बॉलीवुड के मेगा स्टार अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन की सास ऋतु नंदा का 71 साल की उम्र में निधन हो गया। ऋतु नंदा लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थी और उन्होंने देर रात 1:15 बजे अपनी अंतिम सांस ली। ऋतु नंदा के निधन की जानकारी अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर भी दी है।
राज कपूर की बड़ी बेटी ऋतु नंदा के निधन की जानकारी देते हुए अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, ''मेरी समधन ऋतु नंदा, श्वेता बच्चन की सास का अचानक निधन हो गया।''
View this post on Instagram
अमिताभ बच्चे के साथ-साथ ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर अपने बुआ के इस दुनिया से अलविदा कह जाने की खबर साझा की। रिद्धिमा ने अपने पोस्ट में कहा, ''' मैं अपनी पूरी जिंदगी में इन जैसी सभ्य और विनम्र व्यक्ति से नहीं मिली। आपको हम हमेशा याद रखेंगे बुआ।
इंश्योरेंस एडवाइजर रहीं ऋतु नंदा का अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा। गौरतलब है कि अगस्त 2018 में श्वेता बच्चन के ससुर राजन नंदा का भी निधन हो गया था। इस बात को शायद लोग न जानते हों कि ऋतु के नाम एक दिन में 17 हजार पेंशन पॉलिसी बेचने का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और रणधीर कपूर की बहन ऋतु कैंसर जैसी घातर बीमारी से जूझ रही थीं। ऋतु को कैंसर का पता साल 2013 में चला था और तभी से वह इस बीमारी से जंग लड़ रही थीं। ऋतु नंदा का जन्म 30 अक्टूबर 1948 को हुआ था। ऋतु के एक बेटे निखिल और बेटी का नाम नताशा नंदा है।
ऋतु के भाई और अभिनेता रणधीर कपूर ने उनके निधन पर कहा, ''' देर रात ऋतु नंदा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं। हम दिल्ली में हैं, और उनका अंतिम संस्कार भी आज ही किया जाएगा’।
View this post on Instagram
वहीं ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह ने भी इंस्टाग्राम पर ऋतु के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए कहा, ''मेरी सबसे प्यारी... भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।''
Read more articles on Health News in Hindi