वजन कम करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सबसे पहले वजन तेजी से घटाने की कोशिश न करें। महीने में 2 किलो (ज्यादा-से-ज्यादा 3 किलो तक) वजन घटाने का टारगेट सही है। अगर बहुत तेजी से वजन घटाएंगे तो उसके लौटकर आनेवापस बढ़ने के चांस भी ज्यादा होंगे। वजह यह कि तेजी से वजन कम करने के लिए लोग क्रैश डाइटिंग पर चले जातेकरने लगते हैं। इससे बॉडी का मेटाबॉलिजम कम होता है। फिर जब नॉर्मल डाइट पर लौटते हैं तो मेटाबॉलिज्म कम होने की वजह से वजन तेजी से बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें : इस 1 टीके से होगा प्रोस्टेट कैंसर का इलाज, हुआ आविष्कार
इन बातों का रखें ध्यान
- बुढ़ापे में जो लोग मोटापे का शिकार हैं उनके लिए बहुत जरूरी है कि वे एक प्लेट मे कम भोजन लें लेकिन उसे इतनी देर तक खाएं जब तक उनका भोजन से मन न भर जाएं। इससे मोटे लोगों को अपना वजन नियंत्रित करने में बहुत मदद मिलेगी।
- हमारे यहां एक कहावत भी है कि पानी को इस तरह पीओ जैसे आप खाना खा रहे हो। खाना इस तरह से खाओ जैसे आप पानी पी रहे हो। यानी खाना चबाते-चबाते पानी हो जाएं और पानी धीरे-धीरे पीएं जैसे खाना खाएं।
इसे भी पढ़ें : शोध में खुलासा, 6 घंटे खड़े रहने से जल्दी घटता है वजन
- सिर्फ खाना ही नहीं बल्कि तरल पदार्थों को भी धीरे-धीरे खाने से लाभ होता है। यदि आप वाकई अपना वजन कम करना चाहिए तो आपको खाने-पीने की हर चीज जो आप खाते हैं उसे तसल्ली से पूरा समय लगाकर खाना चाहिए।
- यह बात शोधों में भी साबित हो चुकी है कि जो व्यक्ति खाना चबाकर खाते हैं, उन्हें खाना पचाने में तो आसानी होती ही है साथ ही वे जल्दी मोटापे जैसी बीमारियों का शिकार होने से भी बच जाते हैं।
- अगर आप सचमुच अपना वजन कम करना चाहते है। तो इधर-उधर भटकने के बजाय खाना चबाकर खाएं। आप कुछ ही दिनों में इसके आप सकारात्मक परिणाम देखेंगे।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Health News In Hindi