World Heart Day 2020: दिल से संबंधित महिलाओं को रखना चाहिए इन 5 बातों का ख्याल

कुछ दिल की बीमारियों की महिलाओं में होने की अधिक संभावना रहती है। जानिए ऐसे में कैसे अपनी सुरक्षा करनी चाहिए।  
  • SHARE
  • FOLLOW
World Heart Day 2020: दिल से संबंधित महिलाओं को रखना चाहिए इन 5 बातों का ख्याल


हृदय रोग बड़े, बच्चों या पुरुष और महिलाओं में एक आम समस्या की तरह फैलने लगा है। हृदय रोग का खतरा तेजी से लोगों के बीच बढ़ रहा है। ऐसे में हर किसी की शुरुआत एक अलग तरीके से हो सकती है। महिलाओं में भी हृदय रोग का खतरा तेजी से बढ़ रहा है जिससे बचाव के लिए महिलाओं को इसकी पूरी जानकारी लेना जरूरी है। हृदय रोग से बचाव के लिए आपको पहले से ही खुद को स्वस्थ रखने की जरूरत होती है। इसलिए इस लेख के जरिए हम आपको बता रहे हैं कि कैसे महिलाओं को हृदय रोग के लिए किन बातों का ख्याल रखना चाहिए। 

womens health

शुरुआती लक्षण 

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि हर वर्ग और हर किसी में हृदय रोग को लेकर एक अलग तरीके के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में आपको सांस की तकलीफ ज्यादा हो सकती है। अगर आपको हार्ट अटैक का खतरा या हृदय रोग का खतरा होता है तो आपको सांस में कमी और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं, जो महिलाओं में एक आम है। इसलिए आपको कभी भी सांस लेने की कमी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आप इसे दूर करना चाहते हैं तो नियमित रूप से व्यायाम जरूर करें। 

स्कैड (SCAD)

स्कैड बहुत ही गंभीर स्थिति होती है, जिसमें आपकी रक्त धमनी फट जाती है। इस स्थिति के दौरान आपके शरीर में रक्त बहुत धईमा हो जाता है या रुक सकता है। इसके कारण आपकी छाती में बहुत तेज दर्द होगा जिसे संभालना आपके लिए बहुत खतरनाक हो सकता है। आपको बता दें कि यह पुरुषों से ज्यादा महिलाओं में देखने को मिलता है। इस स्थिति में आपको अस्पताल की तुरंत जरूरत होती है। 

इसे भी पढ़ें: सभी उम्र की महिलाओं के लिए फायदेमंद है ये 5 हेल्दी चीजें, शरीर से कमजोरी भी होगी दूर

ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम (Broken Heart’ Syndrome)

इस सिंड्रोम का खतरा महिलाओं में इसलिए ज्यादा होता है क्योंकि महिलाओं में अक्सर स्ट्रेस हार्मोन का ज्यादा बढ़ने का खतरा रहता है। ये किसी सदमें या फिर किसी से ज्यादा करीबी से जुड़ने के बाद बिछड़ने की स्थिति में भी हो सकता है। इसलिए अगर आप कमजोर दिल के होते हैं तो आपको हमेशा खुद को संभालने के लिए किसी की सहायता लेनी चाहिए या आप अपने परिवार को अपनी ये कमजोरी बताएं। इस स्थिति में आपके शरीर में ब्लड पंप कम होने लगता है और छाती में दर्द शुरू हो जाता है। 

सूजन (Inflammation)

शरीर में होने वाली सूजन लोग आमतौर पर सामान्य समझते हैं, जबकि ये हर बार सामान्य स्थिति नहीं हो सकती है। ये आपके हृदय रोग के लक्षण के रूप में भी आपके सामने आ सकती है। अगर आप रुमेटीइड गठिया या ल्यूपस है, तो आपको हृदय रोग का खतरा भी आपको ज्यादा हो सकता है। इससे बचाव के लिए जरूरी है कि आपको रोजाना करीब 30 मिनट तक व्यायाम करना और धूम्रपान का त्याग करना। सूजन की जांच कराने के लिए आपको जरूरी है कि आप समय पर डॉक्टर से संपर्क करें। 

इसे भी पढ़ें: 40 के बाद प्रेग्नेंट होने के बारे में सोच रही हैं तो न करें ये गलतियां, जानें किन बातों से रहना चाहिए सावधान

डिप्रेशन (Depression)

तनाव सिर्फ आपके मस्तिष्क पर नहीं बल्कि आपके हृदय रोग के खतरे को भी बढ़ाती है। तनाव की गंभीर स्थिति के दौरान आप हृदय रोग के खतरे में गिर सकते हैं। ये स्थिति पुरुष से ज्यादा महिलाओं में देखने को मिलती है। इसलिए अगर आप खुद को तनाव में देखते हैं तो आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।  

Read More Article On Women's Health In Hindi

Read Next

महिलाएं अपने स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए अपनाएं ये डाइट प्लान, लंबे समय तक रह सकेंगी स्वस्थ

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version