Makeup Hacks: क्या आप जानते हैं कि आप अपने आईशैडो का और किस तरह मेकअप में इस्तेमाल कर सकते हैं? आइए यहां हम बताते हैं।
ये तो आप जानते ही होंगे कि आपकी वैनिटी में अधिकांश मेकअप प्रॉडक्ट मल्टीटास्कर हैं। जैसे कि आप अपनी लिपस्टिक को ही ले लीजिए, यह आप ब्लश के रूप में डबल ड्यूटी करती है। वहीं आपके एक ब्राउन ब्रो कलर का के रूप में भी काम कर सकती है। लेकिन आप अपने आईशैडो पैलेट को भी कई अलग तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। यह भी आपके मेकअप में डबल डयूटी कर सकता है। आपका आईशैडो पैलेट मल्टीटास्कर हो सकता है और कई तरीके के सौंदर्य प्रयोजनों के लिए उपयोग किया जा सकता है। आइए यहां हम आपको आईशैडो पैलेट के 3 बेहतरीन मेकअप हैक्स बताते हैं।
आप अपने आइशैडो पैलेट का इस्तेमाल एक लिपस्टिक के तौर पर भी कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने पसंदीदा लिपस्टिक शेड को चुनें। अब आप अपने आईशैडो से एक मैट लिपस्टिक ग्लॉसी लिपस्टिक शेड पा सकते हैं।
इसे भी पढें: बोरिंग लिप कलर छोड़ें और ट्राई करें ट्रेंडी ओम्ब्रे लिप मेकअप, मिलेगा ब्युटीफुल और हॉट लुक
आपके आईशैडो पैलेट में डार्क ब्राउन कलर का शेड एकदम सही ब्रो पाउडर बनाता है। आप अपने ब्रो ब्रश में मैट ब्राउन शेड लें और इस शेड को अपने आंखों पर लगाएं। यह आपको एक बेहतरीन लुक देने में मदद करेगा। ब्रो पाउडर के इस्तेमाल से आपकी भौंहें बड़ी हुई और अच्छी दिखती हैं। यह आपकी आइब्रो को एक डार्क कलर देगा, आप चाहें, तो इसका इस्तेमाल हल्की वैसलीन के साथ भी मिलाकर भी कर सकते हैं।
इसे भी पढें: ब्राउन लिप शेड बन रहा है लड़कियों की पहली पसंद, स्किन टोन के हिसाब से चुनें अपना ब्राउन लिप शेड
आप अपनी आईशैडो को एक हाइलाइटर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपको एक अच्छा लुक देने के साथ डबल टास्क करने में मदद करेगा।
Read More Article On Fashion and Beauty In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।