Phlegm Cough Home Remedies in Hindi: कुछ घरेलु नुस्खों की मदद से आप बलगम वाली खांसी का घर पर ही इलाज कर सकते हैं, जानें इसके लिए 5 नुस्खे।
Phlegm Cough Home Remedies in Hindi: खांसी के साथ बलगम आना वैसे तो बहुत आम समस्या है, लेकिन कई बार यह कुछ गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकता है जैसे, टीबी। इसलिए अगर किसी व्यक्ति को काफी लंबे समय से खांसी के साथ बलगम आने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो ऐसे में उन्हें डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। हालांकि, सर्दी-जुकाम के बाद लोगों को अक्सर ही बलगम वाली खांसी से जूझना पड़ता है। ऐसा आमतौर पर मौसम में परिवर्तन होने पर देखने को मिलता है। क्योंकि मौसम बदलने पर संक्रमण की चपेट में आने का जोखिम बहुत बढ़ जाता है। लेकिन इसके कारण लोगों को काफी असहजता होती है। कई बार उन्हें इसके कारण लोगों के सामने शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है। यह समस्या इतनी गंभीर होती है, कि डॉक्टर से दवा लेने के बाद भी इससे आसानी से छुटकारा नहीं मिलता है। ऐसे में लोगों खांस-खांस कर और बार-बार बलगम बाहर निकालकर बुरा हाल हो जाता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप डॉक्टर से उपचार के साथ अगर कुछ देसी घरेलू नुस्खों को फॉलो करते हैं, तो इससे जल्द आपको बलगम वाली खांसी से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है? ऐसे कई घरेलू नुस्खे हैं, जो बलगम वाली खांसी दूर करने में बहुत प्रभावी साबित हो सकते हैं। इस लेख में हम आपको बलगम वाली खांसी का घरेलू इलाज बता रहे हैं।
शहद और काली मिर्च का कॉम्बिनेशन न सिर्फ खांसी से आराम प्रदान करता है, बल्कि यह छाती में जमा बलगम को बाहर निकालने में भी मदद करता है। इसका लाभ प्राप्त करने के लिए आपको बस दिन में 2-3 बार 1 चम्मच शहद के साथ 4-5 काली मिर्च का सेवन करना है।
तुलसी में कई औषधीय गुण होते हैं, यह खांसी और बलमग की समस्या के लिए एक रामबाण उपाय है। दिन में 2-3 बार तुलसी, अदरक की चाय में शहद में मिलाकर सेवन करने से आपको बहुत राहत मिलेगी।
इसे भी पढें: खांसी से राहत पाने के लिए करें सोंठ पाउडर और शहद का सेवन, बलगम से भी मिलेगा छुटकारा
गरारे करने से गले की खराश कम होती है। यह खांसी से राहत प्रदान करती है और बलगम को ढीला करने में मदद करती है। इससे गले की सूजन को कम करने में भी मदद मिलती है। आपको एक गिलास पानी में आधा चम्मच सेंधा नमक मिलाना है, फिर इससे 10 मिनट तक गरारे करने हैं।
गर्म पानी में कपूर डालकर भाप लेने से बंद नाक खोलने, गले की खराश और सूजन कम करने और बलगम बाहर निकाने में मदद मिलती है। दिन में 2-3 बार ऐसा करने से बलगम वाली खांसी में बहुत आराम मिलता है।
आप कपूर के बजाए गर्म पानी में पुदीना का तेल डालकर भी भाप ले सकते हैं, यह भी बलगम वाली खांसी के लिए एक रामबाण उपाय है।
इसे भी पढें: खांसी में नमक के पानी से भाप लेना है बहुत फायदेमंद, गले की खराश और बलगम से मिलता है छुटकारा
दोनों ही सामग्रियां एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती हैं। आप एक चम्मच शहद के साथ छोटा अदरक का टुकड़ा चबा सकते हैं, या फिर अदरक को पानी में उबालर, इसमें शहद मिलाकर पी सकते हैं।
All Image Source: Freepik
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।