अमिताभ बच्चन की बांई आंख में दिखा काला धब्बा, इमोशनल पोस्ट में किया मां को याद, जानें क्या है बीमारी

बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने देर रात ट्वीट कर आंख के काले धब्बे के बारे में बताया और मां को याद किया। जानें क्यों होते हैं आंखों में काले धब्बे?
  • SHARE
  • FOLLOW
अमिताभ बच्चन की बांई आंख में दिखा काला धब्बा, इमोशनल पोस्ट में किया मां को याद, जानें क्या है बीमारी


बॉलीवुड के शहंशाह और मेगास्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों आंखों की एक खास परेशानी से जूझ रहे हैं। उन्हें आंख फड़कने की शिकायत हुई, जिसके बाद वो डॉक्टर के पास गए, तो जांच में उनकी आंख की पुतली पर एक काला धब्बा नजर आया। डॉक्टर ने इसे उम्र का प्रभाव बताया है। अमिताभ के ट्वीट के अनुसार डॉक्टर ने बताया कि ज्यादा उम्र के कारण उनकी आंखों का सफेद हिस्सा घिस गया है, जिसके कारण कालापन नजर आने लगा है। आपको बता दें कि अमिताभ की उम्र 77 साल हो गई है, लेकिन अभी भी वो छोटे-बड़े दोनों पर्दों पर एक्टिव हैं और लगातार नजर आते रहते हैं।

अमिताभ को आई 'मां के पल्लू' की याद

डॉक्टर ने अमिताभ की आंख में आए इस काले धब्बे को हटाने का भी एक खास उपाय बताया, जिसके बाद उन्हें अपनी मां की याद आ गई। अमिताभ इस बात पर इमोशनल हो गए और ट्विटर पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से नहीं रोक पाए।

अमिताभ ने लिखा, डॉक्टर ने उन्हें मां के पल्लू को गोलकर, फूंक मारकर गर्म करने के बाद आंखों की सिंकाई करने के लिए बताया है। मगर चूंकि अब मां नहीं हैं, इसलिए उन्होंने प्रेस से ही रूमाल को गर्म करके सिंकाई कर ली है। अमिताभ आगे लिखते हैं कि इस आर्टिफिशियल उपाय से उन्हें कोई लाभ नहीं मिला और इसी बात पर उन्होंने कहा, "माँ का पल्लू , माँ का पल्लू होता है !!"

क्यों दिखते हैं आंखों पर ऐसे काले धब्बे?

वैसे तो आंखों पर इस तरह के धब्बों के कई कारण हो सकते हैं, मगर ज्यादा उम्र में ये समस्या आम हो जाती है। Magruder Eye Institute के अनुसार हमारी आंखों में एक खास गाढ़ा जेलनुमा पदार्थ भरा होता है, जिसे विट्रियस (vitreous) कहते हैं। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती जाती है, इस पदार्थ का गाढ़ापन कम होता जाता है और ये तरल होता जाता है। इस दौरान आंखों की ऊपरी सतह पर दबाव पड़ता है, जिससे कारण (क्ल्म्प्स) नजर आने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन की ये 10 आदतें हैं 77 की उम्र में ऐसी गजब की फिटनेस का राज

65 साल बाद दिखते हैं लक्षण

65 साल की उम्र के बाद 80% लोगों को ये समस्या हो सकती है। कई बार ये धब्बा आंखों में तैरता हुआ भी दिख सकता है, यानी ये एक जगह से दूसरी जगह चलता रहता है। हालांकि ये कोई गंभीर समस्या नहीं है। मगर फिर भी अगर आप ऐसा कोई धब्बा आंखों में देखें, तो अपने डॉक्टर से एक बार संपर्क जरूर करें, क्योंकि इस तरह के धब्बों के कई दूसरे कारण भी हो सकते हैं, जो समय के साथ खतरनाक हो सकते हैं और आपकी आंखों की रोशनी भी छीन सकते हैं।

Read more articles on Health News in Hindi

Read Next

अब लिवर को 12 घंटे के बजाए 7 दिनों तक जिंदा रख सकती है ये नई तकनीक, रोगियों की बचेगी जानः शोध

Disclaimer